प्रतिभा ने की लाखों की घोषणाएं

मंडी/रिवालसर। सांसद प्रतिभा सिंह ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के टरोह, मैरामसीत, लेदा, रिवालसर और कोठीगैहरी का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। उनके साथ आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी मौजूद रहे। जनसभाओं में सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने सांसद निधि से माता बाला सुंदरी मंदिर मंगलाह के रास्ते के लिए एक लाख, रूडा गांव से माता चौक मंदिर तक रास्ते के लिए एक लाख, गांव टरोह संपर्क सड़क के लिए एक लाख, कुंडनाला में शमशानघाट निर्माण के लिए एक…

Read More

50 फीसदी पंचायतों में भी कोरम पूरा नहीं

मंडी। जिला मंडी की अधिकांश पंचायतों में कोरम पूरा न होने से ग्राम सभाएं स्थगित करनी पड़ीं। इससे खाद्य सुरक्षा बिल के तहत पात्र लोगों का चयन, सोशल ऑडिट और अन्य विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो पाई। स्थगित ग्राम सभाएं अब 15 दिसंबर को दोबारा हागी। जिला मंडी की 473 पंचायतों में रविवार को ग्राम सभाएं रखी गई थीं लेकिन इनमें लोगों की भागीदारी कम होने के कारण कोरम पूरा नहीं हुआ। इससे ग्राम सभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कोरम के अभाव में ग्राम सभाओं में आए लोगों…

Read More

शहीद राजीव की याद में बनेगी सड़क

सरकाघाट (मंडी)। सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए राजीव कुमार की याद में उनके गांव तक सड़क का निर्माण होगा। सड़क का नाम शहीद राजीव कुमार के नाम पर रखा जाएगा। दरकोहल गांव का यह वीर सपूत अमर रहेगा। सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने शहीद राजीव कुमार के नाम पर उनके गांव तक सड़क बनाने की घोषणा की है। विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने राजीव कुमार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनाें को सांत्वना दी। उन्हाेंने राजीव कुमार के परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।…

Read More

तीन भाइयों का आशियाना बना राख का ढेर

बालीचौकी (मंडी)। सराजघाटी की दूरदराज ग्राम पंचायत सोमनाचनी के डमसेहड़ गांव मे तीन मंजिला मकान अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। आग लगने के कारणाे का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास हुई। अग्निकांड की भेंट चढ़े तीन मंजिला मकान में तीन भाई संयुक्त रूप से रहते थे। रविवार सुबह 9 बजे के आसपास डमसेहड़ गांव में मकान से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट…

Read More

कई पंचायतों में नहीं बनीं वन अधिकार समितियां

चंबा। जिला चंबा की 283 पंचायतों में रविवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में पंचायत के विकास कार्यों, एफआरसी कमेटी के गठन और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र परिवारों के चयन पर चर्चा की गई। जिला की अधिकांश पंचायतों में कोरम पूरा न होने की बात कही जा रही है। ग्राम पंचायत हिमगिरी में साहब सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सफल आयोजन किया गया। भजोत्रा व सालवां पंचायतों में कोरम पूरा हो गया। इन पंचायतों में पचास फीसदी लोगों की उपस्थित न होने के कारण…

Read More

चंबा में बेरोजगार पहुंचे 57 हजार के पार

चंबा। जिला चंबा में बेरोजगारों की एक बड़ी फौज तैयार हो चुकी है। दिन प्रतिदिन पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, लेकिन नौक री के नाम पर उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। इस कारण बेरोजगार सड़कों की खाक छानने को मजबूर हो रहे हैं। मौजूदा समय में जिला चंबा में रोजगार कार्यालय में 57 हजार 512 युवा पंजीकृत हैं। इसमें 37 हजार 432 पुरुष व 20 हजार 80 महिलाएं शामिल हैं। सर्वाधिक बेरोजगार ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाले हैं। रोजगार कार्यालय में ग्रामीण…

Read More

पुलिस सो रही और चोर गिरोह सक्रिय

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में दिन प्रतिदिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पिछले लगभग एक साल में यहां दर्जनों चोरियां हो चुकी हैं। इसके चलते जहां लाखों रुपये की नकदी पर चोर हाथ साफ कर चुके हैं, वहीं केबल व अन्य सामान भी उड़ाया गया। इससे स्थानीय वाशिंदों में खौफ पैदा हो गया है। चोर गिरोह सक्रिय हो गया है और आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि आज तक पुलिस के हत्थे चोर नहीं चढ़ पाए हैं। लगभग…

Read More

चुवाड़ी में जंगल में ठिकाने लगा रहे कूड़ा

चुवाड़ी (चंबा)। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानियां के गृह क्षेत्र भटियात विधान सभा क्षेत्र की एक मात्र नगर पंचायत चुवाड़ी में कूड़ा संयंत्र तक नहीं है। इस कारण नगर पंचायत के कूड़े को चुवाड़ी के साथ लगते वन क्षेत्र में एक जगह ढ़ेर लगाकर जलाया जाता है। इससे प्रदूषण फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि सरकार के कूड़ा संयंत्र लगा कर कूड़े को वैज्ञानिक ढ़ंग से निस्तारण किए जाने के सख्त आदेश हैं, लेकिन जिले की एक मात्र नगर पंचायत चुवाड़ी…

Read More

सरकारी दवाइयों की सप्लाई में गोलमाल

धर्मशाला। जन औषधि केंद्र धर्मशाला से सरकारी दवाइयों की सप्लाई में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा धर्मशाला जेल प्रशासन ने किया है। जेल प्रशासन ने जन औषधि केंद्र को जेल में दवाइयों की आपूर्ति के लिए डिमांड दी थी। इस दौरान एसएमओ कार्यालय से दवाइयां जन औषधि केंद्र से मुहैया करवाने को कहा गया। केंद्र से सरकारी दवाइयों की सप्लाई से ही दवाइयां जेल को भेजी गईं, इन पर नॉट फॉर सेल भी लिखा गया है, लेकिन संबंधित केंद्र ने इस का बिल जेल प्रशासन को थमा…

Read More

एमआईएस सॉफ्टवेयर से प्रधान मुश्किल में

धर्मशाला। पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों का सारा ब्योरा रखने वाला एमआईएस सॉफ्टवेयर पंचायत प्रतिनिधियों के गले की फांस बना हुआ है। सॉफ्टवेयर में जहां सारी जानकारियां उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है, वहीं एक बड़ी खामी भी उभर कर सामने आई है। एमआईएस में मनरेगा के मजदूरों की आधी दिहाड़ी की हाजिरी लगाने का प्रावधान ही नहीं है। जिससे खासतौर पर पंचायत प्रधानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काम के दौरान किसी मजदूर को जरूरी काम आ जाने पर वह चला…

Read More