भुंतर (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी के फागू गांव के समीप एक जीप खाई में गिर गई। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद घाटी शोक में डूब गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढे़ दस बजे तीनों लोग…
Read MoreCategory: Himachal News
बलादी में ढाई मंजिला मकान राख
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के गांव बलादी में शनिवार देर रात आग भड़क गई। अग्निकांड में एक ढाई मंजिला मकान सामान सहित राख हो गया है। इसके चलते एक परिवार के चार सदस्यों के सिर से छत छिन गई है। इसके अलावा आग की इस घटना में एक गाय समेत एक बछड़ा भी आग की भेंट चढ़ गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार देर रात इस आगजनी में तलीपीणी पंचायत के तहत पड़ने वाले गांव बलादी के अमरनाथ का घर जलकर राख हो गया। परिवार के चार सदस्य बेघर हो गए…
Read Moreअपराध रोकने में लोगों की मदद लेगी पुलिस
कुल्लू। जिले में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए पुलिस अब आम जनता की मदद लेगी। आम जनता से मंत्रणा कर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस नई रणनीति बनाएगी। जिला की 204 पंचायतों के लोगों को गांवों में जाकर पुलिस कानून संबंधी जानकारी देगी। हालांकि, पहले ही पुलिस सामुदायिक योजना बनाई गई है लेकिन कुछ ढीले रवैये के कारण योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। ऐसे में पुलिस प्रशासन जिले के कोने-कोने में जाकर लोगों को कानून के बारे में जागरूक करेगी। इसके बाद आम जनता से अपराधों पर…
Read Moreजल्द एरियर न दिया तो धरना प्रदर्शन
रामपुर बुशहर। ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच वर्कर यूनियन की बैठक रविवार को रामपुर में हुई। बैठक में कर्मचारी और मजदूरों ने एरियर के भुगतान में देरी पर कड़ा रोष जताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर एरियर जल्द न दिया गया तो संबंधित विभागों के कार्यालय के बाहर धरने दिए जाएंगे। इंटक के प्रदेश कानूनी सलाहकार अश्वनी गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एरियर के भुगतान की मांग लंबे समय से की जा रही है, मगर मांग पूरी नहीं हो पाई है। इससे कर्मचारियों और मजदूरों…
Read Moreजमीनी विवाद में हुआ गोली कांड
रोहड़ू। जौंली गांव में शनिवार शाम हुए गोलीकांड का मुख्य कारण जमीनी विवाद रहा है। बंदूक की गोली से घायल दो युवकों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। वहीं, गोली चलाने के आरोप में बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जौंली गांव में एक साल पहले शुरू हुआ विवाद शनिवार शाम खूनी खेल में बदला है। समरकोट क्षेत्र की भलूण पंचायत के जौंली गांव में ग्रामीणों के साथ केवल राम के परिवार की एक साल से टक्कर चल रही थी। गांव के लोग सड़क…
Read Moreकमाई के चक्कर में लोगों की जान दांव पर
रामपुर बुशहर। शहर में ऑटो का सफर खतरे से खाली नहीं है। ऑटो चालक मोटी कमाई के चक्कर में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। हालत यह है कि सात से आठ लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। यही नहीं चालक अपनी सीट पर भी दोनों ओर लोगों को बैठाकर सफर कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि यातायात पुलिस के सामने सब कुछ हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी ऑटो चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा पा रही है। क्योंकि जहां से…
Read Moreचोरों की अफवाह ने दौड़ाए कारोबारी
दुलैहड़ (ऊना)। दुलैहड़ में एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी की वारदात के बाद अन्य कारोबारियों की भी नींद उड़ गई है। चोर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। शनिवार रात को भी एक कारोबारी को किसी ने आधी रात के समय फोन किया कि बाजार में फिर से चोर घूम रहे हैं। फोन करने वाले ने कारोबारी को यह भी कहा कि कहीं तोड़फोड़ की भी आवाजें आ रही हैं। यह फोन दुकानदार अशोक को आया। अशोक ने अन्य कारोबारियों को भी अलर्ट कर दिया। इसके…
Read Moreपहेली बनी सुसाइड नोट की गुत्थी
नंगल/ऊना। नंगल में नहर के पास से अपनी गाड़ी छोड़कर लापता हुए युवक की गुत्थी पहेली बनती जा रही है। बीते पांच दिनों से गायब चल रहे ऊना के पुलवाला बाजार निवासी रमन का अभी तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की गाड़ी लावारिस हाल में नंगल नहर के किनारे खड़ी मिली थी। इसमें एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें युवक ने हजारों रुपये पैसों की देनदारी के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि…
Read Moreआज उठ सकता है मौत के रहस्य से परदा
बंगाणा (ऊना)। हमीरपुर की डोडवीं निवासी बीटेक फाइनल की छात्रा पूनम की मौत का रहस्य से अभी तक परदा नहीं उठ सका है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस छात्रा के मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर रविवार को भलेत गांव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बंगाणा थाना के एसएचओ रामदास कौशल भी थे। एएसपी की मानें तो सोमवार तक पूनम की मौत के रहस्य पर से परदा उठने की उम्मीद जताई जा रही है। एएसपी ने…
Read Moreपहेली बनी सुसाइड नोट की गुत्थी
नंगल/ऊना। नंगल में नहर के पास से अपनी गाड़ी छोड़कर लापता हुए युवक की गुत्थी पहेली बनती जा रही है। बीते पांच दिनों से गायब चल रहे ऊना के पुलवाला बाजार निवासी रमन का अभी तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की गाड़ी लावारिस हाल में नंगल नहर के किनारे खड़ी मिली थी। इसमें एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें युवक ने हजारों रुपये पैसों की देनदारी के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि…
Read More