फतेहपुर (कांगड़ा)। शाहनहर का सर्किल आफिस फतेहपुर से ऊना शिफ्ट करने के प्रदेश सरकार के फैसले का फतेहपुर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। पूर्व प्रत्याशी बलदेव चौधरी, मंडलाध्यक्ष कैप्टन चैन सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष कैप्टन ध्यान सिंह, जिप उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज धीमान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कर्ण गुलेरिया, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक करतार पठानिया, प्रवीण राणा, प्रदेश भाजयुमो सदस्य बलकार जरियाल, संजय राणा, मंडल महामंत्री सुभाष धीमान, मुनीश शर्मा, पवन चंबयाल और अजय पठानिया ने चेताया कि प्रदेश सरकार के इस फैसले को कतई सहन…
Read MoreCategory: Himachal News
31 से पूर्व करवाएं जमा करवाएं आधार कार्ड : एडीसी
धर्मशाला। अतिरिक्त उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने जिले के समस्त एसडीएम, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों, आईओसी के अधिकारियों तथा बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के 1 लाख 42 हजार 178 घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त होना आरंभ हो गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अपनी गैस एजेंसियों में अभी तक अपने आधार संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वह 31 दिसंबर 2013 से पूर्व अपने दस्तावेज जमा करवाएं। बैंक खातों में सब्सिडी प्राप्त करने के लिये घरेलू गैस उपभोक्ता…
Read Moreदैनिक भोगी कब होंगे रेगुलर
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को शिक्षा उपनिदेशक के साथ आयोजित हुई। इसमें विभिन्न कर्मचारी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान दैनिक भोगी कर्मियों को रेगुलर करने और उनके लिए नीति बनाए जाने को लेकर कर्मचारी नेताओं ने आवाज उठाई। मिड-डे-मील कर्मियों के आने और जाने का समय निर्धारित करने की भी मांग की गई। इसके अलावा खंड प्रारंभिक कार्यालय में रिक्त पड़े पदों को भरने, पार्ट टाइम और दैनिक भोगी की वरिष्ठता सूची तैयार करने, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय…
Read Moreलहसुन की फसल पर फंगस का हमला
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले में लहसुन की फसल पर फंगस का कहर बरपा है। शुरुआती दौर में ही फंगस लगने से लहसुन के पौधे को क्षति पहुंच रही है। घाटी में कई जगहों पर इस रोग का प्रकोप देखने को मिल रहा है। रोग के कहर से फिलहाल 10 फीसदी फसल बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है। अगर समय रहते बीमारी पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो रोग और अधिक फैलकर खेतों को तबाह कर सकता है। फंगस तने से होकर जड़ों तक पहुंच रहा है। ऐसे में…
Read Moreसीएम से करेंगे हिलोपा की शिकायत : करड
कुल्लू। कांग्रेस कमेटी कार्यालय कुल्लू में ब्लॉक कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। बैठक में कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी प्रकाश करड और जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। करड ने बैठक में कहा कि हिलोपा की ओर से कांग्रेस कमेटी के विकासात्मक कार्यों में अड़चन डालने को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बात की जाएगी ताकि आने वाले समय में इस तरह की समस्या पेश न आए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2014 के लोकसभा चुनाव…
Read Moreबारिश के लिए देवता के दर पर हाजिरी
बंजार (कुल्लू)। जिले में काफी अरसे से बारिश नहीं होने के चलते घाटी के किसान और बागवान चिंतित हो गए हैं। फसलें सूखे की चपेट में न आ जाएं, इस बात से परेशान किसानों ने अब बारिश के लिए घाटी के देवालयों का रुख कर दिया है। बारिश के लिए लोग देवता के दरबार में हाजिरी भरकर प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, कई स्थानों पर ग्रामीण यज्ञ आदि का आयोजन कर इंद्र देवता को खुश करने में लगे हैं। ग्रामीणों टीसी महंत, शेर सिंह, हेमराज, करतार सिंह, राजू और मोहर…
Read Moreजाड़े के साथ ऊझी घाटी में लो वोल्टेज शुरू
कुल्लू। जाड़े की दस्तक के साथ ही ऊझी घाटी में बिजली समस्या घर करने लगी है। सर्दियों में बिजली के घटते उत्पादन से यह समस्या पेश आने लगी है। पर्यटन नगरी मनाली में सालाना बिजली की बढ़ती मांग भी इसका कारण माना जा रहा है। इस कारण पूरी ऊझी घाटी बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। पिछले तीन-चार वर्षों से पेश आई इस समस्या से बिजली बोर्ड कुल्लू भी चिंतित है। जिले के पतलीकूहल, नग्गर और पर्यटन नगरी मनाली समेत ऊझी घाटी के ग्रामीण इलाकों में…
Read Moreकार चालक ने बाइक को मारी टक्कर
हमीरपुर। क्षेत्र के कुठेड़ा में एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तनुवीर पुत्र रणसिंह निवासी कुठेड़ा, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 8 दिसंबर को रामजी सिंह के साथ पंजाली गांव में एक शादी के लिए टेंट आदि लगाने गए थे। काम निपटा कर वे घर बाइक पर जा रहे थे। मोटरसाइकिल को रामजी सिंह…
Read Moreभाजपा की रैली में माहौल तनावपूर्ण
हमीरपुर। सत्ता के सेमीफाइनल में चार राज्यों में भाजपा की बेस्ट परफारमेंस के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर समीरपुर तक विजय रैली निकाली। हालांकि टौणीदेवी स्कू ल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसभा थी। जैसे ही विजय रैली टौणीदेवी स्कूल के पास पहुंची तो पुलिस ने विजय रैली को रोक दिया। पुलिस के विजय रैली को रोकते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे टौणीदेवी कस्बा भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से उतरकर नारेबाजी शुरू…
Read Moreभाजपा की रैली में माहौल तनावपूर्ण
हमीरपुर। सत्ता के सेमीफाइनल में चार राज्यों में भाजपा की बेस्ट परफारमेंस के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर समीरपुर तक विजय रैली निकाली। हालांकि टौणीदेवी स्कू ल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसभा थी। जैसे ही विजय रैली टौणीदेवी स्कूल के पास पहुंची तो पुलिस ने विजय रैली को रोक दिया। पुलिस के विजय रैली को रोकते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे टौणीदेवी कस्बा भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से उतरकर नारेबाजी शुरू…
Read More