35 साल बाद मिली सड़क सुविधा

आनी(कुल्लू)। कभी विभाग का सुस्त रवैया तो कभी ठेकेदार की लापरवाही का शिकार बनी आनी बश्ता सड़क आखिर पिछले तीन दशक बाद बनकर तैयार हो ही गई। सेब बहुल क्षेत्र को लाभान्वित करने वाली इस सड़क के पास होने की कई लोग राह देख रहे थे। आनी क्षेत्र की बहुचर्चित सड़क आनी बश्ता का सोमवार को ट्रायल हो गया है और अब सड़क पर जल्द नियमित रूप से बस चलेगी। क्षेत्र की आनी, जाबण, नंहोंग और दलाश की पांच हजार से ज्यादा आबादी को इस सड़क का लाभ मिलेगा। पिछले…

Read More

नारकंडा में बनेगा हैलीपैड

कुमारसैन (शिमला)। पर्यटक स्थल नारकंडा में हैलीपैड निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की घोषणा के बाद नगर पंचायत ने जगह का चयन करके 50 लाख का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया है ताकि हैलीपैड निर्माण की योजना पर अमलीजामा पहनाया जा सके। नगर पंचायत के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने हैलीपैड निर्माण को लेकर सरकार को एस्टीमेट भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बजट स्वीकृत होते ही हैलीपैड निर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा। नगर पंचायत ने हैलीपैड के निर्माण के…

Read More

मिड डे मील पर महंगाई की मार

सुजानपुर (हमीरपुर)। महंगाई की मार स्कूलों में परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) पर भी पड़ रही है। मिड डे मील के लिए मिलने वाला बजट कम पड़ने लगा है। गैस सिलेंडर के बढ़ रहे दाम भी अध्यापकों को अखरने लगे हैं। रविवार को आयोजित राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों ने मिड डे मील के लिए मिलने वाले बजट को महंगाई के हिसाब से बढ़ाने की मांग उठाई। बैठक का आयोजन प्रधान रणजीत सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पदाधिकारियों…

Read More

सार्वजनिक नल गायब, बिल चुका रहा नप

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के अंतर्गत आईपीएच विभाग द्वारा लगाए आधे से ज्यादा सार्वजनिक नल गायब हैं। जो हैं उनमें से भी कुछ का व्यक्तिगत तो कुछ का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। नगर परिषद बिना कनेक्शनों के ही हर साल लाखों के बिल भरे जा रहे हैं। हालांकि कुछ माह पहले नगर परिषद ने ऐसे कनेक्शनों की जांच कर कटवाने की कवायद शुरू की थी। इसमें कुछ कनेक्शनों को काटने के लिए आईपीएच विभाग से कहा गया था। आईपीएच विभाग द्वारा कनेक्शनों को काटने के बावजूद अभी भी कई…

Read More

राधा तेरी चुनरी’ पर बच्चों ने मचाया धमाल

बद्दी (सोलन)। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड स्थित गोल्डन वैली स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। संदीप एवं साक्षी स्कूल के बेस्ट स्टूडेंट चुने गए। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। साक्षी एवं साथियों ने सरस्वती वंदना की। उसके बाद नर्सरी कक्षा क ी अलका एवं अंश ने इतनी सी हंसी, यूकेजी के रूपम, अर्पणा एवं साथियों ने ‘मौजा ही मौजा’ गीत पर नृत्य किया। पलक राणा एवं साथियों ने ‘राधा तेरी…

Read More

सप्लाई दुरुस्त करने को ली टैंकरों की मदद

सोलन। आखिरकार शहर में पेयजल सप्लाई सुचारु करने के लिए नगर परिषद को टैंकरों की मदद लेनी पड़ी। आईपीएच विभाग की सप्लाई पर भरोसा न करते हुए परिषद ने रविवार को चंबाघाट एवं ब्रुरी के कुछ हिस्सों में टैंकरों से सप्लाई दी। इन क्षेत्रों में करीब एक सप्ताह से सप्लाई बाधित थी। इसके अतिरिक्त रविवार को गिरि योजना से भी करीब 10 लाख गैलन तक सप्लाई पहुंची जिससे की नगर परिषद एवं आईपीएच विभाग ने राहत की सांस ली। इस दौरान शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी की सप्लाई दी…

Read More

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारी दोफाड़!

शिमला। हिमाचल प्रदेश अनुबंध कर्मचारी कल्याण महासंघ भी नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर आपस में मान्यता के लिए आमने सामने होते दिख रहे हैं। रविवार को शिमला में अनुबंध कर्मचारियों के एक धड़े ने बैठक कर साझा मोर्चा बनाने का फैसला लिया। इसमें कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा नहीं लिया। शिमला में मौजूद अनुबंध कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि महासंघ के अध्यक्ष पवन सैनी को भी बुलाया था, लेकिन वह इसमें हिस्सा नहीं ले सके। वहीं पवन सैनी ने किसी भी तरह की बैठक या न्योते से इनकार…

Read More

दोबारा सर्वे न किया तो भूख हड़ताल करेगी समिति

शिमला। फोरलेन संघर्ष समिति ढली ने परवाणू-शिमला फोरलेन का दोबारा सर्वे करने की मांग की है। रविवार को दुर्गा मंदिर ढली में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि मौजूदा सर्वे की जद में ढली के करीब 135 भवन आ रहे हैं। 21 दिसंबर को संघर्ष समिति राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के समक्ष भी अपनी मांग उठाएगी और फोरलेन के लिए पुन: सर्वे की मांग रखी जाएगी। यदि मांग को नहीं माना जाता तो भूख हड़ताल की जाएगी। संघर्ष समिति के सचिव…

Read More

भूल गया साग और मक्की की रोटी का जायका

नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी में सरसों के साग का जायका बीते जमाने की बात हो गया है। सर्दी के मौसम में हर खेत में सरसों की फसल लहलहाती थी। गंदम की फसल के साथ सरसाें का साग हर खेत में उगाया जाता था, अब खेतों में सरसों की पैदावार देखने को नहीं मिल रही है। क्षेत्र की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सत्या ठाकुर, 80 वर्षीय बर्फी देवी, 76 वर्षीय स्वामी राम, बालक राम, मीरा बानो का कहना है कि पूर्व में बल्ह क्षेत्र में सरसों की पैदावार खेतों में लहराती थी।…

Read More

अब तक नहीं खुले घोटाले के राज

मंडी। खाद्य आपूर्ति निगम की करसोग गैस एजेंसी में लाखों के गोलमाल के आरोपों में घिरे दो कर्मचारियों से पुलिस अभी तक पूछताछ नहीं कर सकी है। ये दोनों पुलिस की पहुंच से दूर हैं। दोनाें ने अदालत से अग्रिम जमानत ले रखी है। कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के कारण इनकी गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। इनकी एंटीसिपेटरी बेल की अवधि एक-दो दिन में पूरी हो रही है। पुुलिस दोनाें की अग्रिम जमानत की अवधि पूरी होने का इंतजार कर रही है। पुलिस की मानें तो अग्रिम जमानत…

Read More