ऊना। स्वास्थ्य और निवेश के क्षेत्र में प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब पाने के बाद दिल्ली से लौटते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार रात करीब 12 बजे ऊना पहुंचे। मुख्यमंत्री परिधि गृह में ही रुके। यहां पहुंचने पर उनका जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें हिमाचल प्रदेश को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलवाने के लिए बधाई भी दी। चिंतपूर्णी के विधायक एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुबह धर्मशाला में…
Read MoreCategory: Himachal News
हाउस टैक्स पर उद्यमियों ने मारी कुंडली
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के ज्यादातर उद्योगपतियों की तरफ डेढ़ करोड़ से ज्यादा की देनदारी हाउस टैक्स के रूप में खड़ी है। पिछले लंबे अरसे से इन उद्योगपतियों ने नगर पंचायत को हाउस टैक्स नहीं चुकाया है, जो साल दर साल बढ़ता गया और मौजूदा समय में यह रकम बढ़कर डेढ़ करोड़ के पार पहुंच चुकी है। नगर पंचायत सचिव वर्षा चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। नगर पंचायतों, परिषदों में हाउस टैक्स की बकाएदारी को लेकर प्रदेश सरकार के कड़े रुख के बाद स्थानीय नगर पंचायत…
Read Moreपैट को ट्रेनिंग पर पीटीएफ खफा
ऊना। प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों (पैट) पर थोपे गए निर्णय का कड़ा विरोध किया है। संघ ने दो टूक कहा कि यदि सरकार ने पैट शिक्षकों पर एनआईओएस के माध्यम से पुन: ट्रेनिंग करने के फैसले को वापस न लिया, तो इसके खिलाफ मोर्चा खोलने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मसले पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाई इकाई की बैठक प्राथमिक पाठशाला बढेड़ा राजपूतां में हुई। इसमें खंड कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं राज्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। संघ के जिला महासचिव राकेश चंद्र शर्मा ने कहा…
Read Moreआल्टो कार गिरी तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत
सांगला (किन्नौर)। जिले के भावानगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डैट सुंगरा में आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में शोल्डिंग में कार्यरत तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई है। शुक्रवार को देर रात को तीनों ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान निचार के ग्रादे निवासी अमर सिंह नेगी (50), प्रीतम नेगी (34) निवासी बारो, सुंगरा और चालक एवं मालिक भीम…
Read Moreसरकारी विभागों ने दबाए विद्युत बोर्ड के 19 करोड़
हमीरपुर। आधा दर्जन सरकारी विभाग विद्युत बोर्ड के करीब 19 करोड़ रुपये पर कुंडली मार कर बैठे हैं। बोर्ड द्वारा नोटिस भेजे जाने पर भी विभाग बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। विद्युत बोर्ड बिजली के बिलों की लेनदारी के बोझ तले दबता जा रहा है। विभिन्न विभागों और अन्य उपभोक्ताओं से लेनदारी कम होने की बजाए बढ़ती ही जा रही है। अगस्त 2013 तक जो लेनदारी लगभग 13 करोड़ 32 लाख रुपये थी वह 30 नवंबर तक 2013 तक बढ़कर लगभग 19 करोड़ रुपये हो गई है। विद्युत…
Read Moreहत्या के आरोपियों पर कार्रवाई करें
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज में वुठवीं गांव में विवाहिता की मौत को लेकर मसरेड़ू गांव के एक प्रतिनिधिमंडल एसपी वीना भारती से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के परिजनों पर आरोप लगाया है मृतका रुचि शर्मा के ससुरालियों ने साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या की है। मृतका के चाचा विद्यासागर ने बताया कि रुचि शर्मा का पति मौत के पांच दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा है जिससे साफ जाहिर है कि उनकी बेटी रुचि शर्मा की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पुलिस प्रशासन ने मृतका…
Read Moreसाहब! मंदिर के चढ़ावे का हो रहा दुरुपयोग
अवाहदेवी(हमीरपुर)। शनिदेव मंदिर बगबाड़ा में मंदिर कमेटी की सदस्यता न मिलने के विरोध में गांव का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और मंदिर कमेटी में सदस्यता दिलाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल वार्ड सदस्य अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्त से मिला है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि शनिदेव मंदिर बगबाड़ा में चढ़ावे का दुरुपयोग किया जा रहा है। आय व्यय में कमेटी के करीब एक दर्जन सदस्य गोलमाल कर रहे हैं। हालांकि मंदिर कमेटी के सदस्यों का चुनाव भी बंद कमरे में किया गया है। उन्होंने बताया कि…
Read Moreमांगों को लेकर भड़के प्रयोगशाला कर्मचारी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश (शिक्षा) प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों प्रयोगशाला कर्मचारियाें में सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। मांगों को लेकर संघ कई बार मुख्यमंत्री से मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने मांगें पूरा करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन आज दिन तक उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी ग्रेड पे मिल चुका है। केवल…
Read Moreजिला में रखे जाएंगे 16 भाषा अध्यापक
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग भाषा अध्यापकों के बैच अनुसार पदों को भरने जा रहा है। जिला में विभिन्न वर्गों के 16 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामान्य वर्ग के 9, सामान्य (आईआरडीपी) के 2, एससी का 1, एससी (आईआरडीपी) का 1, एससी (डब्ल्यूएफएफ) का 1, ओबीसी का 1, एसटी वर्ग का 1 पद भरा जाएगा। पदों को भरने के लिए साक्षात्कार जनवरी में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 2 जनवरी 2014 तक आवेदन करना होगा। उसके बाद दिए गए आवेदन…
Read More12 हजार मीट्रिक टन निर्माण सामग्री पकड़ी
बड़सर(हमीरपुर)। सिरहाली खड्ड कुर्याह में अवैध रूप से रखी गई 12 हजार मीट्रिक टन निर्माण सामग्री पकड़ी गई। निर्माण सामग्री में पत्थर, रेता बजरी खड्ड में डंप कर रखा हुआ था। एसडीएम बड़सर की अगुवाई में माइनिंग अधिकारी एवं डीएसपी बड़सर ने शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे कार्रवाई की तथा निर्माण साम्रग्री जब्त की। प्रशासन ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। सोमवार को 12 बजे निर्माण सामग्री की नीलामी कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के व्यक्ति ने अवैध खनन तथा सामग्री डंप करने की…
Read More