रिवालसर (मंडी)। कलखर-नेरचौक सड़क मार्ग पर कलखर स्थित बजीर बावड़ी के पास मक्की से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक की जान तो बाल-बाल बच गई। लेकिन ट्रक में भरी मक्की खराब हो गई। ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। हादसा सड़क का डंगा बैठने से हुआ। रिवालसर पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मक्की से भरा यह ट्रक नेरचौक से मुकेरिया पंजाब जा रहा था। कलखर स्थित बजीर बावड़ी के पास चढ़ाई पर अचानक सड़क का…
Read MoreCategory: Himachal News
चिल्ड्रन पार्क में लगेंगे झूले
चंबा। चिल्ड्रन पार्क का जल्द जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से लगभग तीन लाख 64 हजार 426 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चिल्ड्रन पार्क में नप की ओर से जहां फेबरिकेटिड झूले लगाए जाएंगे, वहीं नए बेंच भी लगाए जाएंगे। साथ ही पार्क में चारों ओर टाइलें बिछाई जाएंगी और टूटी-फूटी रेलिंग को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा पार्क के सौंदर्यकरण के लिए रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी और पाथ भी बनाया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद को चिल्ड्रन पार्क के…
Read Moreसैकड़ों स्कूलों में शौचालय नहीं
चंबा। निर्मल भारत अभियान के तहत प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत कई प्रकार के कार्यक्रम चलाकर वर्ष 2015 तक प्रदेश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन जिला चंबा में सैकड़ों सरकारी स्कूलों में शौचालय तक नहीं बन पाए हैं। ऐसे में निर्मल भारत अभियान फेल होता नजर आ रहा है। जिला में 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों व 50 से अधिक मिडल स्कूलों में शौचालय तक नहीं है। इनमें 55 प्राइमरी…
Read Moreलोअर मैंझा से लापता युवक का शव मिला
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के गांव लोअर मैंझा में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव के मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वह घर से दो दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों ने वीरवार शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जानकारी के अनुसार लोअर मैंझा में पिछले दो दिनों से घर से लापता अजय कुमार चौधरी पुत्र पूर्ण चंद का शव शुक्रवार को घर से थोड़ी दूर एक कूहल में पड़ा मिला। दो दिन पहले युवक के घर से लापता होने की शिकायत परिजनों…
Read Moreफतेहपुर के छह स्कूल होंगे अपग्रेड
फतेहपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फतेहपुर विधानसभा हलके के दौरे के दौरान करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसके उपरांत उन्होंने रामलीला ग्राउंड में जनसभा के दौरान घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कबीना मंत्री सुजान सिंह पठानिया की मांग पर फतेहपुर में बीएमओ दफ्तर खोलने तथा सुगभटोली कॉलेज के सरकारीकरण करने की घोषणा की। इसके साथ ही फतेहपुर विस क्षेत्र के छह स्कूलों को अपग्रेड करने का भी उन्होंने ऐलान किया। इनमें राजकीय उच्च पाठशाला गोलवां व बडियाली को स्तरोन्नत कर सीनियर सेकेंडरी करने, मिडिल…
Read Moreयात्री बोले, हमारे साथ भद्दा मजाक क्यों
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। शुक्रवार को लाहौल घाटी के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर की चौथी उड़ान को फिर रद कर दिया गया। इससे बारिंग और रावा हेलीपैड के यात्रियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि ऐसा उनके साथ भद्दा मजाक तीसरी बार हुआ है। इससे पहले बारिंग की सवारियों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से लिफ्ट करने के लिए उदयपुर हेलीपैड दौड़ाया गया। उस दिन भी बारिंग के लिए की गई उड़ान को रद कर दिया गया था। वहीं, वीरवार को बारिंग और रावा के यात्रियों को वायुसेना के…
Read Moreमंदिरों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे
कुल्लू। भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार और स्थानीय विधायक महेश्वर सिंह का कहना है कि जिले में चोरी की घटनाएं देव समाज तथा जिलावासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इससे देव समाज भी आहत है। मंदिरों में हो रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि जिस तरह रघुनाथपुर मंदिर में चोर घुसे हैं, वह समझ से बाहर है। मंदिर में चांदी का सामान काफी था। भगवान रघुनाथ के हाथों से सोने के कड़ों को चोर उड़ा ले गए हैं।…
Read Moreएके एंटनी से मिले विधायक रवि ठाकुर
मनाली। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल के निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने चिंता जाहिर की है। रवि ठाकुर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री एके एंटनी को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने टनल का कार्य युद्धस्तर पर करवाने का आग्रह किया। उन्होंने अनुरोध पत्र देकर टनल के कार्य में गंभीरता दिखाने की अपील की। उन्होंने रक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि लेह-लदाख में सेना की रसद आसानी से पहुंचाने तथा लेह और लाहौल घाटी को 12 महीने देश से…
Read Moreप्रशासन भूला वीर की शहादत
कुल्लू। कारगिल युद्ध को डेढ़ दशक का समय बीत गया है। युद्ध में अपनी जान की बाजी लगाने वाले उन वीर जवान योद्धाओं की कुर्बानी को देश नहीं भूला है, लेकिन सूबे की सरकारें शायद भूल गई हैं। वर्ष1999 के कारगिल युद्ध में कुल्लू जिले के एक मात्र शहीद जवान डोला राम की शहादत को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है, लेकिन शायद सरकार और प्रशासन उन्हें भूल गया है। हैरत है कि डेढ़ दशक बाद भी शहीद डोला राम का स्मारक नहीं बन पाया। इतना ही नहीं, प्रदेश…
Read Moreपंचायत कार्यों में देरी न करें : डीसी
कुल्लू। विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए विकास खंड कुल्लू में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाधीश कुल्लू राकेश कंवर ने की। इस दौरान कुल्लू विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतों के विकास में पंचायत प्रधानों, सचिव और तकनीकी सहायकों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में मनरेगा के कार्यों को विकास का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा से कृषि-बागवानी, सड़कें सिंचाई, शौचालय, गौशाला, पुलों,…
Read More