मंडी(ओमप्रकाश)शहर के सौली खड्ड में दिनदहाड़े एक चोर घर में घुस गया। आरोपी घर से 26 हजार की नकदी सहित सोने के कीमती जेवरात भी ले उड़ा। हालांकि चोरी करने के बाद भागते हुए छत से छलांग लगाने से वे घायल हो गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान नाम मेहराजदीन जिला डोडा (जम्मू)के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोर ने सौली खड्ड निवासी एचआरटीसी…
Read MoreCategory: Himachal News
भयाणा से नाबालिग अगवा
पांगणा (मंडी)। करसोग उपमंडल के अंतर्गत बही सरही पंचायत के भयाणा गांव की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला सामने आया है। पांगणा चौकी पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर अगवा करने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बही सरही पंचायत के भयाणा गांव से दो दिन से एक नाबालिग घर से लापता है। नाबालिग का जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पांगणा पुलिस चौकी में केस दर्ज करवाया। नाबालिग की मां…
Read Moreहर घर पहुंचाएं सरकारी योजनाएं
नेरचौक (मंडी)। बल्ह कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चरचा की गई। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने की। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई। वहीं चुनावों को लेकर गठित कार्यकारिणी से क्षेत्रवार फीडबैक ली गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सामाजिक और जनहितकारी योजनाओं को अपने क्षेत्र में घर-घर तक पहुंचाए और भाजपा की ओर…
Read Moreचुनाव में वोट नहीं देंगे अंदरोली के लोग
बरठीं (बिलासपुर)। सूबे में एक ओर जहां मतदान के बारे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बार ग्राम पंचायत छत्त के अंदरोली गांव के लोगों ने लोकसभा चुनावों में मतदान नहीं करने का मन बनाया है। सड़क समस्या का समाधान नहीं होने के कारण पंचायत के तहत अंदरोली गांव के लोग चुनावों का बहिष्कार करेंगे। स्थानीय लोगों द्वारा इस बारे चुनाव आयुक्त, डीसी बिलासपुर को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत छत के अंदरोली गांव के लोग सड़क सुविधा नहीं मिलने…
Read Moreबीपीएल से हटाए जाएंगे अपात्र
चंबा(गीता)शहर में अपात्र परिवारों के नाम बीपीएल सूची से हटाए जाएंगे। इसके अलावा इस श्रेणी में पात्र परिवारों को ही शामिल किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से शहर में दोबारा सर्वे किया जाएगा। सर्वे करने के बाद पात्र परिवारों को बीपीएल की सूची में शामिल किया जाएगा। चंबा में नगर परिषद के कुल 11 वार्ड है। नगर परिषद की ओर से सभी 11 वार्डों के पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने वार्डों के वाशिंदों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान करें।…
Read Moreअविश्वास प्रस्ताव पर बढ़ा विवाद
चंबा(गीता)जिला परिषद चंबा की भाजपा समर्थित अध्यक्ष को हटाने के लिए कांग्रेस समर्थक पार्षदों द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर भाजपा ने जिला प्रशासन को घेरा है। इस प्रस्ताव को चुनावों के समय जानबूझ कर जनता को प्रभावित करने के लिए उठाया गया कदम बताया गया है। साथ ही इसके लिए भाजपा की ओर से उसके पार्षदों की खरीद फरोख्त व उन्हें सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस के पक्ष में आने की अफवाहें उठाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में भाजपा नेता जहां कांग्रेस के नेताओं…
Read Moreहिम तेंदुओं के संरक्षण को बने ठोस योजना
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्नो लैपर्ड (हिम तेंदुए) के संरक्षण में जुटी वियोंड वाइल्ड स्वयंसेवी संस्था पुणे ने प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सरकार से विलुप्त हो रहे हिम तेंदुओं के संरक्षण की दिशा में प्रयास करने की मांग की है। स्नोे लैपर्ड कंजरवेंसी ट्रस्ट आफ इंडिया लेह के साथ इस दिशा में मिलकर काम कर रही पुणे की स्वयं सेवी संस्था वियोंड वाइल्ड के संयोजक हिम कल्याण पंडित और मिनीनो ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सरकारों ने हालांकि हिम तेंदुओं को विलुप्त हो रही प्रजाति को सूची में डालने और…
Read Moreकोरियन कंपनी में 71 को मिली नौकरी
धर्मशाला(आत्मा राम)औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में कोरियन कंपनी एलेनटक की ओर से आयोजित कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश के 71 युवाओं को रोजगार मिला है। कैंपस इंटरव्यू में चयनित युवा कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में 25 मार्च और 7 अगस्त को ज्वाइनिंग देंगे। आईटीआई शाहपुर में शनिवार देर शाम तक चले कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इसमें पर्सनल साक्षात्कार के लिए केवल 150 युवाओं ने भाग लिया। पर्सनल इंटरव्यू के बाद कंपनी द्वारा 71 युवाओं को चयनित किया गया। कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर…
Read Moreभलेड़ में बोलेरो खाई में, चालक की मौत
द्रम्मण (कांगड़ा)। पालमपुर से भलेड़ आ रही एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर भलेड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। सड़क से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को गाड़ी से निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पिंकू उर्फ रिंकू पुत्र थोवरी राम निवासी दरीणी गाड़ी चला रहा था। पिंकू अपने घर भलेड़ आ रहा…
Read Moreदुल्हन के घर बारातियों का हुड़दंग
ज्वालामुखी (कांगड़ा)(सीमा वालिया) दूल्हे संग दुल्हन को लेने दुल्हन के घर गए बारातियों ने खूब हड़दंग मचाया और दुल्हन के घर में मारपीट भी की। इससे दुल्हन के रिश्तेदारों को चोटें आई हैं। हंगामे के दौरान बीच-बचाव कर रही महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। दुल्हन के परिजनों की शिकायत पर खुंडिया चौकी में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब कार्रवाई करने में जुट गई है। हालांकि, शादी की रस्में पूरी हो गई हैं। पुलिस के अनुसार दुल्हन के घर गए बारातियों ने दुल्हन के घर में काफी शोरशराबा…
Read More