संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित वार्षिक परीक्षाओं में उड़नदस्तों ने सोमवार को दसवीं की हिंदी विषय की परीक्षा में 15 छात्रों को नकल करते रंगे हाथाें पकड़ा। 15 मामलों में से सात मामले शिक्षा उपनिदेशक आरसी टबयाल की टीम ने पकड़े। उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरसी टबयाल एवं टीम के सदस्यों जनकराज, विजय अत्री, शशि कुमारी ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने अजोली परीक्षा केंद्र में पांच एवं बहडाला स्थित परीक्षा केंद्र में दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। टीम ने बाथड़ी…
Read MoreCategory: Himachal News
पत्नी ने ही की थी पति की हत्या!
रामपुर बुशहर (संदीप वर्मा) ननखड़ी की लंबीधार (शोड़ी) में पति और पत्नी की मौत का मामला लगभग सुलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि प्रेम लाल के सिर पर हुए जोरदार प्रहार से उसकी मौत हुई है, जबकि बाद में पत्नी ने फंदा लगा कर अपनी जान दी है। इससे साफ हो गया है कि दोनों में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के कारण ही यह घटना घटी है। हालांकि अभी पुलिस अन्य पहलुओं पर गौर कर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट…
Read Moreमारपीट के दोषियों को तीन माह की जेल
आनी (कुल्लू)। न्यायिक दंडाधिकारी करसोग कैंप आनी सूर्यप्रकाश ने निरमंड तहसील के दो व्यक्तियों को शराब पीकर मारपीट करने का आरोप सिद्ध होने पर तीन-तीन माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 500-500 रुपये जुर्माना भी अदा करने के आदेश जारी किए हैं। जुर्माना अदा न करने की हालत में 15-15 दिन की अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी कर रहे सहायक जिला न्यायवादी पृथ्वी सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2009 में शिकायतकर्ता ठाकुर दास और उसका साथी…
Read Moreतारें हटाने के लिए होगा सर्वे
आनी (कुल्लू)। रविवार को आनी खंड की देउठी पंचायत में करंट लगने से मेघ सिंह की मौत हो जाने के बाद जहां क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने बिजली बोर्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा हादसे की रिपोर्ट तैयार कर डीसी कुल्लू को भेज दी गई है। हालांकि बिजली की तारों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार बिजली बोर्ड और प्रशासन से तारों को हटाने की मांग की थी, लेकिन शायद…
Read Moreलोस चुनावों को लेकर दिए टिप्स
दलाश (कुल्लू )। भाजपा मंडल दलाश की सोमवार को अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर सदस्यों को चुनावी टिप्स दिए गए। मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश की वर्तमान सरकार पर दलाश क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को बने हुए 15 माह बीत चुके हैं, लेकिन इन 15 माह में सरकार दलाश क्षेत्र में विकास के नाम पर एक पत्थर तक नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी विकास हुआ है, वह भाजपा…
Read Moreबाजार में लगातार बढ़ रहा है अतिक्रमण
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)रामपुर बाजार में अतिक्रमण के मामले धड़ल्ले से बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि आपातकाल में न ही अग्निशमन और न ही रोगी वाहन बाजार पहुंच सकता है। हालांकि कुछ समय पहले पुलिस ने कार्रवाई भी की, लेकिन वह भी कुछ दिनों में ठंडी पड़ गई है। हालांकि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर बार कार्रवाई का दावा तो करते हैं, लेकिन व्यापारियों के आगे वह भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बाजार के हालात ऐसे हैं कि व्यापारी और रेहड़ी फड़ी वाले जहां दिल करे,…
Read More…आखिर इन पर कौन लगाए लगाम?
रामपुर बुशहर।.(संदीप वर्मा)..समय सुबह के 9:45 बजे। स्थान रामपुर का पुराना बस अड्डा। ऑटो चालक नियमों को ताक पर रख कर यू-टर्न ले रहे हैं। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। पुुलिस तो है, मगर वह इन ऑटो चालकों पर लगाम लगाने में बेबस नजर आ रही है। यह नजारा सिर्फ एक दिन का नहीं है। यहां रोजाना ऐसा देखा जा सकता है। …समय दिन के 12:20 बजे। स्थान पदम वरिष्ठ पाठशाला। पुलिस थाने के पास जहां ऑटो चालक ऑटो को खड़ा कर…
Read Moreकोटखाई में चाय पर चौपाल
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई में रविवार को भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। वहीं, चुनावी समय में सांसद वीरेंद्र कश्यप पर दर्ज मामले की कड़ी आलोचना की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटखाई में चाय की चौपाल का आयोजन भी किया। भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल जबैईक, उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राविंद्र चौहान ने बताया कि कोटखाई में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाय की चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।…
Read Moreनालों में कूड़ा फेंकने पर नहीं लगी रोक
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)शहर के साथ लगते जगातखाना और थाचवा के नालों की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है। क्षेत्र के लोगों को कूड़ा फेेंकने के लिए न कूड़ेदान हैं न कोई गडढ़ा, जिसमें कूड़े को नष्ट किया जा सके। पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते आने वाले समय में लोगों को इसके दुष्प्रभावी नतीजे देखने को मिलेंगे। क्षेत्र के लोग रात के समय इन नालों में अपने घर का कूड़ा-कचरा फेंकने में कोई गुरेज नहीं करते। वे भी कूड़ा डालें तो कहां डालें, न कोई डंपर न किसी…
Read Moreकिन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं शाम के समय रामपुर में भी बारिश शुरू हो गई है। इससे एक बार फिर तापमान गिर गया है। रविवार को सांगला का न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री और कल्पा का न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार शाम को बटसेरी, रक्षम, छितकुल, सांगला, कामरू, चांसु, कनई, बटुरी, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, मुरंग, ठंगी, जंगी, कानम, लिप्पा, आसरंग, नैसंग, ज्ञाबुंग, रौपावैली, पूह, मलिंग, नाको, यंगथंग, चांगो, हांगो, लियो, सुमरा, शलखर सहित…
Read More