केलांग (लाहौल स्पीति)। मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को खूबपसीना बहाना होगा। क्षेत्रफल के लिहाज से देश में लद्दाख पहला और मंडी सीट छठा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। जबकि इसके तहत प्रदेश के तीनों जनजातीय विधानसभा हलके लाहौल स्पीति, किन्नौर और भरमौर शामिल हैं। बर्फ बारी के कारण लाहौल-स्पीति के साथ ही भरमौर के पांगी-किलाड़ का सड़क संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। बताया जा रहा है कि रोहतांग दर्रा को बहाल होने में अभी एक माह का और समय लग सकता है।…
Read MoreCategory: Himachal News
घरेलू हिंसा अधिनियम पर किया जागरूक
कुल्लू(भाग सिंह)जिला के अखाड़ा बाजार स्थित खादी ग्रामोद्योग में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), खादी ग्रामोद्योग तथा हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता उपायुक्त राकेश कंवर ने की। नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक उर्मिल लता ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की मदद से समूह की ओर से बनाई गई…
Read Moreज्यादा राशि ले जाने पर दिखाने होंगे दस्तावेज
कुल्लू(भाग सिंह)जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू राकेश कंवर ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सहयोग दें। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद यदि कोई राजनीतिक दल या व्यक्ति अवैध तरीके से आम मतदाता को नकदी और शराब आदि बांट करके प्रलोभन देता है या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ में धन राशि प्राप्त करने वाले पर भी कार्रवाई की…
Read Moreमनाली में बर्फबारी के साथ पड़े ओले
मनाली/कुल्लू (सरिता /भाग सिंह)सोमवार को कुल्लू घाटी का मौसम खराब रहा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश और बर्फ के फाहों के साथ-साथ ओले भी पड़े। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला और कोठी में करीब आधा फुट ताजा हिमपात होने की सूचना है। वहीं, ढालपुर में सजे दस दिवसीय गांधी हस्तशिल्प मेले में भी बारिश का व्यापक असर पड़ा है। बारिश के चलते मेले में लोगों की भीड़ नहीं उमड़ सकी। इससे देशभर से आए हस्तशिल्पियों की उम्मीदों…
Read Moreसड़क से बंजार के कई गांव वंचित
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन दुर्गम गांवों की भौगोलिक स्थिति के कारण लोगों को कई घंटों पैदल चलकर बंजार मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। बंजार के साथ लगते शिल्ही, परवाड़ी, चिपणी, खुरंगा, डिगंचा, कडाहिल, श्रीकोट, मनौन, शटयाउगी, ज्वाली, टिंडा शहिल आदि गांव आजादी के दशकों बाद भी सुड़क सुविधा से वंचित हैं। इन दुर्गम गांवों के लोगों का जीवन पीठ के सहारे चल रहा है। लोगों को अपनी पीठ पर उठाकर खाद्य सामग्री और जरूरत का सामान ढोना पड़ता है। वहीं, इन…
Read Moreडेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार
कुल्लू(भाग सिंह)बजौरा चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचएचओ भुंतर लालचंद ने टीम के साथ बजौरा चेकपोस्ट पर नाका लगा रखा था। उसी दौरान पुलिस टीम आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रही थी। बस की तलाशी के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति के कब्जे से 1.400 किलो ग्राम चरस बरामद की।…
Read Moreबस न चलाने पर भड़के ग्रामीण
काईस (कुल्लू)। पिछले सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी से काईस क्षेत्र के राउगी, सोयल, सौर, कोटाधार क्षेत्रों की बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों में आक्रोश है। लोगों को मजबूरन टैक्सी या पैदल सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इन दिनों बस राउगी से आगे नहीं जा रही है। इससे आगे बस न जाने से इन गांवों के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें जरूरी सामान भी टैक्सियों में लाद कर ले जाना पड़ रहा है। बस न चलने से स्थानीय…
Read Moreबच्चे को उठा ले गया बंदर
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान तो थे ही, लेकिन अब बंदरों ने घरों से छोटे बच्चों को उठाना भी शुरू कर दिया है। सोमवार को कोहटली में एक बंदर ने दो वर्षीय विश्वास सोनी पुत्र विनोद सोनी को आंगन से उठा लिया। वह आंगन में खेल रहा था। कुछ दूरी तक बंदर बच्चे को उठाकर ले गया। जैसे ही बच्चे की मां ने चिल्लाना शुरू किया तो बंदर ने बच्चे को खेतों में फेंक दिया। इससे बच्चे को चोटें आई हैं। हालांकि बंदर ने बच्चे…
Read Moreट्रक ने कुचला साइकिल सवार
ऊना। क्षेत्र के रैंसरी में ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक देर शाम अपने कार्य क्षेत्र से वापस घर जा रहा था। जानकारी के अनुसार सोहन लाल निवासी बसाल सोमवार देर शाम घर जा रहा था कि रैंसरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने साइकिल को अपनी चपेट ले लिया। इससे ट्रक के…
Read Moreऊना में तोड़ा एटीएम
ऊना(विवेक त्रिपाठी)नंगल रोड पर सरकारी कॉलेज के समीप बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को रविवार देर रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। चोर एटीएम से नकदी चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। एटीएम तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार आधी रात को चोरों ने एटीएम में घुसते ही सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन काट दिया। एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। एटीएम की कैश ट्रे में लगभग 8.57 लाख की राशि मौजूद थी। चोर एटीएम मशीन के दो डोर तोड़ने में सफल…
Read More