पालमपुर (कांगड़ा)। नवनिर्वाचित प्रदेश गद्दी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट जोगेंद्र कपूर ने जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। उन्होंने भीखम कपूर मढेड़ को जिला कांगड़ा व हितेंद्र ठाकुर गरनोटा को चंबा का जिलाध्यक्ष बनाया है। मोहिंद्र कुमार उतराला को बैजनाथ, किशोरी लाल ठाकुर सुग्घ को पालमपुर, दयासागर कललोट को धर्मशाला, नेक राज मोलीचक्क पंचरुखी, हुकमी राम फरेढ़ को सुलह, अमीं चंद लदोड़ी को नूरपुर, जैसी राम वर्मा बग्गा कुठेर को ज्वाली, प्यारु राम गंगथ को इंदौरा, तिलक राज को भटियात, संजू राम रजौर को भरमौर, अक्षय जरियाल…
Read MoreCategory: Himachal News
गैमन इंडिया कांप्लेक्स में आग
कुल्लू(भाग सिंह)सैंज में गैमन इंडिया कंपनी के कांप्लेक्स में आग भड़क गई। इस अग्निकांड में हजारों रुपयों का सामान सहित 26 हजार रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कड़ी मशक्कत के बाद कंपनी के मजदूरों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक गैम इंडिया कंपनी के कांप्लेक्स में रविवार को अचानक आग भड़की और कांप्लेक्स के कमरे राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते चार कमरे जलकर राख के…
Read Moreरोहतांग, सोलंग और जलोड़ी में गिरे फाहे
कुल्लू(भाग सिंह)कुछ दिन की राहत के बाद फिर से कुल्लू और लाहौल घाटी का मौसम खराब हो गया है। सुबह से बादलों से ढका मौसम दोपहर बाद बरस पड़ा और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। जबकि, निचले इलाकों में बूंदाबांदी होने से लोगों ने फिर गरम वस्त्र निकाल लिए हैं। चार-पांच दिन तक घाटी का मौसम शुष्क रहने से लोगों ने गरम कपड़ों को पहनना छोड़ दिया था। रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला तथा जलोड़ी दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने से जहां ठंड बढ़ गई…
Read Moreडीसी ने दिए सड़को के जल्द बहाली के निर्देश
केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पांच मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से किए जाने वाले निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने के लिए विभिन्न दलों का गठन किया जा चुका है। आठ मई को मतदान के लिए कार्मिकों को निर्वाचन पूर्वाभ्यास, मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री सहित मतदान केंद्रों तक ले जाने और वापस लाने के लिए बसों और छोटे वाहनों का प्रयोग…
Read Moreहफ्ते में जम्मू मार्ग से जुड़ जाएगा लाहौल!
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब एक सप्ताह के भीतर लाहौल घाटी वाया जम्मू मार्ग से जुड़ जाएगी। 94 आरसीसी उदयपुर ने तांदी-संसारीनाला सड़क से बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। तांदी से करीब 91 किलोमीटर दूर श्योर के समीप डेढ़ सौ मीटर सड़क पर आए भूस्खलन के मलबे को हटाने में बीआरओ के जवान जुट गए हैं। बीआरओ के अधिकारियों की मानें तो इस मलबे को हटाने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। मार्ग बहाल…
Read Moreस्पेन पर टिका ग्रामीणों का जीवन
काईस (कुल्लू)। सड़क को प्राथमिकता देने वाली प्रदेश सरकार के दावों की जमीनी स्तर पर हवा निकल गई है। आजादी के 66 साल बीत जाने के बाद भी कुल्लू जिले के 366 गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। अति दुर्गम इलाकों में बसे इन लोगों का जीवन तार स्पेन पर टिका हुआ है। दुर्गम इलाकों के इन गांवों में उगाई जाने वाली साग-सब्जियों और फलों को मंडियों तक तार स्पेन से ही पहुंचाया जाता है। सबसे बड़ी मुसीबत तब हो जाती है जब कोई बीमार हो जाए। मरीज को…
Read Moreकोकसर से वापस लौटा हेलिकॉप्टर
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-पांगी घाटी के लिए रविवार को प्रस्तावित हेलिकॉप्टर की दोनों उड़ानें खराब मौसम के चलते नहीं हो सकी हैं। हालांकि, पायलट ने भुंतर एयरपोर्ट से आजोग के लिए पहली उड़ान भरी लेकिन रोहतांग से आगे लाहौल की तरफ मौसम काफी खराब होने से पायलट ने हेलिकॉप्टर को कोकसर से वापस भुंतर के लिए मोड़ दिया। खराब मौसम के चलते आजोग और जिस्पा हेलीपैड में पहुंचे यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सर्दियों के मौसम में जिला कुल्लू के विभिन्न हिस्सों में रह रहे लाहौल के लोगों की घर…
Read Moreआलू फसल को लगा रोग
ऊना(विवेक त्रिपाठी)आलू की फसल खेतों में ही झुलसने लगी है। इससे किसानों में हड़कंप मच गया है। किसानों का कहना है कि आलू की फसल को कोई बीमारी लग गई है। हालांकि किसान अपने स्तर पर दवाइयों का छिड़काव भी कर रहे हैं लेकिन बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पौधों से पत्ते झुलसकर जमीन पर गिरने लगे हैं। पौधे भी मुरझा रहे हैं। इससे किसानों में माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं। किसानों ने कहा कि यह बीमारी एक खेत से दूसरे खेत…
Read Moreशिवबाड़ी में आज से सरकारी स्टाफ
अंब (ऊना)। विख्यात प्राचीन द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी में सोमवार 10 मार्च को प्रशासन की ओर से अपना स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। अब मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे पर सरकार का हक होगा। एसडीएम अशोक चौहान ने पुष्टि की। कहा कि जिला उपायुक्त ने मंदिर में स्टाफ आदि की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए हैं। सप्ताह भर पहले एसडीएम अशोक चौहान, तहसीलदार मनोज ठाकुर ने पुलिस बल के साथ शिव बाड़ी मंदिर को कब्जे में लिया था। मंदिर तथा सराय के कई कमरों में सरकारी ताले जड़ दिए थे।…
Read Moreऊना ने होशियारपुर को हराया
ऊना(विवेक त्रिपाठी)इंदिरा गांधी मैदान में यूथ प्रोमोटर एंड कल्चर क्लब के टी-20 क्रिकेट महासंग्राम में रविवार को पहले मैच में डीसीए ऊना ने साबी इलेवन होशियारपुर को 6 विकेट से हरा दिया। ऊना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। होशियारपुर की टीम ने रविंद्र के 42, शिवलव और जोंटी के 22-22 रनों की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 123 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ऊना ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 124 रन बनाए। टीम…
Read More