पंचायत सचिव सस्पेंड, रिकवरी भी होगी

ऊना(विवेक त्रिपाठी)जिला पंचायत कार्यालय के आडिट आफिसर की ओर से की गई जांच के आधार पर डीसी अभिषेक जैन ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी पाए गए पंचायत सचिव लखवीर सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पंचायत सचिव से रिकवरी के निर्देश भी उन्होंने जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक लखवीर सिंह इन दिनों गगरेट ब्लाक में कार्यरत हैं। इन्कवायरी रिपोर्ट में हरोली ब्लाक की ललड़ी पंचायत में उनकी तैनाती के दौरान विभिन्न वित्तीय अनियमितताएं बरतने सहित फर्जीवाड़े का दोषी पाया गया है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने…

Read More

चिंतपूर्णी में 12 हजार ने टेका माथा

चिंतपूर्णी (ऊना)। अष्टमी पर चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में 12 हजार भक्तों ने माथा टेका। सोमवार को चिंतपूर्णी में भक्तों की काफी भीड़ रही। रविवार तक मंदिर में 47,14,220 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा। 194 ग्राम और 800 मिलीग्राम सोना तथा दो किलो 698 ग्राम चांदी भी भक्तों ने मंदिर में चढ़ाया। रविवार को 880943 रुपये नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ। सोमवार को चढ़े चढ़ावे की काउंटिंग मंगलवार को होगी। मंदिर में सोमवार को अष्टमी पर कन्या पूजन भी किया गया। विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात विधिवत कन्या पूजन करवाने के साथ प्रसाद भी चढ़ाया…

Read More

प्रदूषण बोर्ड कार्यालय के सामने नदी में डाली जा रही गंदगी

रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)शहर के तीन नंबर वार्ड के हर कोने पर समस्या नजर आती है। वार्ड नंबर तीन की मीट मार्केट की गंदगी कई वर्षों से सतलुज नदी में डाली जा रही है। वहीं, कुछ मीटर दूर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय है। इंदिरा मार्केट से जगातखाना पुल जाने वाले रास्ते का रहस्य भी नहीं सुलझ पाया है। इस रास्ते का निर्माण कई बार किया जा चुका है, लेकिन इसकी हालत कुछ ही माह में बदल जाती है। वार्ड नंबर तीन के लोगों संजय बंसल, नरेश अग्रवाल रोहित कुमार, केहर…

Read More

बागवानी उद्योग पर छाए संकट के बादल

रोहड़ू( सुंदर औक्टा)मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते तीन हजार करोड़ के बागवानी उद्योग पर संकट के बादल छा गए हैं। घट रहे तापमान से पौधों में निकल रहे फूलों का विकास प्रभावित हुआ है। दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण सेब की सेटिंग भी प्रभावित हो रही है। इससे अच्छी फसल की आस लगाए बैठे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सेब की सेटिंग के लिए फूल खिलते समय दिन का तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस होना आवश्यक है। इससे कम तापमान में फूल का सही…

Read More

हाटकोटी मंदिर में हजारों ने माथा टेका

रोहड़ू( सुंदर औक्टा)शक्ति पीठ हाटकोटी मंदिर में अष्टमी के दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। खराब मौसम और तेज बारिश के बाद भी लोगों ने घंटों लाइनों में खड़े रह कर दुर्गा माता के दर्शन किए। अष्टमी के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं को मिश्री का विशेष प्रसाद बांटा गया। यज्ञशाला में चल रहे जाप पूर्णाहुति के बाद संपन्न हुए हैं। मंदिर में दोपहर बाद दुर्गा माता की विशेष पूजा हुई। पूजा के बाद कई श्रद्धालुओं ने अपने व्रत तोड़कर भोजन ग्रहण किया। मंदिर में आठवें दिन ट्रक ऑपरेटर यूनियन हाटकोटी…

Read More

दो महिलाओं की मौत

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)रिकांगपिओ और आनी में दो महिलाओं की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्पा निवासी विन्या देवी (44) रिकांगपिओ आई हुई थी। इसी दौरान वह शौच करने गई, लेकिन वहां वह अचानक गिर गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया, जहां देर शाम को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी केके वर्धन ने बताया कि पुलिस ने…

Read More

वार्ड चार की कहानी, छत से टपकता है पानी

रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)कहने को तो वार्ड नंबर चार रामपुर का सबसे हाई प्रोफाइल वार्ड है। नगर परिषद को सब अधिक अध्यक्ष भी इसी वार्ड ने दिए। बाहरी नजर में तो मुख्य बाजार एक सुंदर नजारा पेश करता है, लेकिन जैसे ही वार्ड की अंदर की गलियों को देखें तो हालत कुछ और ही ब्यां करती है। कहीं व्यापारी अतिक्रमण कर रहे हैं तो कहीं धड़ल्ले से सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा है, लेकिन वोट बैंक की चाह में नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। कहने को…

Read More

प्रदूषण बोर्ड कार्यालय के सामने नदी में डाली जा रही गंदगी

रामपुर बुशहर। शहर के तीन नंबर वार्ड के हर कोने पर समस्या नजर आती है। वार्ड नंबर तीन की मीट मार्केट की गंदगी कई वर्षों से सतलुज नदी में डाली जा रही है। वहीं, कुछ मीटर दूर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय है। इंदिरा मार्केट से जगातखाना पुल जाने वाले रास्ते का रहस्य भी नहीं सुलझ पाया है। इस रास्ते का निर्माण कई बार किया जा चुका है, लेकिन इसकी हालत कुछ ही माह में बदल जाती है। वार्ड नंबर तीन के लोगों संजय बंसल, नरेश अग्रवाल रोहित कुमार, केहर…

Read More

पेंशन, जीपीएफ नहीं मिलने पर उखड़े जेबीटी शिक्षक

नाहन (सिरमौर)। पेंशन के प्रावधान में लेट लतीफी बरत रही सरकार पर जिला के 140 के करीब जेबीटी शिक्षकों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। यह शिक्षक ग्रामीण विद्या उपासक से नियमित होकर जेबीटी शिक्षक लगे थे। गौरतलब है कि पूरे राज्य में इस श्रेणी के वर्तमान समय में तकरीबन 1250 शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षक माया राम शर्मा, अभिषेक शर्मा, अनिल तोमर, चतर ठाकुर, जय प्रकाश, राम लाल, सुरेश तोमर, रंगीलाल, धनवीर, जयपाल, कपिल, सुशील शर्मा, जब्बर सिंह आदि ने इसे लेकर सरकार के खिलाफ न्यायालय में जाने का मन…

Read More

पांवटा यमुना घाट से वापस वतन लौटे मेहमान परिंदे

पांवटा साहिब (सिरमौर)(वीरेन्द्र पंवार) पांवटा में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक चले जाने पर मेहमान परिंदे वापस वतन लौट रहे हैं। हर वर्ष उत्तराखंड सीमा की आसन वेटलैंड से सैकड़ों आकर्षक परिंदे पांवटा भी पहुंचते हैं। इससे यमुना घाट के आसपास जल पक्षियों की अच्छी खासी संख्या थी लेकिन इस सप्ताह अब गिने चुने पक्षी ही यहां ठहरे हैं। इस वर्ष देश-विदेश से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड सीमा पर स्थित आसन बैराज में हजारों जल पक्षी पहुंचते हैं। इनमें से सैकड़ों पक्षी धीरे-धीरे हर बार सीजन में पांवटा के यमुना…

Read More