क्रिप्टोकरेंसी में 11 महीने में पैसा डबल होने के झांसे में आकर लोगों ने पैसे का निवेश किया।फोरलेन निर्माण के दौरान लोगों ने जमीन के मुआवजे की राशि भी क्रिप्टोकरेंसी में लगा दी। एसआईटी के मुताबिक यह राशि 10 करोड़ के आसपास बन रही है। पुलिस एसआईटी की ओर से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। वहीं, कई लोगों ने एसआईटी को इसकी शिकायत भी की है। किरतपुर-मनाली, पठानकोट-मंडी, शिमला-मटौर और कालका-शिमला फोरलेन के निर्माण की जद में कई लोगों की जमीन आई है। इसके एवज में…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल पथ परिवहन के बुकिंग काउंटर चलाने में एचआरटीसी फेल, अब आउटसोर्स पर काउंटर देने का लिया फैसला
एचआरटीसी के बुकिंग काउंटरों पर ड्यूटी देने वाले चालक-परिचालक अब बसों में सेवाएं देंगे। निगम प्रबंधन ने अपने बुकिंग काउंटर ठेके पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडलीय स्तर पर निविदाएं आमंत्रित कर सभी 27 डिपो के प्रमुख काउंटर आउटसोर्स पर देने की योजना है। प्रबंधन का दावा है कि टिकट काउंटर आउटसोर्स करने से कर्मचारियों की कमी दूर होगी और कमाई भी बढ़ेगी। पहले चरण में कोटखाई, ठियोग और रिकांगपिओ काउंटर के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पहले चरण में शिमला मंडल के 19 बस अड्डों…
Read Moreपंचायत प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री को दो टुक, हड़ताल से विकास कार्य ठप…सीमेंट खराब हुआ तो पंचायत जिम्मेवार नहीं
हड़ताल के चलते विकास कार्य पर लगे ग्रहण से निजात पाने के मकसद से जिला पंचायत प्रधान एसोसिएशन ने बीडीओ कार्यालय हमीरपुर के सभागार में हुई बैठक में पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़ने पर चिंता व्यक्त की। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने के साथ ही प्रदेश सरकार से इस मसले का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने दो टूक कहा कि यदि पंचायत में विकास कार्यों के लिए लाया गया सीमेंट खराब होता है तो इसकी…
Read Moreप्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज टीजीटी के 1409 पदों को भरने की प्रक्रिया की शुरू
हिमाचल प्रदेश में 1,409 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से 25 वर्ष पहले बीएड करने वालों को भी सरकारी नौकरी करने का मौका मिलने जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय टीजीटी कला संकाय के 652, नॉन मेडिकल के 492 और मेडिकल के 265 पद भरेगा। टेट पास अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र होंगे। अनुबंध आधार पर भर्ती होने वाले शिक्षकों को 22,860 रुपये का फिक्स वेतन मिलेगा। विभाग ने प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के स्कूलों में सेवाएं नहीं देने…
Read Moreनौणी विवि सेब की स्कैब प्रतिरोधक किस्म पर कर रहा काम, साथ ही इसकी उप किस्म भी कर ली तैयार
जर्मनी के जूलियस कुहन इंस्टीट्यूट (जेकेआई) ने सेब की स्कैब प्रतिरोधक किस्म ईजाद की है। यह किस्म स्कैब सहित अन्य फंगस रोगों के प्रति भी प्रतिरोधी है। अब हिमाचल प्रदेश के डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय ने भी इस पर शोध शुरू कर दिया है। विवि ने इसकी एक उप किस्म तैयार कर ली है। यह किस्म हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के बागवानों के लिए आशा की नई किरण बनी है। स्कैब सहित अन्य फंगस संक्रमण से सेब की फसल को बचाने के लिए बागवानों को फफूंदनाशकों का…
Read Moreहिमाचल कांग्रेस के ये नेता जाएगे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार पर
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान होते ही चुनावी ड्यूटियां लगाने का काम शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कई कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार के लिए इन राज्यों में जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। विधानसभा चुनाव वाले सभी पांच राज्यों में मुख्यमंत्री चुनावी रैलियां करेंगे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेता आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अशोक गहलोत ने कई जिलों में चुनावी रैलियां कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया…
Read Moreप्रदेश में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में लाहौल समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा राजधानी शिमला में रात में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 14-15 अक्तूबर को भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, चंबा जिला में सोमवार मध्यरात्रि मौसम ने करवट बदली। मौसम के करवट बदलते ही कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों समेत…
Read Moreनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भवन 200 करोड़ से हमीरपुर में होगा निर्मित : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
हमीरपुर। गौतम महाविद्यालय में रविवार को अंतर महाविद्यालय छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में 200 करोड़ से नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भवन बनेगा। यह सेंटर देश के चुनिंदा सेंटरों में से एक है। अभी यहां प्रशिक्षकों तथा अन्य स्टाफ के पद भरे जा रहे हैं। इस भवन की आधारशिला भी जल्द ही रखी जाएगी। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को जिलास्तर तक बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए देशभर में…
Read Moreवाहन चालकों को जागरूक करने का पुलिस ने शुरू किया अभियान, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने ऐसी होगी कार्रवाई
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। पुलिस कर्मचारी नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन सवारों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही चेताया भी जा रहा है कि यदि दोबारा नियमों की अवहेलना पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक रूप लाल कथानिया ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वह…
Read Moreभाजपा ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों पर मंथन करना किया शुरू
लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा ने प्रत्याशियों पर मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अपने नुमाइंदों को अनौपचारिक तरीके से हिमाचल भेजकर अपने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने लगा है। इसी क्रम में गोपनीय तरीके से प्रारंभिक सर्वेक्षण शुरू हो गया है। राज्य में लोकसभा की चार सीटें हैं। यह शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा हैं। वर्तमान में केवल मंडी संसदीय क्षेत्र से ही कांग्रेस की अकेली सांसद प्रतिभा सिंह हैं। अन्य क्षेत्रों में लोकसभा सीटों पर भाजपा काबिज है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव…
Read More