16 अप्रैल से शुरू होंगी एयर इंडिया की उड़ान

कुल्लू। कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलने का दौर शुरू हो गया है। 16 अप्रैल से एयर इंडिया ने कुल्लू-मनाली के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल से एयर इंडिया का 48 सीटर विमान सप्ताह में छह दिन दिल्ली से भुंतर के लिए उड़ान भरेगा। इसके लिए एयर इंडिया ने छुट्टी पर भेजे कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। दिल्ली से भी एयर इंडिया का स्टाफ भुंतर पहुंच गया है। मंगलवार को भुंतर एयर पोर्ट के लिए एयर इंडिया की उड़ान…

Read More

पांगी में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं

भुंतर (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के चलते पांगी घाटी के किलाड़ क्षेत्र के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। वहीं मौसम खराब रहने से किलाड़ के लिए हवाई सेवा प्रभावित रहने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों सहित घाटी के लोगों को किश्तवाड़ होकर घाटी से बाहर निकलना पड़ रहा है। वहीं लोगों को आ रही दिक्कतों के कारण स्व जागृति संस्था शौर किलाड़ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा…

Read More

लाखों रुपये के बिजली के खंभे चोरी

कुल्लू। देश की सबसे बडे़ विद्युत परियोजना निर्माण में लगी सरकारी उपक्रम एनएचपीसी में सीमेंट, सरिया के बाद अब नाटकीय तरीके से बिजली के खंभे गायब हो गए हैं। लाखों की रुपये सरकारी प्रापर्टी का इस तरह सिलसिले बार गायब होने की घटनाओं ने एनएचपीसी-2 की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति के लिए खरीदे गए सैकड़ों की तादाद में लोहे के खंभे गायब होने की प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। विभाग की प्रारंभिक जांच में इन…

Read More

फोरलेन की जद में आएगा आई हॉस्पिटल!

भुंतर (कुल्लू)। जिले में रोटरी अस्पताल रूआडू का वजूद संकट में है। फोरलेन हाइवे के निर्माण के दौरान अब इस अस्पताल का जमींदोज होना तय है। यह अस्पताल आस-पास के हजारों लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। हर रोज यहां पर काफी संख्या में लोग आंखों की जांच करवाने के लिए आते हैं। रूआडू में माया दास शिव दास ने रोटरी क्लब को आंख के अस्पताल के लिए करीब दो बीघा जमीन दान दी थी। वर्ष 2006 में रोटरी क्लब ने रूआडू में आंखों के अस्पताल की नींव रखी।…

Read More

मेलों के बिना कुल्लवी संस्कृति अधूरी

पतलीकूहल (कुल्लू)। रामनवमी दुर्गाष्टमी मेला पतलीकूहल मंगलवार को धूमधाम से शुरू हुआ। एसडीएम मनाली विनय धीमान नेे विधिवत तरीके से रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मेला मैदान में लगे स्टालों का दौरा कर अवलोकन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेले भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं। कुल्लवी संस्कृति तो मेलों के बगैर तो अधूरी है। लिहाजा मेलों को पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाना चाहिए। इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर की अगुवाई में एसडीएम का फूल मालाओं के साथ पारंपरिक तरीके से…

Read More

जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप

कुल्लू। जोनल अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मनाली यूथ कांग्रेस ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी झेल रही करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए अस्पताल भवन में मूलभूत सुविधाओं की कमी से यूथ बिग्रेड बेहद खफा है। मनाली विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं हिमऊर्जा निदेशक हीरालाल विभू ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले विशेषकर महिला मरीजों को शौचालय के लिए दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। अस्पताल भवन के शौचालय में फैली गंदगी…

Read More

बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत

बडूही/सोहारी (ऊना)। क्षेत्र के चौकीमन्यार के पास हुई सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिए हैं। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक चौकीमन्यार में अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे और रात को किसी काम से बाहर घूमने चले गए। मृतकों की पहचान 25…

Read More

आग लगे तो भगवान बचाए

ऊना। दिन : मंगलवार। समय : दोपहर बारह बजे। ‘अमर उजाला’ की टीम ने ऊना शहर में घूमते हुए लोगों से जिले के विभिन्न इलाकों में हुए अग्निकांडों का जिक्र किया। जब लोगों से पूछा गया कि ऊना शहर आग से कितना महफूज है तो लोगों ने फटाक से एक ही जवाब दिया कि ऊना शहर को हल्की सी चिंगारी राख कर सकती है। कारण यहां की तंग गलियां, जहां से दमकल वाहनों का गुजरना नामुमकिन है। ‘अमर उजाला’ की टीम अरविंद मार्केट, तहसील बाजार, पुलवाला बाजार, मेन बाजार, वार्ड…

Read More

वार्ड नंबर पांच में बढ़ रहा है अतिक्रमण

रामपुर बुशहर। शहर का वार्ड नंबर पांच मुख्य बाजार से लेकर एनएच केे बीच में होने से यहां छोटी-बड़ी दुकानों का अतिक्रमण भी समस्या का एक कारण बना हुआ है। यहां हर रोज कारोबारियों का अतिक्रमण बढ़ रहा है। वार्ड की निकासी नालियों से पेयजल की सप्लाई लाइन गुजर रही है। इसमें रोजाना कूड़ा-कचरा, घरों, होटलों व ढाबों से निकलने वाला गंदा पानी जल जनित रोगों पीलिया, डायरिया, आंत्रशोथ, टाइफाइड और डाइसेंट्री जैसी गंभीर बीमारियों को न्योता दे रहा है क्योंकि पेयजल लाइन में थोड़ा सा रिसाव भी लोगों की…

Read More

ट्रक खाई में गिरा, व्यक्ति की मौत

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते बलग के पास बीती सोमवार देर रात को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलग के साथ लगते कोटी गांव के पास रामपुर से रेत लेकर आ रहा ट्रक नंबर एचपी 52 बी 2006 सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक…

Read More