डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गया है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और एजेंसी को चेताया है कि अगर आपूर्ति बहाल न की गई को आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। गांवों समय पर गैस की सप्लाई न आने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि कई इलाकों में तो तीन माह से सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण गृहिणियों को खाना बनाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत…
Read MoreCategory: Himachal News
टेंपो खाई में गिरा, एक की मौत
आनी (कुल्लू)। जलोड़ी क्षेत्र के कोटनाला के निकट शुक्रवार देर रात एक टाटा 407 गहरी खाई में गिरने से एक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया है। हादसे के समय टेंपो में दो ही लोग स्वार थे। सूचना मिलने पर घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से आनी अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी आनी सुनील नेगी ने बताया कि एक टाटा 407 टेंपो एचपी 06 ए 2210 कुल्लू से आनी आ रहा था, जो बीती रात यहां कोटनाला के समीप दो सौ मीटर…
Read Moreपब्बर में नहीं रुका अवैध खनन
रोहड़ू पब्बर नदी में खनन से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए हालांकि सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं, नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 45 किलोमीटर पब्बर नदी के तट पर अवैध खनन बेरोकटोक जारी है। माफिया रात के समय नदी को छलनी कर रहे हैं। नदी में अवैज्ञानिक खनन से लगातार भूमि कटाव बढ़ रहा है। संदौर समोली, मांदली गांव के समीप तक भू कटाव पहुंच चुका है। भू कटाव को रोकने के लिए तीन गांवों…
Read Moreइलाज को मोहताज किलाड़ के बाशिंदे
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत किलोड़ में स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाया है। ऐसे में दो दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को इलाज के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित सीएचसी किहार या फिर 15 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल सलूणी जाना पड़ता है। लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस संबंध में अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है। आपातस्थिति में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। समय पर स्वास्थ्य सेवाएं…
Read Moreटीचर चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे और स्कूल बंद
चंबा(गीता)चुनावी ड्यूटी के दिन जिले के स्कूलों में शिक्षक व कर्मचारी नहीं आएंगे। ऐसे में उस दिन संबंधित स्कूल में अवकाश रहेगा। चुनावी रिहर्सल व अन्य चुनावी कार्य में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के चले जाने पर स्कूली बच्चों को उस दिन स्कूल नहीं आना पड़ेगा। उस दिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही स्कूल में अपनी हाजिरी देंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। ज्ञात रहे कि जिला चंबा के सैकड़ों स्कूलों में स्टाफ की कमी है। करीब 130 स्कूल तो ऐसे हैं, जहां…
Read Moreप्रोजेक्ट पर स्थिति साफ करें नेता
होली (चंबा)। मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को एक खुला पत्र लिख कर प्रोजेक्ट को लकर उनकी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। जीएमआर की बजोली-होली परियोजना के निर्माण का विरोध कर रही महिलाओं व महिला मंडलों की सदस्य पिंकी देवी और बदामो देवी ने पत्र लिखा है। प्रत्याशियों को लिखे पत्र के साथ महिला मंडलों ने अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। प्रत्याशियों को पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा गया है। महिला मंडलों ने मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी प्रतिभा सिंह, रामस्वरूप शर्मा, जय…
Read Moreप्रशासन का शार्टकट समाधान व्यापारियों-पब्लिक के लिए बना मुसीबत
धर्मशाला(आत्मा राम)समस्या का असल समाधान निकालने के बजाए जिला प्रशासन कारोबारियों के पेट पर लात मार रहा है। शहर में पार्किंग बनाने और वोल्वों बसों पर शिकंजा कसने के बजाए प्रशासनिक अफसर शहर के व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पार्किंग को लेकर पब्लिक के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है। इसे लेकर व्यापारियों में जबरदस्त नाराजगी है। कोतवाली बाजार में महात्मा गांधी पार्क (गांधी चौक) से काली माता मंदिर तक वाहन खड़े करने पर पाबंदी लगाने के आदेशों का पहला दिन बाजार के व्यापारियों पर भारी पड़ा। प्रशासन…
Read Moreसीयू में रोजगार की नहीं कोई गारंटी
धर्मशाला(आत्मा राम)हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। 2009 से शुरू हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय में अभी तक एक बार भी कैंपस इंटरव्यू का आयोजन नहीं हुआ है। दरअसल सीयू में प्लेसमेंट ऑफिसर का पद ही सृजित नहीं हो पाया है। मौजूदा समय में प्लेसमेंट ऑफिसर का कार्यभार अन्य विभाग के प्राध्यापक देख रहे हैं। एक हजार करोड़ रुपये के बजट वाली सीयू 2009 से शाहपुर स्थित अपने अस्थायी भवन में शुरू हो गई है, लेकिन पांच साल के बाद…
Read Moreजिया में प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद
चामुंडा (कांगड़ा)। जिया में चल रहे प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ पंचायत के सदस्य और लोग मुखर हो गए हैं। इनका कहना है कि प्रोजेक्ट का काम अंतिम चरण पर है, लेकिन प्रोजेक्ट प्रबंधन ने जो वायदे गांववासियों से किए थे, उनको आज तक पूरा नहीं किया गया है। इस बाबत एसडीएम और डीएसपी के पास भी लोगों ने शिकायत की थी, लेकिन इसका कोई हल नहीं हुआ। पंचायत सदस्यों ने कंपनी को अपने वायदों को 15 दिन के अंदर पूरा करने का समय दिया था, लेकिन कंपनी ने उन पर…
Read Moreसीआईडी का छापा, 500 पेटी शराब पकड़ी
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर तहसील के घरूण गांव में सीआईडी की धर्मशाला और पालमपुर टीमों ने संयुक्त रूप से छापामार कर करीब 500 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। शराब की यह बड़ी खेप दुकानदार पंकज पंकू ने अपने रेस्तरां, घर और पशुशाला में छिपाई हुई थी। सीआईडी को इस अवैध शराब के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सीआईडी की दोनों टीमों ने जाल बिछाकर दुकानदार पंकज पंकू को रंगे हाथ पकड़ लिया। शराब की इस खेप की सप्लाई कहां से आई थी, इसके बारे में सीआईडी जानने में…
Read More