सैकड़ों लीटर डीजल चार बस स्टेंड से चोरी

कुल्लू। बस अड्डे में खड़ी चार बसों से अज्ञात चोरों ने सैकड़ाें लीटर डीजल पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने बस चालकों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि वारदात वाले में स्थान में एचआरटीसी की बसें भी लगी हुई थीं, लेकिन चोरों ने निजी बसों में सेंध लगाकर सैकड़ाें लीटर तेल चुरा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजी बस चालकों की ओर से दिए शिकायत पत्र में कहा है कि 10…

Read More

प्रदेश में भाजपा की होगी जीत

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडेय ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल में भाजपा के चारों सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया है। उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मंडी संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा को जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने बूथ मजबूत करने को कहा है। इसके लिए मारकंडेय ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कुछ जिम्मेवारियां भी सौंपी। उन्होेंने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला में जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौटा है लिहाजा, यहां के एक-एक मतदाताओं तक पहुंचने में पार्टी…

Read More

मणिकर्ण घाटी लकड़ी की तस्करी करते तीन धरे

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने तीन लोगों को लकड़ी की तस्करी करते हुए दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 379 और वन अधिनियम 41,42 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के जरी क्षेत्र में संाझाचुल्ला के समीप एएसआई धर्म चंद नाका लगाकर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की तलाशी कर रहे है। उसी दौरान तीन लोग लकड़ियों को पीठ में उठाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने जब…

Read More

स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता

सैंज (कुल्लू)। 04 मई को शुुरू होने वाले चार दिवसीय जिला स्तरीय सैंज मेले की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी जोर-शोर से जुट गई है। मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी की बैठकों का दौर शुुरू हो गया है। मेले की तैयारियां पूर्ण करने के लिए कमेटी ने 10 बैठकें निर्धारित की हैं। शुक्रवार को भी मेला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मेला कमेटी के अध्यक्ष यान सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मेले के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मेला कमेटी के प्रचार-प्रसार…

Read More

भाड़े में ही चला जाता है सारा मुनाफा

खराहल (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के बागवानों-किसानों को अभी तक सब्जी मंडी का लाभ नहीं मिल पाया है। पूर्व सरकार ने शाट में सब्जी मंडी खोलने की पहल को आगे बढ़ाते हुए शिलान्यास तो किया पर बजट का काई प्रावधान नहीं किया है। बाद में वर्तमान सरकार ने भी सब्जी मंडी की सुध नहीं ली है। इलाके के किसानों और बागवानों का कहना है कि सियासी मंचों पर तो राजनीतिक दल उन्हें सब्जबाग दिखाते आ रहे हैं परंतु दस साल से लंबित पड़ी सब्जी मंडी की सौगात उन्हें नहीं…

Read More

साहस और रोमांच ने इन्हें दे दिया रोजगार

कुल्लू(भाग सिंह)साहस और रोमांच ने इन्हें रोजगार की ओर मोड़ दिया। अब ये नौकरी के पीछे नहीं दौड़ते। हौसले की उड़ान को इन्होंने स्वरोजगार की राह दे दी। कुल्लू और मनाली के सैकड़ों युवा साहसिक खेलों से पर्यटकों का मनोरंजन कर खूब कमाई कर रहे हैं। युवा महीने में 15 से 20 रुपये कमा लेते हैं। कुल्लू-मनाली में पर्यटक राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, स्नो स्कूटर, रिवर क्रासिंग और रॉक क्लाइमिंग समेत अन्य कई साहसिक खेलों का आनंद लेते हैं। इन साहसिक खेलों से कुल्लू-मनाली के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के…

Read More

बर्फबारी से हुआ 14 करोड़ का नुकसान

कुल्लू(भाग सिंह)इस बार जाड़े में सिलसिलेवार हुई बर्फबारी से सरकारी विभागों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में 14 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति प्राकृतिक आपदा की चपेट में आई है। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाइवे और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में लोनिवि को सबसे अधिक करीब छह करोड़ का नुकसान हुआ है, वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी के तीन करोड़ रुपये बह गए हैं। आईपीएच सर्कल कुल्लू को सवा चार करोड़ तथा बिजली बार्ड को कुल्लू और लाहौल में 50 लाख की क्षति उठानी…

Read More

बेबस खाकी, शातिरों ने चंबी में तोड़ा एटीएम

चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। जिला में एटीएम तोड़ने की वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शातिरों के हौसलों के आगे खाकी बेबस नजर आ रही है। ताजा वारदात में शातिरों ने चंबी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ डाला। चोरों ने आधुनिक उपकरणों के जरिये एटीएम को पूरी तरह से तहस-नहस कर डाला। हालांकि चोर एटीएम से नकदी चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। घटना के वक्त एटीएम कैश ट्रे में लगभग 16 लाख की नकदी पड़ी हुई थी। तीन माह के भीतर जिला भर में एटीएम तोड़ने की…

Read More

साधु ने किया बच्ची के साथ मुंह काला

हरोली (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव में रह रहे एक साधु पर नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। बच्ची गांव के ही एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित बच्ची ने पूरी आपबीती अपने अध्यापकों को बताई। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी साधु पिछले एक माह से बच्ची को अपनी…

Read More

मोदी के विज्ञापन को कहां से आया पैसा : वीरभद्र

बसाल/बंगाणा/ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी के पास विज्ञापन के लिए इतना पैसा कहां से आया? चुनाव आयोग को मोदी से यह सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों में विज्ञापनों के माध्यम से मोदी को चमकाने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कौन कौन उद्योगपति मोदी को फाइनांस कर रहे हैं? वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को ऊना के बसाल, बंगाणा, छपरोह और नंगड़ा में चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा…

Read More