घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत पपलाह में चोरी का प्रयास कर रहे दो नाबालिगों सहित आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चोर गांव में सोमवार को दिन दहाड़े चोरी का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने शक होेने पर उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास एक गाड़ी भी है। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि सभी पंजाब राज्य के रहने वाले हैं।…
Read MoreCategory: Himachal News
गोबिंदसागर में शव मिलने से सनसनी
नयनादेवी (बिलासपुर)। तीन मई से लापता हुए कोठी हरयाला स्कूल के वाटर कैरियर का गोबिंदसागर में शव बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। नकराणा पंचायत के समीप गोबिंदसागर में लोगों ने शव को बहते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत को पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है। मृतक की पहचान छोटू राम (35) पुत्र बुद्धिराम निवासी नकराणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए…
Read More62 बिस्तरों पर 101 मरीज
चंबा। जिला अस्पताल में एक-एक बेड पर तीन-तीन मरीजों का उपचार चल रहा है। अस्पताल में बिस्तरों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इससे मरीजों को करवट बदलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दर्द कम होने की बजाय अधिक बढ़ जाता है। मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्ड में सेवाएं दे रही स्टाफ नर्सों को भी परेशानी हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की चौथी मंजिल में कुल 62 बिस्तरों में 101 के करीब मरीज उपचाराधीन थे। एक बिस्तर पर तीन-तीन मरीज होने…
Read Moreडाक्टर छुट्टी पर, इलाज को भटकते रहे
चंबा। डाक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में एक साथ पांच डाक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। इसके कारण मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में अफरा-तफरी मच गई। एक साथ पांच चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने से जहां आम आदमी परेशान हुए, वहीं स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। इससे ने केवल मरीज व उनके तीमारदार परेशान हुए, बल्कि ड्यूटी दे रहे डाक्टरों पर बाकी ओपीडी का बोझ पर आ गया। इसके चलते वे सभी मरीजों को पर्याप्त समय भी नहीं दे पाए। खासकर जिला अस्पताल की फीमेल व…
Read Moreमहंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ देंगे वोट
चंबा। जिला चंबा के नए मतदाता मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं। युवा अपने मताधिकार से देश में एक मजबूत सरकार बनाना चाहते हैं। सात मई को पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान कर रहे विकास ने बताया कि वह मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले नेता को वोट देकर मजबूत सरकार बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चि करेंगे। सन्नी ने बताया कि वह पहली बार मतदान करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे प्रत्याशी को मतदान करेंगे,…
Read Moreअपहरण करने के बाद नाबालिग से दुराचार
तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना में एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नाबालिग को शादी के इरादे से अपहरण करने के बाद उससे दुराचार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो मई को मंगली क्षेत्र का एक युवक टिकरीगढ़ जातर मेले से एक 15 वर्षीय लड़की को भगाकर ले गया था। लड़की के गायब होने पर घरवालों ने उसकी सभी जगह तलाश की। लड़की का अता-पता न चलने पर उसके घरवालों ने सोमवार को…
Read More200 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
शाहपुर (कांगड़ा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में इस माह एक नहीं बल्कि 5 कंपनियां कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर प्रदेश के दो सौ से ज्यादा युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी। इस कैंपस इंटरव्यू में विभिन्न आईटीआई में अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं से लेकर आईटीआई डिप्लोमा होल्डर युवा अपना भाग्य आजमा सकते हैं। आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी बाबू राम ने बताया कि 9 मई को भिबाड़ी (अलवर ) राजस्थान की फेडरल मोगल ऑटोमोटिव प्रोडक्ट (इंडिया) लिमिटेड ट्रेनी के 20 और बद्दी के भटोली कलां स्थित जॉनसन एंड जॉनसन…
Read Moreवोट देने को दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
धर्मशाला। प्रदेशभर में चारों संसदीय सीटों पर निष्पक्ष चुनाव करवाने को पुलिस अलर्ट है। प्रदेश भर में पुलिस ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। कंट्रोल रूम में चुनाव को लेकर या वोट देने के दबाव से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अक्सर चुनाव में मतदाताओं को प्रत्याशियाें के पक्ष में मतदान करने को लेकर लुभावने प्रलोभन दिए जाते हैं। इससे चुनाव में लोग सही सरकार का चुनाव नहीं कर पाते हैं। पुलिस ने हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। यहां पर आने वाली शिकायत पर तुरंत…
Read Moreटेलर की बिटिया ने पाया मुकाम
धर्मशाला। पेशे से टेलर स्वर्ण राणा की बेटी ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल कर बुलंदियों को छुआ है। मंगलवार को घोषित शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटला की दामिनी राणा ने कला संकाय में 443 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। दामिनी की उपलब्धि से उनके परिजन और अध्यापकों में खुशी का माहौल है। परिणाम का पता चलते ही दामिनी ने अपने स्कूल पहुंचकर अध्यापकों व प्रधानाचार्य कमल कुमार से आशीर्वाद लिया। दामिनी राणा का कहना है कि राजनीति…
Read Moreगज खड्ड में एक साथ जलीं दो चिताएं
धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चड़ी-घेरा मार्ग पर हाई स्कूल भित्तलू के पास बिंगर गाड़ी के लुढ़क जाने से हुए हादसे के बाद पुलिस चालक को हिरासत में लेगी। पुलिस ने वर्कशाप से इसकी मेकेनिकल रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, पुलिस अब क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेने जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे की वजह चालक की लापरवाही ही रही है। चालक की ओर से चढ़ाई पर गाड़ी खड़ी कर सवारियां बिठाने और टायरों में पत्थर न लगाने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। चालक की…
Read More