दूसरों के लिए शिक्षा मॉडल बना हिमाचल

शिमला। सरकारी स्कूलों में वोकेशनल विषयों को सामान्य विषयों के रूप में पढ़ाने वाला हिमाचल पहला राज्य बन गया है। प्रदेश शिक्षा विभाग ने कैसे ये विषय शुरू किए, क्या मॉडल अपनाया और कितने स्टूडेंट्स इन्हें पढ़ने के इच्छुक हैं? इसको लेकर तीन राज्यों ने हिमाचल से संपर्क किया है। किस मॉडल के तहत प्रदेश में वोकेशनल विषय पढ़ाए जा रहे हैं। ये राज्य यह जानना चाहते हैं। अब तक हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड के संबंधित अधिकारियों ने शिक्षा विभाग से संपर्क किया है। उत्तरप्रदेश के शिक्षा अधिकारी ने हिमाचल…

Read More

सीएम की अपनी सीट के मत प्रतिशत ने चौंकाया

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र शिमला संसदीय सीट पर मत प्रतिशतता के असंतुलन ने सबको चौंका दिया है। वीरभद्र का खुद का शिमला ग्रामीण विधानसभा हलका उन विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है, जहां पर 60 फीसदी से कम मत पड़े हैं। शिमला लोकसभा सीट के 17 में से 9 हलकों में कांग्रेस और 8 में भाजपा का असर माना जाता रहा है। निर्दलीय विधायकों वाली दो सीटों में से चौपाल कांग्रेस और पांवटा साहिब भाजपा के प्रभाव में मानी जाती है। कांग्रेस के प्रभाव वाले हलकों शिमला ग्रामीण…

Read More

60 पांडुलिपियों की प्रदर्शनी आज

शिमला। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के पांडुलिपि रिसोर्स सेंटर की ओर से 9 मई को दोपहर 2 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला में पांडुलिपि (प्राचीन ग्रंथ) जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। साथ ही आयुर्वेद, ज्योतिष, सांचा, कर्मकांड विषयक लगभग 60 पांडुलिपियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। ये पांडुलिपियां प्रदेश के विभिन्न स्थानों से प्राप्त की गई हैं। निदेशक भाषा संस्कृति एवं सचिव अकादमी डा. अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि शिविर में पांडुलिपि विषयक दो व्याख्यान होंगे। पहला व्याख्यान ‘प्रदेश में पांडुलिपियों की उपलब्धता और उपयोगिता’ विषय…

Read More

60 फायर वाच बुझाएंगे जंगल की आग

सुंदरनगर (मंडी)। गर्मियों के मौसम में फायर सीजन के दौरान सुकेत वन मंडल में वनों को आग से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। अति संवेदनशील क्षेत्रों में फायर वाचर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। मंडल कार्यालय में कंट्रोल रुप भी स्थापित कर दिया गया है। सुकेत वन मंडल का कुल क्षेत्रफल 31 हजार हेक्टेयर है। इसमें करीब 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र आग की घटनाओं के मद्देनजर अति संवेदनशील रहता है। यहां छह वन परिक्षेत्र सुकेत, जयदेवी, झुंग्गी, कांगू, सरकाघाट और बलद्वाड़ा शामिल हैं। वन परिक्षेत्रों में…

Read More

मंडी आईटीआई में 12 मई को मिलेगी नौकरी

मंडी। आईटीआई मंडी में युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने जा रहे हैं। 12 मई को हाला विस्टन क्लाइमेट सिस्टम इंडिया लिमिटेड कंपनी यहां कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है। कंपनी ने कैंपस इंटरव्यू के लिए आईटीआई प्रशासन से संपर्क साधा था। प्रशासन ने कंपनी को इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। भिवंडी (राजस्थान) स्थित कंपनी को इलेक्ट्रीकल, फीटर, मेकेनिक व्हीकल, वेल्डर, मेकेनिक (डीजल), टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर ट्रेड में प्रशिक्षित युवाआें की जरूरत है। कंपनी ट्रेनी लेवल-एक पर 7000 सीटीसी प्लस 500 अटेंडेंस इनसेंटिव, ट्रेनी लेबल-दो…

Read More

एक मई से दो महंगाई भत्ते की किस्त

मंडी। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सदर यूनिट मंडी की मासिक बैठक प्रधान रमेश वालिया की अध्यक्षा में हुई। बैठक में राज्य महामंत्री चंद्र सिंह मंडयाल मौजूद रहे। मांगाें को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सरकार से सभी मांगाें को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया। पेंशनर्स ने मांग की है कि 5, 10 एवं 15 प्रतिशत पेंशन अलाउंस को मूल पेंशन मेें जोड़ा जाए। महंगाई भत्ते की किस्त एक जनवरी 2014 से जारी की जाए। पेंशनर्स को विद्युत भवन कांपलेक्स में आफिस चलाने के लिए एक कमरा दिया जाए…

Read More

टैंक में नहीं ढक्कन, बिजली वायरिंग से खतरा

बरठीं (बिलासपुर)। स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के सरकारी दावों पर यहां संतोष नहीं किया जा सकता। बरठीं से सटे सुन्हाणी, बरठीं और टीहरा इलाकों की लगभग दस हजार की आबादी को मिल रहे पानी की शुद्धता सवालों के घेरे में आ गई है। इलाके में इन दिनों पेयजल का भी संकट चल रहा है। दरअसल, यहां आईपीएच विभाग द्वारा बनाया गया टैंक बिना ढक्कन के चल रहा है। इससे पानी दूषित होने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक गर्मियों में लोगों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के…

Read More

विभाग कार्यालय न होने तल्ख झंडूतावासी

झंडूता (बिलासपुर)। कल्याण विभाग के माध्यम से सरकार ने गरीब, अक्षम, जरूरतमंद, बुजुर्गाें के उत्थान के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई। विकास खंड झंडूता के हजारों लोगों को कल्याण विभाग के लिए विभाग की योजनाएं दूर की कौड़ी ही साबित हो रही हैं। कारण है झंडूता में विभाग के कार्यालय का न होना। योजनाओं का लाभ उठाने के लिए झंडूता के हजारों लोग 60 से 70 किलोमीटर का फासला तय करने को विवश है। योजनाओं का फायदा उठाने के लिए लाभर्थियों को जरूरी कागजी कार्रवाई को पूरा करना होता है। सरकारी…

Read More

तूफान-ओलावृष्टि से तबाह हुए ग्रीन हाउस

बरमाणा (बिलासपुर)। जिला के बरमाणा क्षेत्र में बैंकों से ऋण लेकर ग्रीन हाउसों का निर्माण करने वाले तीन दर्जन से अधिक किसानों पर मौसम कहर बनकर टूटा है। बरमाणा क्षेत्र गत दो-तीन दिन पहले आए भयंकर तूफान और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल तबाह होने के साथ क्षेत्र के ग्रीन हाउसों के आस्तित्व पर भी खतरा मंडरा गया है। ओलावृष्टि से दर्जनों ग्रीन हाउस मालिकों में आर्थिक संकट छा गया है। गत रविवार, सोमवार को हुई ओलावृष्टि से ग्रीन हाउसों को बड़ी हानि पहुंची है। क्षेत्र की धौनकोठी, हरनोड़ा, दयोली,…

Read More

सुरंग बनने से शिमला की दूरी होगी दो घंटे कम

चंबा। जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक वीरवार को अध्यक्ष हरि राम पुरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रोग्रेसिव काउंसिल के अध्यक्ष हरिराम पुरी ने कहा कि इस सुरंग का निर्माण शीघ्र किया जाना चाहिए। उन्होंनेे कहा कि इस सुरंग के निर्माण से चंबा जिले की कई समस्याएं हल हो सकती हैं। पुरी ने कहा कि सुरंग निर्माण से चंबा से शिमला की दूरी दो घंटे कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनसभा के दौरान सभी…

Read More