सस्ते राशन के लिए 17 किमी का सफर

रामपुर बुशहर। एक ओर जहां सरकार लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू कर रही है। वहीं, कई क्षेत्रों के लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण निरमंड विकास खंड की तुनन पंचायत का है। इस पंचायत के 9 गांवों के लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिल रहा राशन लेने के लिए 17 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों राशन के मूल्य के बराबर ही भाड़ा देना पड़ रहा है।…

Read More

रास्ते में ही खत्म हो गई रसोई गैस

रोहड़ू। मेलठी कलगांव के लिए भेजी गई रसोई गैस की गाड़ी रास्ते में ही खाली हो गई। अपने ठिकानों में खाली गैस सिलेंडर लेकर दिन भर खडे़ रहे लोगों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र गैस उपलब्ध करवाने की मांग की है। मेलठी कलगांव के लिए खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से रसोई गैस की गाड़ी बाया शीलघाट भेजी गई। गैस पहुंचने की सूचना के बाद मेलठी कलगांव शरौंथा के लोग अपने वाहनों में खाली सिलेंडर भर कर आधे रास्ते में खड़े हो गए। जिला…

Read More

भोरंज में जला दी स्कूल बस

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मनवीं में एक स्कूल बस को जला दिया गया है। बस सड़क किनारे पार्क की गई थी। बस के नीचे गेहूं रख कर आग लगाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। भोरंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल के चेयरमैन संजय वर्मा ने बताया कि लोस चुनाव के चलते 7 मई को स्कूल में छुट्टी थी। स्कूल बस के चालक ने बस को मनवी गांव के पास सड़क किनारे…

Read More

नहीं मिलेगा आटे का पूरा कोटा

हमीरपुर। राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। इस बार भी डिपो में आटे का कोटा कम मिलेगा। सिविल सप्लाई के गोदामों में आटे की कम खेप पहुंची है। इसलिए उपभोक्ताओं के कोटे पर कट लगेगा। पिछले दो महीने से आटे का कोटा का कोटा कम मिल रहा था। इस बार उपभोक्ताओं को पूरी उम्मीद थी कि आटे का कोटा पूरा मिलेगा लेकिन ऐसा शायद नहीं होगा। मार्च, अप्रैल में भी उपभोक्ताओं को प्रति राशन कार्ड 12-13 किलो आटा मिला था। इस माह भी आटे का पूरा कोटा…

Read More

अढ़ाई साल में बने सिर्फ पिलर-छत

बड़सर (हमीरपुर)। बिझड़ी उपतहसील कार्यालय भवन का निर्माण अढ़ाई सालों से पूरा नहीं हो पाया है। अभी तक सिर्फ पिल्लर और छत का ही निर्माण हुआ है। उसके बाद निर्माण कार्य रुका पड़ा है। बजट है फिर भी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। उपतहसील का कामकाज किराए के भवन में चल रहा है। किराए के भवन में बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए यहां कामकाज करवाने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपतहसील के अंतर्गत ब्लॉक की लगभग 22 ग्राम पंचायतें…

Read More

सगे मौसा ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

शिमला 12 साल की मासूम से हुआ बलात्कार जिला सोलन के बद्दी में एक सगे मौसा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुराचार कर डाला। अपनी मीठी मीठी बातों में फुसलाकर आरोपी ने इसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार की है। यह 12 साल की मासूम बच्ची बद्दी में अपनी मां के साथ रहती थी। मंगलवार दोपहर यह घर के बाहर काम कर रही थी कि तभी आरोपी मौसा यहां आ पहुंचा। इसने मासूम बच्ची को अपनी बातों में फुसला लिया और इसे…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम

राजपुर / सतौन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के दिन भारी मतदान तथा उसके बाद जीत हार की चर्चा चल रही थी। वहीं सुधा देवी पांवटा सड़क दुर्घटना में चोट ग्रस्त अपने बेटे का पीजीआई चंडीगढ़ आईसीयू में सिर के सफल ऑपरेशन के लिए दुआ मांग रही थी। हालांकि विधाता को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार शाम को देवेंद्र शर्मा (33) साल पुत्र खतरी राम शर्मा निवासी गांव शमाह तहसील कमरऊ की मौत की खबर मिली। देवेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी अंजू देवी तथा दो साल के बेटे अक्षु को छोड़…

Read More

बढ़ती गर्मी में गहराई पानी की समस्या

धौलाकुआं (सिरमौर)। गर्मियों का सीजन चरम पर पहुंच चुका है। वहीं क्षेत्र में दिनोंदिन पीने के पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी है। कुछ लोगों ने जमीन के भीतर ही अपने टुल्लू पंप स्थापित कर रखे हैं। ऐेसे में टुल्लू पंप के प्रयोग से सैकड़ों लोगों को पीने के पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र में दर्जनों ऐसे इलाके हैं जहां टुल्लू पंप के माध्यम से थोक में पानी जमा किया जा रहा है। वहीं कई क्षेत्रों में एक बूंद तक पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा…

Read More

शहरों में 24 घंटे पानी देने की तैयारी

शिमला। हिमाचल के महत्वपूर्ण शहरों में चौबीसों घंटे पीने का पानी देने की तैयारी कर दी गई है। राज्य सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि इन आठों शहरों की पानी की योजनाओं को सार्वजनिक निजी सहभागिता पर दिया जाएगा। आठ शहरों में रोजाना 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर वर्ष 2016 तक काम पूरा होगा। ये आठ शहर कांगड़ा, नूरपुर, पालमपुर, नाहन, पांवटा साहिब, बद्दी, परवाणू और रामपुर हैं। यह तय हुआ है कि इन शहरों में पानी की सभी…

Read More

एचआरटीसी ने चेक की प्राइवेट बसें, हाईकोर्ट सख्त

शिमला। हिमाचल परिवहन निगम के कर्मचारियों की ओर से निजी बसों की अवैध चेकिंग करने को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और परिवहन निगम से जवाबतलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायमूर्ति वीके शर्मा की खंडपीठ ने प्राइवेट ऑपेरटर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद परिवहन निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक से यह जानकारी तलब की है कि निजी बसों की अवैध चेकिंग करने में निगम के कौन-कौन से कर्मचारी शामिल थे, उनका पूरा विवरण दें। यह…

Read More