मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल क्षेत्र की मुल्थान तहसील के अंतिम छोर की पंचायत के रयूट में बिजली गिरने से अफरातफरी मत गई। तीन लोग बाल-बाल बच गए। 95 बकरियों की मौत हो गई। कृष्ण, राजमल और गोपाल की 95 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई है। करीब आठ लाख रुपये का नुुकसान हुआ है। भेड़पालक कृष्ण ने कहा कि तीन भेड़पालकाें की 280 बकरियां थी। आसमानी बिजली के गिरने से 95 बकरियां मौके पर मर गईं। कुछ बकरियां लापता हो गई हैं। पंचायत प्रधान पोलिंग रूप चंद, गायित्री…
Read MoreCategory: Himachal News
रोहतांग में 27 साल बाद पड़ी रिकार्ड बर्फ
मनाली। 38 सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल योगेश नायर ने कहा कि रोहतांग दर्रे पर इस बार 27 साल बाद रिकार्ड बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने रोहतांग को एक मई को यातायात के लिए बहाल किया है। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष पूर्व इतनी बर्फ होने पर मार्ग जून के दूसरे और तीसरे सप्ताह में यातायात के लिए बहाल किया जाता था। इस वर्ष मार्च और अप्रैल में लगातार भारी हिमपात होता रहा। इसके चलते सीमा सड़क संगठन के जवानों को सात बार जीरो प्वाइंट से…
Read Moreआधे रास्ते में उतार दीं दो दर्जन सवारियां
कुल्लू। मौसम खराब होने का हवाला देकर एचआरटीसी के चालक तथा परिचालक ने दो दर्जन से अधिक सवारियों को बीच रास्ते में ही उतार दिया। छोटे-छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही कई सवारियों को 10 से 15 किलोमीटर का लंबा पैदल सफर कर घर पहुंचना पड़ा। मामला बंजार से छतरी रूट पर जा रही एचआरटीसी बस का है, जो रविवार को बंजार से छतरी जा रही थी कि दोपहर एक बजे अचानक बस चालक ने बस को गाड़ागुशैणी के साथ सटे खौली नामक स्थान पर खड़ी कर बस में…
Read Moreबागवानों के लिए आफत बनी सड़क
कुल्लू। जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार की सुल्तानपुर सड़क पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क आधी पक्की और आधी कच्ची है। अखाड़ा बाजार के पेट्रोल पंप से अंदर जाने वाली सड़क एपीएमसी की सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार तक इसे सालों पहले पक्का किया गया है, लेकिन अब इस सड़क की हालत खस्ता हो गई है। इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। जबकि, सब्जी मंडी से सुल्तानुपर तक सड़क कच्ची होने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता…
Read Moreरहस्यमयी परिस्थितियों में युवती गायब
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव से एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता युवती के परिजनों ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तम चंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी 18 वर्षीय पौत्री 5 मई से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई है। उन्होंने बताया कि उसे उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश कर लिया है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया…
Read Moreभटेड़ में आगजनी से पशुशाला राख
चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र के भटेड़ में देर रात लगी भीषण आग से एक पशुशाला जलकर राख हो गई। आगजनी में पशुशाला के साथ लगता एक घर भी आग की चपेट में आ गया। लेकिन समय रहते लोगों की सूझबूझ के चलते आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी में पशुशाला में रखी लकड़ी सहित अन्य कीमती समान जलकर स्वाह हो गया है। घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार…
Read Moreमतगणना के लिए सभी इंतजाम पूरे : शर्मा
सांगला (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में मतगणना संबंधी तैयारियों के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला के 80 प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी शर्मा ने बताया कि मतगणना के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं । ईवीएम मशीनों के माध्यम से मतगणना दिनांक 16 मई को बचत भवन रिकांगपिओ में प्रात: 8 बजे से आरंभ की जाएगी। मतगणना के लिए चुनाव प्रेक्षक और सहायक…
Read Moreजीप खाई में गिरी, सात लोग घायल
जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील में नंदली(सैंज) के समीप शनिवार देर शाम एक बलैरो जीप खाई में लुढ़क गई । घटना में सात व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम एक बलैरो गाड़ी नंबर एचपी 62 ए 1642 सास्कीर की ओर जा रही है। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इसी बीच नंदली सैंज के समीप गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में…
Read Moreन गाड़ी मिली न सैलानी युवक
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के एनएच पांच पूर्र्वनी झूला के पास सतलुज नदी में गिरी गाड़ी और युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक और गाड़ी को तलाश करने के लिए पुलिस के अलावा 24 सेना के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक गाड़ी के साथ नदी में समा गया था। दो दिन से पुलिस टीम,आईटीबीपी और फायर के जवान सतलुज नदी के किनारे जगह-जगह गाड़ी और युवक मंगेश की तलाश कर रहे…
Read Moreदेवदार के पेड़ काटते पांच गिरफ्तार
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा के पास छींछड़ जंगल में अवैध रूप से देवदार के पेड़ काटते पांच लोगों को वन विभाग और पुलिस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनसे देवदार के नौ स्लीपर भी पकड़े गए हैं। सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। क्षेत्र में लकड़ी तस्करी के मामले थम नहीं रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जब पांच लोग देवदार के पेड़ों को काट रहे तो किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन…
Read More