ठियोग में मंत्री के आदेशों को ठेंगा

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में परिवहन निगम के बस चालकों की मनमानी लगातार जारी है। ठियोग चेरी मार्ग पर पिछले दिनों हुए बस हादसे में ओवर लोडिंग के कारण 15 लोगाें को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। ओवरलोडिंग की मुख्य वजह लांग रूटों की बसों में लोकल सवारियों को न बिठाना बताया गया था। अभी भी बस चालक बिना एंट्री करवाए और सवारियों को बिठाए ही यहां से गुजर जाते हैं। हालांकि बीते दिनों दुर्घटना के बाद परिवहन मंत्री को भी यहां की जनता ने अवगत करवाया था…

Read More

बस सेवा बंद, टैक्सियों में सफर पड़ रहा मंहगा

रोहड़ू। छौहारा क्षेत्र के दूरदराज गांव तांगणू जांगलिख के लिए बीते चार दिनों से शाम के समय चिड़गांव से चलने वाली बस सेवा बंद पड़ी है। ऐसे में गांव के लोगों को टैक्सी में तीन गुना अधिक किराया चुका कर घर पहुंचना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से बस सेवा नियमित करने की मांग की है। तांगणू जांगलिख पंचायत की प्रधान सुशीला नेगी, पंचायत समिति सदस्य जय लाला और पूर्व प्रधान जिया लाल नेगी ने बताया कि जांलिख के लिए शाम के समय चलने वाली…

Read More

बड़ियारा में मिला भेड़ पालक का शव

रोहड़ू। चिड़गांव पुलिस थाना के तहत बड़ियारा में भेड़ पालक का शव मिला है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान मौत की संभावना ढांक से गिरकर होने से व्यक्त की है। शव का संदासू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है। मृतक की पहचान डोड़रा क्वार क्षेत्र के कितरवाड़ी गांव निवासी यशपाल उम्र 48 साल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल में पहुंचा दिया है। पता चला है कि मृतक भेड़ बकरियों…

Read More

टिप्पर गिरा, चालक की मौत

जुब्बल। पुलिस थाना जुब्बल के तहत उत्तराखंड की सीमा के साथ सनैल में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को साैंप दिया है। जानकारी के अनुसार स्नैल से टिप्पर कुड्ड़ृू की ओर आ रहा था। सड़क पर चढ़ाई चढ़ते हुए सोमवार रात करीब ग्यारह बजे टिपर बैक होने के बाद गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस चौकी सरस्वती नगर के…

Read More

एनएच की टारिंग पर उठे सवाल

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे पर ज्यूरी से चौरा तक सड़क की टारिंग पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं, लोगों का कहना है कि सड़क चौरा तक ठीक है, लेकिन इस पर फिर से तारकोल बिछाई जा रही है, जबकि ज्यूरी से झाकड़ी तक सड़क मार्ग की हालत दस साल से दयनीय बनी हुई है। सड़क की खस्ता हालत के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन एनएच इस मार्ग की हालत में सुधार करने की जगह अच्छी खासी सड़क पर टारिंग करने में जुटा हुआ है। इससे…

Read More

राजनीति की भेंट चढ़ी एंटी हेलगन

रोहडू। सेब के बागीचों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए वर्ष 2011 में स्थापित की गई एंटी हेलगन राजनीतिक खींचतान की भेंट चढ़ गई है। खड़ा पत्थर में स्थित राडार तकनीकी खराबी के कारण बीते एक साल से कार्य नहीं कर रहा है। राडार की खराबी के कारण हेलगन आटोमैटिक रूप से नहीं चल रही है। उद्यान विभाग के अधिकारी अंदाजे में मैनुअल रूप से गन को चला रहे हैं। मार्च 2011 में 2.89 करोड़ रुपये की लागत से जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के बटाड़गलू, बड़ैंओघाट व देवरी घाट में तीन हेलगन…

Read More

जानिए, क्यों हुआ था बलघार बस हादसा?

शिमला ठियोग के समीप बलघार में बस में तकनीकी खराबी आने के कारण बस हादसा हुआ था। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए गठित मजिस्ट्रेट कमेटी की ओर से की गई शुरुआती पड़ताल में यह खुलासा हुआ है। हालांकि जांच समिति को अभी तक बस हादसे की मेकेनिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। सूत्र के अनुसार घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों ने अपने बयानों में तकनीकी खराबी से दुघर्टना होने के संकेत दिए हैं। बस हादसे के कारणों की जांच के लिए गठित मजिस्ट्रेट जांच कमेटी ने मंगलवार को घटना…

Read More

पहले सप्ताह मिलेगी निगम कर्मियों को पेंशन

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश पेंशनर्स कल्याण परिवहन संघ नूरपुर इकाई के महासचिव रघुवीर सिंह ने परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन राशि महीने के पहले सप्ताह में जारी करने के निर्णय का स्वागत किया है। कहा है कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निगम द्वारा महीने के अंतिम दिनों में पेंशन दी जाती थी, जिससे कर्मचारियों का सारा आर्थिक बजट गड़बड़ा रहा था। महासचिव रघुवीर सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्णय के बाद…

Read More

फैक्टरी में फंदा लगा चौकीदार ने दी जान

डमटाल (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र इंदौरा के तहत पड़ते डमटाल क्षेत्र की एक फैक्टरी में कार्यरत चौकीदार ने वीरवार रात को फैक्टरी के अंदर फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस जानकारी के अनुसार करतार चंद (55) पुत्र चंदू राम डमटाल की एक नमक की फैक्टरी में बतौर चौकीदार काम करता था। वीरवार को उसने फैक्टरी के अंदर बाथरूम की छत पर लगे एंगल से रस्सी बांधकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह जब फैैक्टरी में तैनात दूसरा चौकीदार ड्यूटी पर आया तो उसने मेन गेट बंद देखा। उसने करतार चंद को…

Read More

बिजली-पानी और सड़क के लिए अनशन

काजा/केलांग। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित दौरे से ठीक तीन दिन पहले बिजली-पानी और सड़क को लेकर भाजपा ने स्पीति में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस शासन में जनजातीय हलके में मूलभूत सुविधाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। इसके विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को एडीसी कार्यालय काजा के बाहर अनशन शुरू कर दिया है। जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लोबजंग ज्ञलसन ने कहा कि रोहतांग दर्रा बहाल हुए करीब एक माह का समय होने जा रहा है, लेकिन कुंजम दर्रा को अभी…

Read More