बैंक खाते से हजारों समेट गया शातिर

मंडी। मंडी शहर की एक स्वास्थ्य विभाग कर्मी भी साइबर क्राइम लूट का शिकार हो गई। उनके खाते से शातिर ने 22 हजार रुपये उड़ा लिए। स्वास्थ्य कर्मी हितेंद्रा ने बताया कि दस दिन पूर्व उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया और फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वह भारतीय स्टेट बैंक से बोल रहे हैं। आपके एटीएम कार्ड का रिन्यूल होना है। आप अपना खाता नंबर और एटीएम का पिन नंबर बताएं। हितेंद्रा ने यही सोचा कि यह फोन बैंक से आया होगा, तो उसने अपना खाता नंबर…

Read More

अस्पताल में दाखिल गर्भवती की बच्चे समेत मौत

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल में एक गर्भवती महिला व उसका नवजात एक बार फिर से लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का शिकार हो गए हैं। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण गर्भवती के पेट में मरा हुआ बच्चा समय पर नहीं निकाला जा सका। इससे गर्भवती की भी मौत हो गई। हैरानी की बात है कि महिला के परिजन उसे दो बार क्षेत्रीय अस्पताल लाए थे…

Read More

डंगा गिरने से प्रवासी महिला की दर्दनाक मौत

होली (चंबा)। जीएमआर के बजोली-होली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की न्याग्रां स्थित डैम साइट में हाल ही में बनाया गया डंगा गिरने से एक मजदूर महिला की मौत हो गई है। यह महिला छत्तीसगढ़ की लेबर के साथ थी। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे जब वह प्रोजेक्ट साइट पर हाल ही में बनाए गए डंगे के पास मौजूद थी तो अचानक भूस्खलन से यह डंगा गिर गया और सीमा देवी (21) पत्नी दीपक भैया निवासी वीपीओ चकला थाना चांदवा, जिला तिहार छत्तीसगढ़ इसकी चपेट में आ गई। डंगे के पत्थरों के साथ…

Read More

मानसिक तनाव में ले लिया आखिरी फैसला?

हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक शख्स अपनी जिंदगी से नाखुश था। वह परिवार के लिए वह सबकुछ नहीं कर पाया जो चाहता था। लगातार बढ़ रही परेशानियों से मानसिक तनाव में आ गया। आखिरकार उसने जिंदगी से बेहतर दर्दनाक मौत को गले लगाना बेहतर समझा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला थाना क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ढांगूपीर धक्का कालोनी का है । जहां पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (42) पुत्र बंसी लाल…

Read More

बेटी के घर से लौट रही थी और तभी आई मौत

एनएच 70 पर स्थित निकटवर्ती कलोहा चौक में एक दर्दनाक हादसे में निजी बस ने एक वृद्ध महिला को कुचल डाला। लोग वृद्धा को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले गए मगर वृद्धा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कलोहा के त्रिमुखी चौक पर एक वृद्धा जयदेई (75) पत्नी प्रभु राम निवासी दोदूं राजपूता (रक्कड़) अपनी बेटी के पास मैड़ी (अंब) में गई…

Read More

18 अस्पतालों में शुरू होंगी न्यू सिक केयर यूनिटें

धर्मशाला। नवजात शिशुओं को होने वाली पीलिया, निमोनिया और डायरिया बीमारी का इलाज अब नजदीकी अस्पतालों में ही संभव होगा। स्वास्थ्य विभाग जिला के 18 अस्पतालों में न्यू बोर्न सिक केयर यूनिट स्थापित करेगा। अस्पतालों में न्यू सिक केयर यूनिट स्थापित होने के बाद शिशुओं को इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में नहीं ले जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग का यूनिट स्थापित करने वाली कंपनियों के साथ करार हो चुका है। यूनिट स्थापित करने पर स्वास्थ्य विभाग करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। इससे पहले नजदीकी अस्पताल में केयर यूनिट स्थापित…

Read More

प्रोजेक्ट कार्य रोकने पर पांच पर केस

कुल्लू। सैंज में विद्युत परियोजना में स्थायी रोजगार के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण नेताओं पर साइट पर चल रहे निमार्ण कार्य को रोकने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्रबंधन की शिकायत पर पांच नेताओं के खिलाफ 341 और 143 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में सैंज पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-3 में तैनात प्रबंध निदेशक सीबी सिंह ने कहा है कि पिछले दिनों सैंज क्षेत्र के लोग एनएचपीसी परियोजना में स्थायी रोजगार को लेकर धरना प्रदर्शन…

Read More

मनाली कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक शुक्रवार को वामतट स्थित अरछंडी में संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने की। कांग्रेस महासचिव चेतराम नेगी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि एक माह तक मोदी सरकार की कार्यशैली पर चुप रहने वाली कांग्रेस ने इस बैठक में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी चुनाव प्रचार के दौरान देशभर में अच्छे दिनों की बात कहकर वोटरों को…

Read More

बजट से खुश नहीं बागवान : हरिचंद

मनाली। जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने कहा कि केंद्र द्वारा पेश आम बजट से कुल्लू-मनाली के बागवान खुश नहीं हैं। सेब पर आयात शुल्क न बढ़ाने से प्रदेश के बागवानों को निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि सेब हिमाचल की आर्थिकी है और विदेशी सेब देशी सेब पर भारी पड़ रहा है। इसके चलते आयात शुल्क का बढ़ाया जाना जरूरी था, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा न कर बागवानों के हितों की अनदेखी की है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सेना की दृष्टि…

Read More

बीएसएनएल को महिला कांग्रेस का अल्टीमेटम

केलांग। घाटी में दूरसंचार और इंटरनेट सेवा सुचारु करने के लिए महिला कांग्रेस ने बीएसएनएल को अल्टीमेटम दिया है। कहा कि संचार सुविधा को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो महिला कांग्रेस विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी। लाहौल घाटी में दूरसंचार और इंटरनेट सेवा के बार-बार चरमरा जाने से नाराज घाटी की जनता ने महिला कांग्रेस के बैनर तले विरोध का बिगुल फूंकने का ऐलान किया है। आरोप है कि केंद्र सरकार के अधीन होने के कारण विभाग प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर संचार सुविधा…

Read More