पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक शुक्रवार को वामतट स्थित अरछंडी में संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने की। कांग्रेस महासचिव चेतराम नेगी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि एक माह तक मोदी सरकार की कार्यशैली पर चुप रहने वाली कांग्रेस ने इस बैठक में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी चुनाव प्रचार के दौरान देशभर में अच्छे दिनों की बात कहकर वोटरों को…
Read MoreCategory: Himachal News
जीप से देवदार के14 स्लीपर बरामद
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस और वन विभाग की जुगलबंदी ऊझी घाटी में अपना असर दिखाने लगी है। वीरवार रात पुलिस और जंगलात महकमे के ज्वाइंट आपरेशन में एक जीप में अवैध तरीके से तस्करी कर ले जाए जा रहे स्लीपर पकड़े हैं। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक शख्स जीप में देवदार समेत अन्य तरह के स्लीपर भरकर इलाके से बाहर भेजने की फिराक में है। पुलिस सूचना के…
Read Moreटैक्स में गड़बड़ी पर 16.62 लाख जुर्माना
ऊना। आबकारी एवं कराधान विभाग के उड़नदस्ते ने मिनरल वाटर बनाने वाले उद्योग में छापामारी कर टैक्स अदायगी में भारी गड़बड़ी पाई है। इस पर महकमे ने उद्योग प्रबंधन पर 16.62 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। विभाग ने 8.26 लाख रुपये का जुर्माना रिकवर कर लिया है। जबकि शेष बचे जुर्माने को विभाग ने उद्योग प्रबंधन को एक महीने के भीतर जमा करवाने को कहा है। अचानक हुई छापामारी से उद्योग में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को विभाग के उड़नदस्ते ने समूरकलां में उद्योग की गाड़ी…
Read Moreबुजुर्ग को 20 फीट तक घसीटता ले गया ट्रक
ऊना। क्षेत्र के बसाल में ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। उसकी धरपकड़ को पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक लोअर बसाल निवासी 75 वर्षीय प्रकाश चंद अपने घर के सामने एक दुकान से सब्जी लेकर घर जाने के लिए हाईवे क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान…
Read More500 पुलिस जवानों पर सुरक्षा का जिम्मा
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले 27 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में व्यवस्थाओं को लेकर लोनिवि, आईपीएच और बिजली बोर्ड ने कमर कस ली है। मेले में 500 पुलिस कर्मचारियों पर सुरक्षा का जिम्मा रहेगा, जबकि 80 भूतपूर्व सैनिक भी अपनी सेवाएं देंगे। भरर्वाइं से चिंतपूर्णी एवं शीतला मंदिर मेला क्षेत्र में विभाग ने सड़कों पर टारिंग और पैच वर्क शुरू कर दिया है। वहीं, बिजली बोर्ड और आईपीएच विभाग ने भी लाइनाें का…
Read Moreसूमो पलटी, छह श्रद्धालु घायल
ऊना/अंब। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंजाब के नवांशहर से मैड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टाटा सूमो नलोह-चरणगंगा मार्ग पर पलट गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं, जिन्हें मैड़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। हादसे के दौरान टाटा सूमो में एक दर्जन के करीब लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक गुरु पूर्णिमा के मौके पर दर्शन करने एवं पवित्र स्नान करने के लिए नवांशहर से श्रद्धालु मैड़ी जा रहे थे। इस दौरान उनकी टाटा सूमो नलोह-चरणंगगा मार्ग पर सड़क किनारे पलट गई।…
Read Moreमांगें मनवाने के लिए एसएफआई ने दिया कॉलेज में किया धरना
शिमला एसएफआई रामपुर इकाई ने कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज कैंपस में धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के बाद कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई ने मांग की है कि कॉलेज में जल्द से जल्द नए प्राध्यापकों की नियुक्ति, पानी पीने के लिए कूलरों की व्यवस्था और कूडे़दानों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इन मांगों को को पूरा न करने पर एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी। इस…
Read Moreशिमला में आधी रात को फायरिंग, दो युवक जख्मी
शिमला शिमला शहर के बीचोंबीच वीरवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला आगे बढ़ा और इनके बीच फायरिंग होने लगी। एयरगन से हुई फायरिंग से दो युवक जख्मी भी हो गए। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते देर रात दो गुटों में कहासुनी हो गई। पहले तो काफी देर तक बहसबाजी होती रही। फिर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद एक व्यक्ति ने एयरगन से दो युवकों पर फायरिंग कर दी। इससे आसपास के…
Read Moreसरहद लांघ्ाकर कर आई मां-बेटे की मौत
शिमला रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत अंटी के तहत गांव छाजपुर में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने मां बेटे को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण लाल (24) अपने बगीचे में कामगार की तलाश के लिए नेपाल गया था। वीरवार सुबह ही वह अपने गांव वापस पहुंचा था। अपने साथ वह नेपाल से एक परिवार को लाया था। कृष्ण ने लेबर के रहने की व्यवस्था घर के साथ ही बने शेड में कर दी। शाम करीब 7.30 बजे कामगारों ने उसे शेड…
Read Moreमंडी हादसे पर हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला
कोर्ट ने कॉलेज से कहा मुआवजा दो हिमाचल हाईकोर्ट ने वीएनआर विज्ञान ज्योति इंजीनियरिंग कॉलेज हैदराबाद की ओर से दायर उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें अदालत के आदेश को संशोधित करने की गुहार लगाई थी। अदालत ने ब्यास में बहे छात्रों के अभिभावकों को 2.5-2.5 लाख रुपये अदा करने के आदेश दिए थे। कॉलेज प्रबंधन ने तर्क दिया था कि मृतक छात्रों की ट्यूशन फीस 1.74 लाख रुपए वापस की जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक छात्र के अभिभावकों को 2 लाख रुपए बीमा राशि भी दी जाएगी।…
Read More