मंडी में 50 लाख में बिका डोम

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान में जगह आबंटन का काम शुरू हो गया है। पड्डल मैदान में इस बार भी सबसे पहली बोली डोम लगाने के लिए लगी है। डोम की नीलामी इस बार 50.11 लाख रुपए में हुई है। जबकि पिछले साल डोम 45 लाख रुपए में बिके थे। हालांकि इस बार प्रशासन ने डोम की नीलामी के दामों में पहले से ही दस प्रतिशत की वृद्धि कर दी थी। प्रशासन ने नीलामी के लिए न्यूनतम राशि 49.50 लाख रुपए निर्धारित की थी, वहीं शुक्रवार को डोम…

Read More

रोजगार गारंटी का बजट तय करें

 ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक डा़  अजय शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी संदीप कदम विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में मनरेगा, स्वच्छता, वाटरशैड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बारे विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डा़  अजय शर्मा ने कहा कि समूचे प्रदेश में मनरेगा को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जिला मंडी भी इससे…

Read More

तैयार रहिए, अप्रैल में देना ही पड़ेगा ये टैक्स

शिमला के 48 हजार से अधिक भवन मालिकों को अप्रैल महीने में दो साल का प्रापर्टी टैक्स चुकाना होगा। यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स वसूली की प्रक्रिया नगर निगम ने तेज कर दी है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयुक्त पंकज राय ने परुडा कंपनी के साथ आयोजित बैठक में कंपनी प्रतिनिधियों को मार्च महीने के अंत तक सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का अल्टीमेटम दिया है। आयुक्त की लताड़ के बाद कंपनी ने छह फरवरी से सर्वे शुरू करने की बात कही है। फरवरी और मार्च महीने से सर्वे…

Read More

बीड़ी-सिगरेट बेचने पर काटे चालान

मनाली (कुल्लू)। स्वास्थ्य विभाग ने पर्यटन नगरी मनाली में औचक निरीक्षण कर 23 चालान काटे हैं। बीएमओ नग्गर डॉ. पलजोर और आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक राजीव शर्मा द्वारा की गई इस संयुक्त छापामारी से पर्यटन नगरी मनाली के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षक टीम ने मनाली के करीब 23 दुकानदारों पर शिकंजा कसा तथा चालान काटे। बीएमओ नग्गर डॉ. पलजोर ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस निरीक्षण के दौरान 23 दुकानदारों के कोटपा के तहत चलान काटे गए हैं तथा पांच हजार रुपये राजस्व भी वसूला…

Read More

पुलिस ने बनाया मंदिरों का डाटा बैंक

कुल्लू। अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ मंदिर में चोरी के बाद मंदिरों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने लगभग सभी मंदिरों का डाटा बैंक तैयार कर सरकार को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, पुलिस मंदिर कमेटियों के साथ भी अलग-अलग बैठक कर सुरक्षा के प्रबंधों पर चर्चा की गई। पुलिस ने मंदिर कमेटियों को कहा है कि अगर किसी चौकीदार को तैनात करने के लिए हथियार की आवश्यकता है तो उसके लिए आवेदन करें। पुलिस इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर पूरा…

Read More

कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को लगे पंख

कुल्लू। सैर-सपाटे के लिए दुनियाभर में नाम कमा चुकी कुल्लू घाटी में इस साल सैलानियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। 2014 का साल कुल्लू-मनाली के लिए पर्यटन कारोबार के लिए राहत भरा रहा है। इस साल 2013 के बजाए करीब तीन लाख सैलानी कुल्लू-मनाली के टूरिस्ट प्वाइंटों में सैर सपाटे के लिए पहुंचे हैं। घाटी में पर्यटकों की संख्या में आए इस रिकार्ड उछाल के पीछे जम्मू और कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ को माना जा रहा है। बाढ़ की वजह से पर्यटकों के लिए स्वर्ग कही…

Read More

राहगीर को टाटा सूमो ने मारी टक्कर

पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना मनाली में एक टाटा सूमो ने राहगीर को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश गांव माहूवजा, डाकघर कनारिया के शारदा राम ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि 29 जनवरी को उनका बेटा पतलीकूहल बाजार में था तो सामने से एक तेजरफ्तार से आ रही टाटा सूमो ने उसे जोरदार टक्कर…

Read More

सड़क की खस्ता हालत पर प्रदर्शन

लारजी (कुल्लू)। सड़क की खस्ता हालत को लेकर सैंज टैक्सी यूनियन ने परियोजना प्रबंधक के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। यूनियन के सदस्यों का कहना है कि यहां बन रही बिजली परियोजना ने सैंज से लेकर नियुली तक दस किमी लंबी सड़क को पक्का करने की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। हालांकि, सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार परियोजना प्रबंधन से बात भी की गई, लेकिन सड़क की दशा सुधारने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठाए जा सके।…

Read More

इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 6 को

कुल्लू। इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 288वीं बैठक मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित होगी। 6 और 7 फरवरी को होने वाली बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं सांसद दिग्विजय सिंह करेंगे। हिमाचल प्रदेश की ओर प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के स्थायी सदस्य व भारतीय राष्ट्रीय परिवहन कर्मचारी संगठन के अतिरिक्त महामंत्री उमेश शर्मा बैठक में भाग लेंगे। प्रदेश इंटक के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश की ओर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके दिग्विजय सिंह को सौंपी जाएगी। इसके…

Read More

लाहौल कांग्रेस ने कौल को बताईं समस्याएं

कुल्लू। जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ता एवं पंचायत समिति सदस्य अनिल सहगल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें लाहौल-स्पीति जिला में स्वास्थ्य सुविधा संबंधी समस्याओं को शीघ्र पूर्ण करने के बारे में ज्ञापन सौंपा। पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने बताया कि जिला के मुख्यालय के लांग के जोनल अस्पताल तथा स्पीति में काजा के मुख्य अस्पताल में कई वर्षों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के…

Read More