विधायक की सिफारिश से हुए तबादले पर रोक, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

 शिमला स्थानीय विधायक की सिफारिश पर हुए तबादले पर हिमाचल हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश पारित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रमनियन और न्यायाधीश अनूप चिटकारा की खंडपीठ ने फॉरेस्ट गॉर्ड शामा देवी की ओर से दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान यह स्थगन आदेश पारित किए। प्रार्थी ने याचिका में आरोप लगाया था कि उनका डीओ आधार पर मात्र डेढ़ वर्ष बाद फॉरेस्ट बीट भरौली रेंज ज्वालामुखी से केरिया रेंज देहरा तबादला कर दिया गया जबकि स्थानांतरण नीति के मुताबिक किसी भी कर्मचारी को तीन वर्ष से पूर्व…

Read More

हिमाचल के गांवों में हर घर का नल अब आधार से होगा लिंक

 शिमला हिमाचल प्रदेश के गांवों में हर घर में लगने वाले नल को अब आधार से लिंक किया जाएगा। केंद्र सरकार की मुफ्त नल योजना के लाभार्थी परिवार के मुखिया का आधार नंबर लिंक होगा। प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को हर घर को नल योजना की विधिवत घोषणा करेंगे और इसके साथ की योजना का काम आरंभ कर दिया जाएगा।  सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने बुधवार को आईपीएच मुख्यालय में विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

Read More

कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे

 शिमला हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को राज्य सचिवालय में दो बजे होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में कई अहम फैसले संभावित हैं। इस बैठक में नौकरियों में हिमाचलियों को तरजीह देने, बीबीएमबी बिजली प्रोजेक्टों का बकाया लेने के फार्मूले पर चर्चा करने और नो डिटेंशन पॉलिसी समाप्त करने के मामले पर चर्चा संभव है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किए जा रहे बिल ड्राफ्टों पर भी चर्चा संभावित है। यह सत्र 19 अगस्त से शुरू होने…

Read More

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में चौकीदार गिरफ्तार, देता था जान से मारने की धमकी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर) नाबालिग स्कूली छात्राओं से बदसलूकी और अश्लील हरकतें करने के आरोपी बिजली बोर्ड के चौकीदार के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना झाकड़ी में छात्राओं के पिता ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्राओं के पिता ने पुलिस थाना झाकड़ी में दी शिकायत में कहा है कि इलाके के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली…

Read More

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, कुल्लू में बादल फटा, पेयजल योजनाओं को 200 करोड़ की क्षति

हिमाचल के जिला कुल्लू में मंगलवार रात बारिश ने भारी तबाही मचाई। मंगलवार आधी रात को हलाण दो पंचायत के बड़ाग्रां नाले में बादल फट गया। इससे पतलीकूहल में बाढ़ आ गई। बादल फटने से आई बाढ़ में एक प्राइवेट फिश फार्म आ गया। सुबह तड़के करीब चार बजे तक नदी में पानी का जलस्तर बढ़ता देख पतलीकूहल में अफरा-तफरी मच गई। ब्यास और नाले के साथ लगते मकानों के लोग घर छोड़कर भागे। प्रशासन ने आधी रात को हूटर बजाकर लोगों को सतर्क किया। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने…

Read More

अब गत्ते के नीचे हाथ रख लग रही सेब की बोली, एपीएमसी एक्ट की उड़ रहीं धज्जियां

 शिमला रूमाल या तौलिये पर सख्ती की तो अब गत्ते के नीचे हाथ रखकर उंगलियां थमाकर सेब की बोलियां लग रही हैं। सेब बागवानों का शोषण रोकने के लिए सरकार, प्रशासन और मंडी समिति बड़े-बडे़ दावे कर रहे हैं लेकिन मंडियों में अव्यवस्था सुधर नहीं रही। रोहड़ू सब्जी मंडी में सेब की बिक्री में गोरखधंधा चला हुआ है और एपीएमसी एक्ट 2005 की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। पिछले दिनों बागवानों ने एकजुट होकर मंडियों में आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। इसके बाद एसडीएम हरकत में आए…

Read More

दिव्यांगों के लिए खेल नीति में होगा संशोधन: गोविंद

 शिमला वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दृष्टिबाधित और दिव्यांग युवाओं की खेलों में भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने के लिए प्रदेश की खेल नीति में संशोधन किया जाएगा। दिव्यांगजनों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने के सरकार प्रयास कर रही है। ये बात उन्होंने बुधवार को उमंग फाउंडेशन के सहयोग से बल्देयां पंचायत में दिव्यांगों विद्यार्थियों के लिए करवाए गए पौधरोपण कार्यक्रम में कही। वन महोत्सव में दो सौ के करीब दिव्यांगों ने भाग लिया। 250 देवदार के पौधे…

Read More

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, स्थगित किए सभी कार्यक्रम

 शिमला राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में जाकर सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम जयराम ठाकुर ने सारे तय कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली का रुख किया। राज्यपाल कलराज मिश्र भी दिल्ली गए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सुषमा स्वराज एक कुशल नेता, असाधारण सांसद, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील व्यक्तित्व की महिला थीं। उन्होंने लंबे समय तक देश…

Read More

वीरभद्र सिंह आईजीएमसी में दाखिल

शिमला हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें बुधवार दोपहर रामपुर से उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल शिमला लाया गया। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें भर्ती कर लिया है और उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ समय से वीरभद्र सिंह खांसी जुकाम से पीड़ित हैं, इस वजह से इन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। आईजीएमसी अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राहुल गुप्ता ने बताया कि वीरभद्र सिंह को दाखिल कर लिया…

Read More

सुषमा स्वराज ने हिमाचल के इस पूर्व मंत्री से किया था ये वादा, ठियोग में धाटू पहनकर किया प्रचार

 शिमला – फोटो : सोशल मीडिया हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओजस्वी नेता पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा कहे गए प्रेरित करने वाले वे शब्द उन्हें आज याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा था, ‘जब तुम पहली बार चुनाव लड़ोगे, तो तुम्हारे लिए प्रचार करने हिमाचल आऊंगी।’ सुषमा ने अपना वह वादा निभाया। सुषमा स्वराज 1993 में बरागटा के लिए प्रचार करने कोटखाई आई थीं। बरागटा ने…

Read More