बेटे को टिकट पर बोले सांसद कपूर- किसी का रिश्तेदार होना गुनाह नहीं

ऊना कांगड़ा जिला से पूर्व मंत्री किशन कपूर के सांसद बनने से खाली हुई धर्मशाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बेटे की उम्मीदवारी पर कपूर कुछ नहीं बोले लेकिन बेटे के लिए टिकट की चाह जरूर झलकी। शनिवार को धर्मशाला जाते हुए ऊना में पत्रकारों से बातचीत में कपूर ने कहा कि किसी का रिश्तेदार होना गुनाह नहीं। फील्ड में काम करने वाले को ही टिकट मिलेगा। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसे सब स्वीकार करेंगे। कांगड़ा जिला में पिछले कुछ दिनों से रमेश धवाला और इंदु गोस्वामी…

Read More

नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत

 (कांगड़ा) हिमाचल में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत हो गई है। हिमाचल और पंजाब की सीमा पर कांगड़ा के भदरोया में युवक का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। मृतक दीपू (28) पुत्र शाम लाल ढांगूपीर (पठानकोट) का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पूर्व छह जून को भी यहां पठानकोट के दो युवकों के शव मिले थे। दोनों की मौत भी नशे की ओवरडोज से हुई थी। बीते दिन ही पंजाब और…

Read More

किसी भी ब्लड ग्रुप का किडनी ट्रांसप्लांट संभव

ऊना डॉ. प्रियदर्शी रंजन एक वक्त था जब किडनी दान करने वाले और मरीज के ब्लड ग्रुप एक से न होने पर ट्रांसप्लांट नहीं हो पाता था। लेकिन अब एडवांस्ड तकनीक की बदौलत यह मुमकिन है। शनिवार को ऊना पहुंचे डॉ. प्रियदर्शी रंजन (डायरेक्टर-यूरोलॉजी और चीफ किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन फोर्टिस) ने एबीओ इनकंपैटिबल ट्रांसप्लांट के विषय पर बातचीत की। डॉ. रंजन ने कहा कि पारंपरिक इलाज में ट्रांसप्लांट के लिए एक जैसे ब्लड ग्रुप की जरूरत पड़ती थी ताकि किडनी के काम करने का चांस बना रहे। लेकिन अब ऐसा…

Read More

अपहरण के बाद 13 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, हालत गंभीर

चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना) सांकेतिक तस्वीर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी बाजार में घूम रही 13 वर्षीय मासूम के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पंजाब की धार्मिक संस्था के साथ बतौर चालक आया था। पुलिस ने आईपीसी 376 और 363 के तहत मामला दर्ज कर कुछ घंटों बाद आरोपी को गिरफ्ता कर लिया है। आरोपी की कार भी बरामद कर ली गई है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार चिंतपूर्णी के नजदीकी गांव की बच्ची शुक्रवार…

Read More

शिक्षकों के तबादलों के लिए अगले हफ्ते से बनना शुरू होगा सॉफ्टवेयर

शिमला सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादलों के लिए अगले हफ्ते से सॉफ्टवेयर बनने का काम शुरू होगा। गुरुवार को राज्य सचिवालय में एनआईसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच तबादला नीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार ने शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले करने के लिए नेशनल इन्फार्मेटिव सेंटर (एनआईसी) को सॉफ्टवेयर तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी है। गुरुवार को प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों सहित एनआईसी के अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान सचिव ने विभागीय अधिकारियों को…

Read More

एचआरटीसी में स्वच्छता-बीमा शुल्क के नाम पर यात्रियों से अतिरिक्त वसूली, जताया कड़ा विरोध

हमीरपुर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रियों से स्वच्छता और इंश्योरेंस के नाम पर अतिरिक्त वसूली की जा रही है। निगम की बसों में इस वसूली का यात्रियों ने कड़ा विरोध जताया है। सफर के दौरान यात्रियों को चार रुपये इंश्योरेंस और एक रुपये स्वच्छता शुल्क के तौर पर बस परिचालक को देने पड़ रहे हैं, जबकि प्रदेश में चलने वाली दूसरे राज्यों की बसों और निजी बसों में इस तरह का कोई शुल्क वसूल नहीं किया जा रहा। निगम की बसों में इस वसूली से परेशान अधिकतर…

Read More

मनरेगा के तहत रुके काम पूरे होंगे, दूसरी किस्त जारी

 शिमला प्रतीकात्मक तस्वीर हिमाचल में मनरेगा के तहत रुके कार्य को गति मिलेगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए हिमाचल को 71.42 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। पंचायतों में यह राशि एक साल के भीतर खर्च करनी होगी। इस वित्तीय वर्ष का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) देना होगा। पैसा जारी करने के साथ केंद्र ने हिमाचल सरकार को 25 फीसदी अपनी हिस्सेदारी भी कुल बजट में जमा करने को कहा है। इसके बाद ही इस राशि को विकास कार्यों में खर्च किया जा सकेगा। मनरेगा के तहत हिमाचल को यह…

Read More

शिमला प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव कमलेश कुमार पंत और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को न्यायालय के आदेशों की अनुपालना न करने पर 22 अगस्त को कोर्ट में तलब किया है। इस दौरान उनके खिलाफ  लगाए जाने वाले आरोपों पर भी सुनवाई होगी। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया कि प्रधान सचिव द्वारा न्यायालय के समक्ष दायर किए गए आवेदन पर उन्हें 30 अक्तूबर 2018 को पारित निर्णय की अनुपालना के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था।…

Read More

टेक्नोमैक घोटाला: कंपनी की संपत्ति के नीलामी प्रारूप पर हाईकोर्ट की मुहर

 शिमला इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की संपत्ति के नीलामी प्रारूप पर गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग नाहन के उपायुक्त ने नीलामी प्रारूप को अदालत में पेश किया जिसे न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अनुमति दे दी। अदालत के समक्ष पेश किए गए नीलामी प्रारूप के मुताबिक कंपनी की 265.14.16 बीघे जमीन की नीलामी की जाएगी जिसमें से 99.61 बीघा भूमि पर फैक्ट्री बनाई गई है। 37.83 बीघा भूमि पर सड़क और नालियां बनाई गई है। 50.77 बीघा भूमि को फैक्ट्री के सामने…

Read More

सरकार के आदेशों को ठेंगा, सिविल हॉस्पिटल करसोग में 4 डॉक्टरों ने नहीं किया जॉइन

करसोग (मंडी)। जिले में चिकित्सकों ने सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा दिया है। इसका बड़ा उदाहरण करोड़ों की लागत से निर्मित करसोग का सिविल अस्पताल है। यहां डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 25 जुलाई को चार डॉक्टरों को कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए थे, लेकिन दो सप्ताह बीतने पर अभी तक एक भी डॉक्टर ने अपना कार्यभार नहीं संभाला है। ऐसे में इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, बल्कि डॉक्टरों की कमी के कारण मजबूरन…

Read More