पंजाब के श्रद्धालुओं की बस पलटी 25 लोग घायल

ऊना बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी से दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अंब के नजदीक पंजाब के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। डीसी ऊना संदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे और खुद भी घायलों का उपचार करने में जुट गए। हादसे में लगभग 25 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस अबोहर के श्रद्धालुओं की थी। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसका…

Read More

इंजीनियरिंग में घटा हिमाचल के युवाओं का रुझान, खाली रह गईं सीटें

हमीरपुर सूबे के युवाओं का इंजीनियरिंग से रुझान घटने लगा है। निजी कॉलेजों में तो सीटें खाली रहती ही हैं, लेकिन पहली बार सरकारी कॉलेजों में भी सीटें नहीं भरी जा सकी हैं। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन प्रदेश में करीब 44 कॉलेज हैं। यहां इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए और फार्मेसी समेत अन्य तकनीकी विभागों में शिक्षा दी जा रही है। तकनीकी विवि ने जुलाई से इन कॉलेजों में सीटें भरने को तीन चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी। तीन राउंड के बाद भी खाली रहीं सीटें भरने को…

Read More

सीएम जयराम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके परकर्मचारियों-पेंशनरों को दिया बड़ा तोहफा

शिमला राजधानी शिमला में आज राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।  पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, एनएसएस, इंडियन स्काउट एंड गाइड और आईटीबीपी जवानों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। भव्य परेड के बाद होमगार्ड के जवानों की ओर से बैंड डिस्पले भी किया गया। जवानों की ओर से विभिन्न करतब दिखाए गए। समारोह में पांच जिलों के सांस्कृतिक दल और शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भव्य परेड आकर्षण का केंद्र रही। भव्य…

Read More

विधानसभा मानसून सत्र के लिए सचिवालय में पहुंचे रिकॉर्ड प्रश्न

शिमला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए 859 सवाल आए हैं। 11 दिन के इस सत्र के लिए राज्य विधानसभा सचिवालय में रिकॉर्ड प्रश्न पहुंचे हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि ये किसी भी मानसून सत्र में संभवतया सबसे ज्यादा होंगे। 19 अगस्त से शुरू होने जा रहा यह सत्र 31 अगस्त तक चलेगा। डॉ. बिंदल ने बुधवार को प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्हें मिले 859 सवालों में…

Read More

पूर्व मंत्री और विधायक अनिल शर्मा को पार्टी से निकाला

 शिमला भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री और मंडी से विधायक अनिल शर्मा को पार्टी से निकाल दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि अनिल शर्मा को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। अब उनके परिवार का कोई भी सदस्य भाजपा का सदस्य नहीं है। सूत्रों के अनुसार भाजपा को कुछ वीडियो फुटेज और दस्तावेज मिले हैं जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान वह अपने बेटे आश्रय शर्मा के पक्ष में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। अनिल शर्मा को पार्टी से निष्कासित करने के बाद…

Read More

कमांडिंग अफसर को इंचार्ज लिखे जाने पर भड़के कर्नल, लिखा- एसपी साहब, यह आपका कोई पुलिस थाना नहीं…

 हमीरपुर Updated Thu, सांकेतिक तस्वीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एनसीसी यूनिट के कमांडिंग आफिसर के नाम भेजे गए एक पत्र पर कर्नल रैंक के सैन्य अफसर भड़क गए। जिला मुख्यालय हमीरपुर में स्थित 4-हिमाचल प्रदेश (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम बख्शी के नाम से जारी पत्र पर एनसीसी इंचार्ज लिख दिया गया था। दो अगस्त को यह पत्र स्वतंत्रता दिवस पर परेड के लिए एनसीसी कैडेट्स भेजने के लिए लिखा गया। कर्नल बख्शी ने एनसीसी इंचार्ज लिखे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम नौ…

Read More

आईजीएमसी में रचा इतिहास, साढ़े चार घंटे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट

 शिमला हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में सोमवार को पहली बार दो मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट कर इतिहास रचा गया। एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. वीके बंसल और उनकी 18 सदस्यीय टीम ने आईजीएमसी के डॉक्टरों को साथ लेकर साढ़े चार घंटे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट किया। इसके बाद दूसरा ऑपरेशन किया। दोनों के सफल होने का दावा किया जा रहा है। अभी मरीजों को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। इसके साथ ही हिमाचल में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू हो गई है।…

Read More

गाड़ी में शराब पकड़ने पर पहुंचे विधायक के पीएसओ-ड्राइवर, पुलिस से मारपीट का आरोप

ऊना क्षेत्र के निकटवर्ती पेखूबेला गांव में शराब माफिया पर कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमलावर कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा के पीएसओ और चालक बताये जा रहे हैं। आरोप है कि विधायक के कारिंदों ने कथित तौर पर शराब माफिया पर कारवाई का विरोध किया और पुलिस के साथ मारपीट की। बहरहाल पुलिस ने शराब के साथ पकड़े व्यक्ति एवं कांग्रेस विधायक के पीएसओ और चालक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

Read More

पुलिस भर्ती: मिठाई की दुकान करने वाले ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा, अभी तक फरार

धर्मशाला पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी अभी तक फरार है।  जवाली के दरकाटी के बिक्रम ने मिष्ठान भंडार में घाटे के बाद फर्जीवाड़े की यह दुकान चला रखी थी। बिक्रम के पिता हरियाणा सरकार में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे लिहाजा बारहवीं तक उसकी पढ़ाई हरियाणा में हुई। वहीं पर बिक्रम की दोस्ती ऐसे गिरोह के सदस्यों से हुई जो विभिन्न परीक्षाओं में सॉल्वर (दूसरों की जगह परीक्षा देने वाला) का काम करते थे। मिष्ठान भंडार की असफलता व जल्दी अमीर…

Read More

आईजीएमसी में पहली बार आज होगा दो मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट, सरकार उठाएगी खर्च

शिमला आखिर वह दिन आ ही गया, जिसका बरसों से इंतजार था। हिमाचल में सोमवार से पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सुबह नौ बजे एम्स के विशेषज्ञों की टीम दो मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट करेगी। शुरुआती चरण में दोनों मरीजों का ट्रांसप्लांट, तमाम तरह के टेस्ट और दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 15 लाख का बजट अस्पताल प्रबंधन को जारी किया है। दावा किया जा रहा है कि यह स्पेशल बजट है। अगर पैसा बच…

Read More