शिमला हिमाचल सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन पांच बिलों को मंजूरी दी, जबकि चार विधेयक पेश किए। पिछले चार दिन से विधानसभा के मानसून सत्र में चल रहा सत्ता पक्ष और विपक्ष का गतिरोध पांचवें दिन टूटा। प्रश्नकाल शांतिपूर्वक निपट गया। सूदखोरों पर नकेल कसते हुए सरकार ने हिमाचल प्रदेश साहूकारों का रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक-2020 प्रस्तुत किया। इस अधिनियम की धारा 4 के अधीन कोई साहूकार किसी भी व्यक्ति को खाते में बीस हजार से अधिक का ऋण देय चेक या प्राप्त करने वाले के खाते…
Read MoreCategory: Himachal News
कोरोना महामारी और पढ़ाई बाधित होने के कारण शिक्षा बोर्ड ने लिया यह फैसला….
धर्मशाला हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की पांचवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षाएं दिसंबर माह में नहीं लेगा। इस बार इन स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों के साथ ही करवाई जाएंगी। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना महामारी और लंबे समय तक पढ़ाई बाधित होने के कारण लिया है। इससे पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर माह में करवाता था। बोर्ड ने इस बार कोविड-19 के कारण शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षा ग्रीष्मकालीन…
Read Moreशिमला-मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट की गडकरी ने की थी घोषणा, अब केंद्र सरकार ने पल्ला झाड़ लिया
हमीरपुर 10 हजार करोड़ रुपये के शिमला-मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट से केंद्र सरकार ने पल्ला झाड़ लिया है। केंद्रीय मंत्रालय की घोषणा के तीन साल बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस बहुप्रतीक्षित फोरलेन निर्माण के लिए बजट की कमी बताई है। साथ ही प्रोजेक्ट को अलाभकारी एवं अव्यावहारिक बताया। प्राधिकरण ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर इस 224 किलोमीटर फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करने से इनकार कर दिया है। फोरलेन को तैयार करने में आने वाली भारी-भरकम लागत का तर्क देते हुए प्राधिकरण…
Read Moreफर्जी प्रमाण पत्र के आधार नौकरी की थी हासिल, युवक पद से बर्खास्त
ऊना हिमाचल के विधानसभा क्षेत्र हरोली के दुलैहड़ डाकघर में तैनात डाक सेवक के प्रमाण पत्र विभागीय जांच में फर्जी पाए जाने पर डाक सेवक को बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने दसवीं कक्षा के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार डाक विभाग में डाक सेवक की नौकरी हासिल की थी। डाक विभाग में मेरिट के आधार पर डाक सेवक की नौकरी पाने के लिए आरोपी ने दसवीं कक्षा का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर ही विभाग की फाइल में लगा दिया, लेकिन नौकरी मिलने के कुछ…
Read Moreगरीब बुजुर्ग किसान बुढ़ापा पेंशन को मोहताज, रिकॉर्ड में पंचायत सचिव के कारनामे से बताया सरकारी कर्मचारी
भराड़ी (बिलासपुर) हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की मोरसिंघी पंचायत सचिव के कारनामे की वजह से एक गरीब किसान बुढ़ापा पेंशन पाने को भी मोहताज हो गया है। पंचायत सचिव ने बुजुर्ग किसान को ऑनलाइन रिकॉर्ड में सरकारी नौकर बना दिया, जबकि न तो बुजुर्ग और न उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है। परिवार के लोग खेतीबाड़ी और छोटे-मोटे काम करके गुजारा करते हैं। इस बात का कसोल गांव के बुजुर्ग द्वारका दास को तब पता चला जब उसने बुढ़ापा पेंशन पाने के लिए परिवार…
Read Moreकैबिनेट मंत्री ने साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन को 95 लाख रुपये में खरीदा, विजिलेंस ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी
शिमला जमीन खरीद मामले में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ हुई विजिलेंस की प्रारंभिक जांच (डिस्क्रीट वेरिफिकेशन) में पता चला है कि मंत्री ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की जमीन को 95 लाख रुपये में खरीदा है। इसके अलावा जांच अधिकारियों को एक करीबी के नाम खरीदी जमीन में साढ़े सात लाख नकद देने की भी जानकारी मिली है। ऐसे में संभव है कि भू सौदे की असली कीमत छुपाने को लाखों के काले धन का नकद लेनदेन किया गया। विजिलेंस ने सरकार को रिपोर्ट सौंप…
Read Moreमानसून सत्र : विधायकों ने ताबड़तोड़ सवाल भेजने किए शुरू, हंगामे के आसार
शिमला कोविड-19 के कहर के बीच सात सितंबर से शुरू होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों ने ताबड़तोड़ सवाल भेजने शुरू किए हैं। विपक्ष की ओर से बड़ी संख्या में सवाल भेजे गए हैं। सत्तापक्ष के कई विधायकों ने भी अपने हलकों से संबंधित या प्रादेशिक महत्व के कई प्रश्न लगाए हैं। इससे मालूम होता है कि दस दिन के इस सत्र में विपक्ष खूब आक्रामक रुख अपना सकता है। सदन में कोविड-19, सड़क, पानी, बेरोजगारी, रिक्तियों आदि से जुड़े मुद्दे गूंजेंगे। प्रदेश विधानसभा सचिवालय…
Read Moreप्रदेश में शुक्रवार को 83 कोरोना पॉजिटिव मामले आए
शिमला हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 83 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन में 22, ऊना में 15, चंबा में 14, सिरमौर में 16 और शिमला में 10, बिलासपुर में 3, किन्नौर में 2 और कुल्लू में 1 कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। ऊना जिले में दो बैंक कर्मियों समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की एक महिला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। अंब उपमंडल के लोअर अंदौरा का 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह जम्मू से लौटा है और संस्थागत क्वारंटीन…
Read Moreआयोग ने जारी किया 23 पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल
हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 23 पोस्ट कोड की लिखित छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 8 जुलाई को जारी संभावित शेड्यूल को प्रशासनिक कारणों से रद्द किया गया था। अब 23 पोस्ट कोर्ट की परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।
Read Moreकंपार्टमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों की अनुपूरक परीक्षाएं सितंबर माह में होंगी। ये परीक्षाएं 15 से 21 सितंबर तक दो चरणों में होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 15 से 19 सितंबर और जमा दो की 15 से 21 सितंबर तक होंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में होगी। सुबह 8.45 से सायं 12 और दोपहर 1.45 से पांच बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों…
Read More