बद्दी (सोलन) औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत विद्युत बोर्ड के उद्यमियों के पास करोड़ों रुपये की लेनदारी फंसी हुई है। बोर्ड को 135 कंपनियों से 6 करोड़ 5 लाख 54 हजार 177 रुपये की राशि वसूल करनी है। छोटे-बड़े उद्यमियों के पास 590 से लेकर 74 लाख रुपये तक के बिल फंसे हुए हैं। वहीं, बिजली बोर्ड इनके आगे बेबस नजर आ रहा है। खास बात यह है कि जिनसे बिल वसूल करना है उन्हें कई बार नोटिस भेजा गया पर अब अधिकांश यूनिटों पर ताले लग चुके हैं…
Read MoreCategory: Himachal News
सरकारी स्कूलों में तीसरी कक्षा से पढ़ाई जाएगी संस्कृत
शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से तीसरी कक्षा से ही संस्कृत पढ़ाई जाएगी। हिंदी विषय की पुस्तक में संस्कृत विषय के दो चैप्टर जोड़े जाएंगे। तीसरी से पांचवीं कक्षा तक संस्कृत की शब्दावली समझाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। छठी कक्षा से नियमित तौर पर संस्कृत विषय को स्कूलों में पढ़ाया जाता है। संस्कृत विषय को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तीसरी कक्षा से ही बच्चों को इस विषय की शब्दावली का ज्ञान देने का फैसला लिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग…
Read Moreपोलिंग एजेंट मतदान कक्ष के अंदर नहीं बैठ पाएंगे
धर्मशाला कोविड महामारी के बीच हो रहे पंचायती राज चुनावों के सफल आयोजन के लिए विभाग हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है। चुनावों के दौरान किसी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी के चलते मतदान कक्ष में अगर मतदान कर्मियों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के तहत नहीं हो पाई तो चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों को मतदान कक्ष से बाहर बैठाया जाएगा। इस दौरान उनके बैठने के लिए इस तरह से व्यवस्था की जाएगी…
Read Moreफीस मामले ने उलझन में डाले अभिभावक
शिमला निजी स्कूलों के फीस मामले ने अभिभावकों को उलझन में डाल दिया है। शिक्षा मंत्री के बयान और कैबिनेट के फैसले को लेकर अभी तक लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं। अधिक फीस वसूली की जांच को सरकार ने उपायुक्तों की अध्यक्षता में कमेटियां बनाने का फैसला लिया है। मंत्री ने निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने के मौखिक निर्देश दिए हैं। यह दोनों फैसले अभी तक बयानों तक ही सीमित हैं। इसका लाभ उठाते हुए कई निजी स्कूलों का अभिभावकों पर लॉकडाउन के दौरान की पूरी…
Read Moreसातवें वेतनमान के लिए तरसते रहे पौने दो लाख कर्मचारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के पौने दो लाख कर्मचारियों को पूरा साल सातवें वेतनमान के लिए तरसना पड़ा। सरकार तीन साल के कार्यकाल में कर्मचारियों के मसले सुलझाने को संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक नहीं बुला पाई। कर्मचारी लंबे से मांग कर रहे हैं कि जिस तरह अन्य राज्यों को केंद्रीय वेतनमान से जोड़ा गया है, उसी तरह से हिमाचल के कर्मचारियों को भी केंद्रीय वेतनमान से जोड़ा जाए। यह मामला वर्ष 2020 में भी लंबित रहा। प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर संशोधित वेतनमान दिया जाता रहा…
Read Moreकिसानों के ऋण खातों से जबरन पैसा काटकर बीमा कंपनियों की जेबें कर रहे हैं गरम
शिमला किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाली व्यवस्था की कथनी और करनी में अंतर है। इसका उदाहरण आजकल किसानों के ऋण खातों से जबरन काटा जा रहा फसल बीमा योजना का प्रीमियम है। बैंक ऐसा बीमा कंपनियों की जेबें गरम करने के लिए कर रहे हैं। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ी है, जहां दो महीने पहले ही उनसे साल भर का ब्याज एक साथ वसूल किया गया। अब फसल बीमा योजना का पैसा किसान क्रेडिट कार्ड से बैंक खुद ही काट रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लाखों किसानों…
Read Moreदेवता के प्रांगण में पर्चियां निकालीं, निर्विरोध किया गया चयन
नाहन (सिरमौर) सिरमौर जिले में मिनी संसद के गठन में देवताओं की भी अहम भूमिका है। नवगठित ग्राम पंचायत बांबल के बाद अब टटियाना पंचायत में भी देवता के दरबार में आपसी सहमति से पूरी पंचायत का गठन किया गया। महासू देवता के प्रांगण में आयोजित बैठक में वार्ड पंच से लेकर पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) तक का चयन निर्विरोध हुआ। पूरी पंचायत निर्विरोध चुने जाने पर अब पंचायत को विकास कार्यों के लिए दस लाख और बीडीसी सदस्य चुनने पर पांच लाख रुपये मिलेंगे। टटियाना पंचायत में महासू देवता…
Read Moreपुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर पांच जनवरी से रोक
शिमला जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही 5 जनवरी से किसी के भी छुट्टी पर जाने को लेकर भी रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चूंकि राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय व पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है। ऐसे में जनवरी के दूसरे व…
Read Moreशिमला सहित पूरे प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर ऐसा रहेगा मौसम
शिमला हिमाचल प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर भी बर्फबारी के आसार नहीं हैं। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 29 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश…
Read Moreनिजी विश्वविद्यालयों के छह कुलपतियों की छुट्टी एक को राहत
शिमला हिमाचल प्रदेश के आधा दर्जन निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (वीसी) की छुट्टी हो गई है। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की जांच में बीते दिनों ये कुलपति अयोग्य घोषित किए गए थे। सात विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने आयोग के समक्ष उन पर लगे आरोपों पर दोबारा विचार करने को आवेदन किया था। आयोग की जांच कमेटी ने सातों कुलपतियों के साथ एक-एक कर चर्चा की। छह कुलपति इस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एक कुलपति को आयोग ने राहत देते हुए पद पर बने रहने की मंजूरी दे…
Read More