HP Panchayat Election 2021: तीसरे चरण के चुनाव के लिए 1137 पंचायतों में 81 फीसदी वोटिंग

HP Panchayat Election 2021: तीसरे चरण के चुनाव के लिए 1137 पंचायतों में 81 फीसदी वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण में 1137 पंचायतों में गुरुवार को चुनाव हुए। तीसरे चरण में 81 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश में तीन चरणों में 3572 पंचायतों में 54 लाख मतदाताओं में से 43 लाख 47 हजार मतदाताओं ने वोट डाले, जो कुल मतदाताओं का 80.05 फीसदी रहा। कुछ पंचायतों में मतदान बाद में भी होगा। प्रदेश में कुल 3615 पंचायतें हैं। इनमें 389 नवगठित हैं। राज्य चुनाव आयोग अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि तीसरे चरण के लिए मतदान गुरुवार सुबह 8 से शाम 4…

Read More

अमेरिका पर टिकीं दुनिया की उम्मीदें: दलाईलामा

अमेरिका पर टिकीं दुनिया की उम्मीदें: दलाईलामा

धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने पर जो बाइडेन को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने बधाई संदेश में लिखा ‘पृथ्वी के पारीस्थितिकीय तंत्र को लेकर उपजे संकट के प्रति आप बेहद चिंतित हैं। मुझे खुशी है कि जलवायु परिवर्तन के मामले को आपने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में स्थान दिया है। अब संयुक्त राज्य अमेरिका पैरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल हो रहा है। ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के सामने एक बड़ा खतरा बन चुका है। इसके कारण पृथ्वी पर रहने वाली हर प्रजाति…

Read More

मतपत्र पर ही लिख दिए मतदाताओं के नाम, निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत

मतपत्र पर ही लिख दिए मतदाताओं के नाम, निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड भोरंज की पट्टा पंचायत में 17 जनवरी को हुए प्रथम चरण का मतदान सवालों के घेरे में आ गया है। यहां मतपत्र पर कई मतदाताओं के नाम लिखे मिले। इससे मतदाताओं का की निजता और मतदान की गोपनीयता भंग हो गई है। इससे पहले नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत उटप में इस तरह का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। अब भोरंज की पट्टा पंचायत में उपप्रधान का…

Read More

स्कूल नहीं आने वाले विद्यार्थियों के होंगे ऑनलाइन यूनिट टेस्ट

स्कूल नहीं आने वाले विद्यार्थियों के होंगे ऑनलाइन यूनिट टेस्ट

शिमला: एक और 15 फरवरी से स्कूल खुलने के बाद भी अगर दसवी और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल नहीं आते हैं तो इनके ऑनलाइन यूनिट टेस्ट होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने छह जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुए विद्यार्थियों के संवाद में मिले सुझावों को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। फैसला लिया गया है कि मार्च में प्रस्तावित प्री बोर्ड परीक्षाओं से पहले दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन यूनिट टेस्ट लिए जाएंगे। प्री बोर्ड परीक्षा में कम लेने वाले विद्यार्थियों की अप्रैल में…

Read More

गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल, किसान से दो रुपये किलो बाजार में 20 से 25 रुपये दाम

गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल, किसान से दो रुपये किलो बाजार में 20 से 25 रुपये  दाम

नेरचौक (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फूलगोभी के दाम लुढ़क गए हैं। शिमला में 20 से 25 रुपये बिकने वाली गोभी मंडी में दो रुपये किलो बिक रही है। पंचायत चुनावों के शोर के बीच मंडी जिले का किसान गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल है। बंपर पैदावार के चलते सब्जी मंडी में किसानों से गोभी की खरीद दो रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। आलम यह है कि पैदावार खेतों में ही सड़कर तबाह हो रही है। किसानों का कहना है कि कमर तोड़ मेहनत के…

Read More

शराब खरीदने और बेचने पर इस गांव में लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर 1000 जुर्माना

शराब खरीदने और बेचने पर इस गांव में लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर 1000 जुर्माना

हिमाचल प्रदेश की शीत मरुस्थल स्पीति घाटी के खुरिक गांव की महिलाओं ने अनोखी मिसाल पेश की हैै। यहां के महिला मंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर गांव में देशी शराब बनाने, खरीदने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई ग्रामीण इस प्रस्ताव का उल्लंघन करता है तो उसे 1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, 48 परिवारों की आबादी वाले इस गांव में अंग्रेजी शराब की कोई दुकान भी न खुलने देने का फैसला लिया गया। पंचायत में नशाबंदी के बोर्ड भी लगा…

Read More

पंचायतों के नाम एक जैसे होने से मतपत्रों में हुई गड़बड़ी

पंचायतों के नाम एक जैसे होने से मतपत्रों में हुई गड़बड़ी

शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की सटी पंचायतों रोपा और जंगल रोपा के मतपत्र गलती से एक दूसरी जगह पहुंच गए। मतदान के शुरुआती दौर में जब मतदाताओं ने शिकायत की कि मतपत्रों में उनकी पंचायत के प्रत्याशियों के नाम नहीं हैं तो जांच में पाया गया मतपत्र बदल गए हैं। इसके बाद चुनाव आयोग को सूचित किया गया और मतदान कुछ देर रुकवाकर मतपत्रों को बदला गया। इसके बाद पहले डाले मतपत्रों को सील किया गया और जिन लोगों ने गलत मतपत्र पर वोट दे दिया था उन्हें…

Read More

विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए ऑनलाइन लेना होगा परमिट

विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए ऑनलाइन लेना होगा परमिट

रोहतांग (लाहौल-स्पीति) अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के बाद समर सीजन के लिए लाहौल प्रशासन ने कमर कस ली है। घाटी को साफ-सुथरा रखने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने रणनीति बनाई है। लाहौल में पर्यटकों भारी भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। समुद्र तल से 4290 मीटर ऊंची विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए सीमित संख्या में ही सैलानी भेजे जाएंगे। इसके लिए पर्यटकों को स्थानीय प्रशासन से ऑनलाइन परमिट लेना होगा। दिन में 200 से 300 पर्यटक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी…

Read More

नौणी विवि से 2,500 से अधिक किसानों ने खरीदे 90,000 पौधे

नौणी विवि से 2,500 से अधिक किसानों ने खरीदे 90,000 पौधे

सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित नौणी विवि में बीज और रोपण सामग्री सेल की बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गुठलीदार पौधों की अधिक मांग रही हैं। कोविड के बीच नौणी और कंडाघाट में स्थित विश्वविद्यालय की चार नर्सरी से 2,500 से अधिक किसानों ने 90,000 से अधिक समशीतोष्ण पौधे खरीदे हैं। 5 जनवरी से रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री शुरू की। इसके लिए प्रत्येक दिन पौधों का आवंटन सिर्फ आवंटन लिस्ट के अनुसार ही किसानों को सीमित संख्या में…

Read More

डिपो में मिले रिफाइंड तेल के पैकेट में निकला पानी

डिपो में मिले रिफाइंड तेल के पैकेट में निकला पानी

सुंदरनगर (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सलापड़ सब डिपो में उपभोक्ताओं को अनुदान पर मिलने वाले रिफाइंड तेल के पैकेट में तेल की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने सैंपल भरे हैं। ऐसे में राशन डिपो के राशन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। डिपो होल्डर ने बताया कि इस तरह की शिकायत छह-सात उपभोक्ताओं की आई है। इस मामले की सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को दे दी गई है। हैरानी की बात यह है…

Read More