शिमला हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद करने की तैयारी है। राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 15 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने की वकालत की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ भी इस प्रस्ताव पर मंथन किया गया। अब मुख्यमंत्री से अंतिम मंजूरी लेने के बाद शिक्षण संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला होने की संभावना है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार बढ़…
Read MoreCategory: Himachal News
डॉक्टरों के तबादले पर रोक, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने लिया निर्णय
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने कई फैसले लिए हैं। सरकार ने डॉक्टरों के तबादलों पर रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति में ही मुख्यमंत्री की मंजूरी पर तबादले हो सकेंगे। उधर, प्रदेश के जिन स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पताल में स्टाफ सरप्लस होगा, उन्हें कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए दूसरे संस्थानों में भेजा जाएगा। राज्य में रोजाना 300 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीज 2719 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1035 पहुंच गई है। सरकार ने…
Read Moreअब मौके पर होगी खाद्य वस्तुओं की जांच, बैठक में हुआ फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश में अब खाद्य वस्तुओं की जांच मौके पर ही होगी। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय की प्रदेश सरकार के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। जिला अधिकारियों को खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए किट दी जाएगी। एक आधुनिक वैन की भी खरीद की जाएगी। इस वैन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों ले जाकर सैंपल भरकर गुणवत्ता की जांच होगी। लोगों को बेहतर गुणवत्ता की खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए यह फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने…
Read Moreडॉक्टरों को आपात स्थिति में ही मिलेंगी छुट्टियां
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर सख्ती कर दी है। अब विभाग ने डॉक्टरों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में ही डॉक्टरों को छुट्टी मिल सकेगी। प्रदेश के चार जिलों ऊना, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग इन जिलों के सीएमओ के साथ संपर्क बनाए हुए है। सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। बीते एक सप्ताह से…
Read Moreआयोग की सिफारिश पर नया वेतनमान देने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार अपने कर्मचारियों को पंजाब सरकार के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर नया वेतनमान देने की तैयारी में है। अगले चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार पर इसे इसी साल देने का दबाव है। ऐसे में इसे आगे टालना भी कर्मचारियों की नाराजगी को मोल लेना होगा। एक अनुमान के अनुसार सरकार पर इससे एक साथ 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का आर्थिक बोझ पड़ सकता है। प्रदेश सरकार वेतनमान देने के मामले में पंजाब सरकार का अनुसरण करती है। अब पंजाब…
Read Moreयोजनाओं का लाभ नहीं देने वाले निजी बैंक नपेंगे, बैंकर्स समिति ने लिया कड़ा संज्ञान
शिमला हिमाचल प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ नहीं देने वाले निजी बैंकों से जवाबतलबी की जाएगी। शिमला में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 159वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने बिना तैयारी बैठक में शामिल होने आए निजी बैंक प्रबंधकों को आगाह भी किया। फसल बीमा का क्लेम समय से नहीं देने पर बीमा कंपनियों को लताड़ भी लगाई गई। बैठक में शामिल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों ने कहा कि सरकार की…
Read Moreप्रदेश के 13 विधायक अपने हलके के लिए दो-दो प्राथमिकताएं भी नहीं बता पाए
शिमला हिमाचल प्रदेश के 13 विधायक अपने हलके के लिए दो-दो प्राथमिकताएं भी योजना विभाग को नहीं बता पाए। लोग इस इंतजार में रहते हैं कि उनकी पानी, सिंचाई या सड़क की योजना विधायक प्राथमिकता में डाली कि नहीं, मगर बजट बुक में अपने विधायकों के नाम के आगे कॉलम खाली पाकर यह उनके लिए अबूझ पहेली बनी रहती है। कुछ हलकों में तो हर साल लगभग यही हालात बने हुए हैं। नतीजतन एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 की बजट बुक में इनके विधानसभा…
Read Moreबिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी : उपभोक्ताओं को लग सकता झटका
शिमला हिमाचल प्रदेश के 21.48 लाख घरेलू और 4.18 लाख अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अप्रैल अंत में महंगी बिजली का झटका लग सकता है। 251 करोड़ के घाटे का हवाला देकर बिजली बोर्ड ने दरें बढ़ाने के लिए नियामक आयोग में याचिका दायर की है। याचिका पर आयोग ने 28 अप्रैल को जन सुनवाई निर्धारित की है। इस दौरान बिजली दरों को लेकर उपभोक्ताओं के सुझाव और आपत्तियां दर्ज किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 6 मार्च को पेश किए बजट में बिजली बोर्ड को 420 करोड़ की सब्सिडी…
Read Moreविद्यार्थियों की सूची जारी, कोचिंग के लिए दिए जाएंगे एक-एक लाख रुपये
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 100 मेधावियों को कोचिंग लेने के लिए सरकार एक-एक लाख रुपये देगी। स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में उच्च शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों का चयन कर लिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2020 में हुई दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर सुपर 100 का चयन वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए किया गया है। निदेशालय ने सभी चयनित विद्यार्थियों को 26 मार्च तक कोचिंग संस्थानों में दाखिले लेने के निर्देश दिए हैं। संस्थानों में दाखिला लेते…
Read Moreवित्तीय वर्ष की वक्त रहते क्लोजिंग करने के निर्देश
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 की वक्त रहते क्लोजिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को 25 मार्च तक तमाम औपचारिकताएं पूरा करने को कहा गया है। केवल जनजातीय जिलों को ही दो-चार दिन की छूट रहेगी। इस बीच तमाम कर्मचारियों को भी केवल ठोस कारणों से ही अवकाश पर भेजने के लिए कहा गया है। चालू वित्त वर्ष की क्लोजिंग में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इसकी समय पर क्लोजिंग…
Read More