केलांग (लाहौल-स्पीति) कोरोना संकट के इस मुश्किल दौर में इंटरनेट की सुविधा न होने पर भी लाहौल घाटी में गुरुजन ऑफलाइन घर-घर जाकर शिक्षा की रोशनी फैला रहे हैं। घाटी के दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा न के बराबर है। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए कुछ अध्यापक दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं। लाहौल के दुर्गम गांव सलग्रां में इंटरनेट तो दूर की…
Read MoreCategory: Himachal News
विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर तीन घंटे पैदल चल पहाड़ी पर नेटवर्क तलाश रहे
न्यूली (कुल्लू) कोरोना काल में स्कूली विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। जिन क्षेत्रों में इंटरनेट और नेटवर्क की अच्छी सुविधा नहीं है, वहां बच्चों को तीन घंटे की चढ़ाई करके पहाड़ी पर सिग्नल ढूंढकर कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर घर से दूर जाकर नेटवर्क की तलाश करनी पड़ रही है। कई बार बच्चे खतरनाक जगह पर जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में भी यही आलम है। घाटी की पंचायत गाड़ापारली और शांघड़ के…
Read Moreसहकारी बैंक भर्ती करेगा 149 जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट, आवेदन के लिए खुला लिंक
शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोरोना संकट के बीच नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए 2 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हों और 18 से 45 वर्ष के बीच उम्र हो। आवेदन…
Read Moreओरिजिनल प्रमाण पत्र अपने पास रखने वाले शिक्षण संस्थानों पर दर्ज करवाए जाएंगे मामले
शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने प्रदेश के सभी निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों के ओरिजिनल प्रमाण पत्र अपने पास नहीं रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने कहा कि मनमानी करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज करवाए जाएंगे। आयोग ने जिला पुलिस अधीक्षकों को मनमानी करने वाले निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामले दर्ज करने के निर्देश दिए। कई बार निर्देश के बावजूद विद्यार्थी के ओरिजिनल प्रमाण पत्र नहीं लौटाने पर एक विवि…
Read Moreराशन डिपो में चीनी के दाम बढ़ाने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में चीनी के दाम बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को बंद पैकेट में चीनी दी जानी है। ऐसे में चीनी के दाम 3 से 4 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे। अब या तो यह बढ़ोतरी या तो सरकार वहन करेगी या फिर उपभोक्ताओं से ज्यादा कीमत वसूली जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 5 जून के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे लाया जाएगा। हिमाचल में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं।…
Read Moreबरागटा के निधन के चलते कैबिनेट की बैठक स्थगित, पार्टी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
शिमला मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते होटल पीटरहॉफ में आज प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इस बैठक में अनलॉक पार्ट-2 में कई रियायतें दी जानी थीं। साथ ही प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट करने, कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ाने, दुकानें खोलने की छूट पांच बजे तक करने आदि पर फैसला होना था। वहीं नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद हिमाचल भाजपा ने…
Read Moreसरकारी स्कूलों में ई पीटीएम, शिक्षा मंत्री भी करेंगे चर्चा
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ शुक्रवार से ई पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर चार जून को दोपहर तीन बजे ई पीटीएम में स्वयं शामिल होकर कुछ अभिभावकों के साथ चर्चा करेंगे। पांच से आठ जून तक शिक्षक स्वयं अभिभावकों के साथ चर्चा करेंगे। नौ जून को दोबारा शिक्षा दोबारा ई पीटीएम में शामिल होकर अभिभावकों से प्राप्त सुझावों पर अपनी राय रखेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से ई पीटीएम का आयोजन किया…
Read Moreपांच जून को होगी कैबिनेट की बैठक लिया जा सकता है यह फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शनिवार पांच जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में पीटरहॉफ शिमला में होगी। इसमें अब और रियायतें बढ़ाने के साथ ही कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। 12वीं की परीक्षा रद्द करने, विद्यार्थियों को बिना परीक्षा प्रमोट करने, बसें चलाने, व्यापारियों को दुकानें खोलने में और ढील देने, स्कूलों में शिक्षकों को बुलाने जैसे कई मसलों पर निर्णय होंगे। अंतरराज्यीय बसें चलानी हैं कि नहीं, इस बारे में भी मंत्रणा होगी। कैबिनेट बैठक में कोरोना कर्फ्यू जहां…
Read Moreकोरोना के घटे तो अब ब्लैक फंगस के बढ़ने लगे मामले
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले घटने लगे तो अब ब्लैक फंगस का आंकड़ा रफ्तार पकड़ने लगा है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में ब्लैक फंगस के दो और मरीज पहुंचे हैं। ये दोनों हमीरपुर जिला के हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर इन मरीजों के उपचार में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि इन मरीजों की आंखों में सूजन के चलते टेस्ट किया गया तो ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनकी सर्जरी भी की गई है। आईजीएमसी में अब तक नौ मामले सामने आए…
Read Moreगुड़िया मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई आठ जून तक टली
शिमला हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी करार दिए गए नीलू की सजा पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। कोरोना कर्फ्यू के चलते सुनवाई आठ जून तक टल गई है। तीन जून को आरोपी की सजा पर फैसला होना था। इस बार भी सुनवाई टल गई है। इससे पहले भी तीन बार सजा पर फैसला लेने के लिए होने वाली सुनवाई टल चुकी है। आठ जून तक टली सुनवाई गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड में सीबीआई की ओर से पेश चालान में दोषी साबित…
Read More