रोनहाट(सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला पेश आया है। एक अज्ञात मां ने बच्ची को जन्म देने के बाद खेत में गोबर के ढेर के पास फेंक दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही बच्ची को बचाकर ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोनहाट उपतहसील की शंखोली पंचायत के कमियारा (खड़काह) नामक स्थान पर मंगलवार सुबह जब एक व्यक्ति अपने खेत में काम करने गया तो उसने देखा कि गोबर के ढेर…
Read MoreCategory: Himachal News
शिमला के पहले केबल ओवरब्रिज का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम
शिमला सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास बनने वाले हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पहले केबल स्टे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए जमीन संबंधी सारी क्लीयरेंस मिल गई है। इस प्रोजेक्ट का टेंडर अवार्ड भी हो चुका है। अब रोपवे अथॉरिटी इसका डिजाइन तैयार करने में जुट गई है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला यह ओवरब्रिज जून 2022 तक तैयार हो जाएगा। दो साल पहले तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट के…
Read Moreगडकरी का कुल्लू दौरा: जलोड़ी और भूभू टनल का तोहफा मिलने की उम्मीद
कुल्लू केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के 23 जून को प्रस्तावित कुल्लू दौरे से जिला वासियों को बड़े तोहफे मिलने की उम्मीद है। अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री जलोड़ी टनल, औट-आनी-सैंज हाईवे-305, भूभू टनल के साथ भुंतर-मणिकर्ण मार्ग के विस्तारीकरण का तोहफा दे सकते हैं। ये सभी प्रोजेक्ट कई सालों से लटके हुए हैं। प्रदेश में अगले साल विस चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में लोगों को उनके दौरे से बड़ी उम्मीद है। साल में करीब छह माह तक जिला मुख्यालय से अलग-थलग रहने वाले…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: योग में चार गोल्ड और कांस्य दिलाने वाला कर रहा वेल्डिंग का काम
भराड़ी (बिलासपुर) सरकार की उपेक्षा के कारण आज ओलंपिक पदक विजेता योग शिक्षक घर-घर वेल्डिंग का काम करने को मजबूर हैं। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से अभी दो वर्ष के लिए विदेश में जाकर लोगों को योग सिखाने का मौका मिला ही था, लेकिन कोरोना ने कदम रोक दिए। वर्ष 2004 में स्पेन के मेड्रिड शहर में वर्ल्ड योग कप में भाग लेकर भारत को कांस्य पदक दिलवाया। लगातार नेशनल व स्टेट में भी पदक हासिल करने वाले बिलासपुर जिले के स्वारा गांव के नरेश नड्डा आज लोगों के…
Read Moreकृष्णा नगर में युवक पर तेंदुए ने किया हमला
शिमला राजधानी शिमला के कृष्णा नगर में अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। अचानक तेंदुआ एक युवक पर झपट पड़ा और घायल कर दिया। लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया। इसके बाद पिंजरे में डालकर जंगल में छोड़ दिया गया। फिलहाल इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तेंदुए ने युवक को घायल किया…
Read Moreखाई में गिरी कार, सेना के जवान समेत दो की मौत
सरकाघाट ( मंडी) मंडी जिले की चल्होग पंचायत के सल्याणी गांव में रविवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान उमेश पुत्र प्रकाश चंद निवासी सल्याणी, दिनेश पुत्र जयचंद गांव सल्याणी के रूप में हुई है। दिनेश सेना का जवान बताया जा रहा है। वहीं, घायल राकेश कुमार पुत्र हुकम चंद को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब एक बजे सभी एक कार में सवार होकर…
Read Moreशिमला में उमड़ आया सैलानियों का सैलाब, ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंची
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटलों में वीकेंड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया है। शहर के होटलों में शनिवार को ऑक्यूपेंसी 70 से 90 फीसदी तक पहुंच गई। कुछ होटल 100 फीसदी पैक हो गए। अगले हफ्ते के वीकेंड के लिए अभी से कुछ होटलों में 50 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। शनिवार को शहर की सबसे बड़ी लिफ्ट कार पार्किंग दोपहर ढाई बजे पैक हो गई जिसके बाद संचालकों को एंट्री प्वाइंट चेन लगाकर बंद करना पड़ा। शनिवार को रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों…
Read Moreअब रोज 60 हजार लोगों को लगेगी कोविड-19 वैक्सीन
शिमला प्रदेश सरकार ने हिमाचल में प्रतिदिन 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र सरकार हिमाचल को फ्री वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। 20 जून तक हिमाचल में इसकी सप्लाई पहुंचने की संभावना है। 21 जून से यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अब स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों और पंचायत घरों में वैक्सीन सेंटर बनाए जाएंगे। सरकार प्रदेश में एक हजार और वैक्सीनेशन सेंटर बनाने जा रही है। वैक्सीन अभियान को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्यों, सीएमओ,…
Read Moreगुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में नीलू अकेला दोषी नहीं, माता-पिता ने सीबीआई जांच पर लगाए सवालिया निशान
शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी चिरानी अनिल कुमार उर्फ नीलू को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर चक्कर में विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, गुड़िया के माता-पिता कोर्ट के इस फैसले से नाखुश हैं। उन्होंने सीबीआई जांच पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि यह अकेले चिरानी नीलू का काम नहीं हो सकता है। असली गुनहगार आज भी आजाद घूम रहे हैं। इस कृत्य के लिए तो फांसी की सजा भी कम है। गुड़िया के माता-पिता ने…
Read Moreहिमाचल दिल्ली और पंजाब को बेचेगा 334 मिलियन यूनिट बिजली
शिमला मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश 334 मिलियन यूनिट बिजली बेचेगा। जुलाई से सितंबर तक बिजली बेचने के लिए ऊर्जा निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओपन टेंडर के माध्यम से बिजली खरीद के लिए राज्यों को बोली लगानी होगी। 25 जून को टेंडर खोले जाएंगे। जुलाई में 112 मिलियन यूनिट, अगस्त में 100 और सितंबर में 122 मिलियन यूनिट बिजली बेची जाएगी। ऊर्जा निदेशालय की ओर से बिजली बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। उधर, अभी हिमाचल की ओर से दिल्ली और पंजाब को 535…
Read More