शिमला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। वहीं, प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के नए राज्यपाल अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष रह चके हैं। साथ ही गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल के राज्यपाल नियुक्त होने पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम सोशल मीडिया…
Read MoreCategory: Himachal News
कैबिनेट बैठक: इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार सात जुलाई को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होनी प्रस्तावित है। बैठक में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें चलाने के अलावा शिक्षा से संबंधित व अन्य बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। हिमाचल में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें का प्रस्ताव परिवहन विभाग ने तैयार किया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम…
Read Moreअटल टनल के निर्माण से सुरक्षित हुआ बॉर्डर : जेपी नड्डा
केलांग (लाहौल-स्पीति) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नड्डा मनाली स्थित सासे हेलीपैड में हेलीकाप्टर से उतरे। इसके बाद अटल टनल के साउथ पोर्टल से होते हुए नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। उनका लाहौल परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। वह इसके बाद सिस्सू तक गए। उन्होंने कहा कि 9.9 किलोमीटर लंबी अटल टनल इंजीनियरों, बीआरओ और रक्षा मंत्रालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके निर्माण से बॉर्डर सुरक्षित…
Read Moreअलर्ट : तीन दिन भारी बारिश, 11 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब
शिमला हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। सात से नौ जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट है। सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार रात को धर्मशाला, सरकाघाट और पालमपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के…
Read Moreशिक्षा बोर्ड: नौ जुलाई से होगा आठ विषयों का टेट, यहां देखें शेड्यूल
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नौ जुलाई से आठ विषयों का टेट होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 और दोपहर दो से शाम 4:30 तक परीक्षाएं ली जाएंगी। नौ जुलाई को पहले दिन सुबह 10 बजे जेबीटी टेट और दोपहर को शास्त्री टेट की परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी लिखित परीक्षाओं के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए लिंक पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बोर्ड कार्यालय द्वारा…
Read More10वीं का परीक्षा परिणाम जारी, 99.7 प्रतिशत रहा रिजल्ट
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश का परिणाम 99.7 प्रतिशत रहा है। 0.3 प्रतिशत छात्र पास नहीं हुए हैं। ये वो छात्र हैं जिन्होंने परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए तय सात मानदंडों को पूरा नहीं किया है। शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले के सुजानपुर के छात्र की याचिका पर हाईकोर्ट ने दसवीं परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची पर रोक लगाई है। हिंदी विषय की परीक्षा देने पहुंचे…
Read Moreफीस और अन्य मामलों निदेशालय को मिले सुझाव
शिमला हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों ने वार्षिक फीस में छह से दस फीसदी की बढ़ोतरी करने की मांग की है। राज्य के बड़े कान्वेंट स्कूलों ने गुणात्मक शिक्षा देने की बात कहते हुए अपनी फीस को जायज ठहराया है। कान्वेंट स्कूलों ने कड़े शब्दों में लिखा है कि सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा नहीं मिलने के चलते ही अभिभावक निजी स्कूलों को प्राथमिकता देते हैं। निजी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में स्कूल फीस भी उसी स्तर पर तय होती है। अभिभावकों ने जनरल हाउस…
Read Moreअगस्त के तीसरे सप्ताह में हो सकता है मानसून सत्र
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश सरकार को अगस्त के तीसरे और चौथे हफ्ते में आयोजित कराने की सिफारिश की है। चूंकि, बजट सत्र में बैठकें कम हुई हैं। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार आठ से दस बैठकों का आयोजन किया जा सकता है। फिलहाल, अभी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कार्यालय मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि अगली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा कर निर्णय लिया जा सकता है।…
Read Moreपेट्रोल के 100 के पार, लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू
शिमला हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा पंप में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंचने के बाद अब राजधानी शिमला में भी महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजधानी के पंपों में पावर पेट्रोल 100.25 रुपये प्रतिलीटर बिका। सामान्य पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल के दामों में 0.33 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। चंबा में पावर पेट्रोल 100. 32 रुपये लीटर बिका, वहीं बिलासपुर में भी प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंच गए। हालांकि, डीजल के दाम शुक्रवार को नहीं बढ़े। डीजल…
Read Moreकॉलेज और विश्वविद्यालय वेबसाइट पर दिखाएं दाखिले, फीस और जारी डिग्रियों का ब्योरा
शिमला राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने प्रदेश के निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को दाखिलों, फीस और जारी डिग्रियों का ब्योरा अपनी-अपनी वेबसाइट पर दर्शाने का आदेश दिया है। प्रिंसिपलों और रजिस्ट्रारों को जारी पत्र में आयोग ने 2 जुलाई तक 12 विभिन्न बिंदुओं की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने कहा कि निर्धारित समय में जानकारी अपलोड न करने वाले शिक्षण संस्थानों पर हाईकोर्ट की अवमानना का मामला चलाया जाएगा। निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दी…
Read More