चंबा जम्मू-कश्मीर के साथ लगती हिमाचल प्रदेश के चंबा की सरहद पर सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस चेक पोस्टें अब भैंसों के तबेलों में तबदील हो गई हैं। इन चेक पोस्टों पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। सरहद पर पुलिस की चौकस व्यवस्था करने के लिए सरकार और विभाग ने खुंडी मराल में पुलिस के लिए दो हट और एक चेक पोस्ट बनाई है। पुलिस जवान इन चेक पोस्टों में तैनात होने के बजाय यहां से दस किलोमीटर पीछे रिहायशी बस्ती के पास चेक पोस्ट लगाए बैठे हैं। …
Read MoreCategory: Himachal News
वीरभद्र सिंह एकमात्र ऐसे नेता जिन पर गाए गए दर्जनों गीत
हिमाचली लोक संस्कृति के संरक्षक वीरभद्र सिंह के देहांत से प्रदेश के लोक कलाकार गमगीन हैं। वीरभद्र सिंह प्रदेश के एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन पर दर्जनों गीत लिखे और गाए गए। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद वीरवार को सोशल मीडिया पर उन पर गाए गए गीत और वीडियो जमकर वायरल हुए। लोक कलाकारों ने बताया कि वीरभद्र हमेशा से लोक संस्कृति और लोक कलाकारों के अभिभावक की भूमिका में रहे। शिमला समर फेस्टिवल में पहली बार वीरभद्र सिंह ने ही पहाड़ी सांस्कृतिक संध्या शुरू करवाई थी। नाटी किंग…
Read Moreमहंगी पुस्तक नहीं खरीदेगा शिक्षा विभाग
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में पढ़ने के लिए अब एक हजार रुपये से अधिक कीमत की पुस्तकें नहीं रखी जाएंगी। बीते वर्षों में चहेते नेताओं, सेवानिवृत्त अफसरों और प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें खरीदी गई हैं। वर्तमान में जारी पुस्तक खरीद प्रक्रिया पर लगे आरोपों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने महंगी पुस्तकें न खरीदने का फैसला लिया है। इस वर्ष खरीदी जाने वाली पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया की इन दिनों जांच जारी है। चयनित कंपनियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच अगले सप्ताह तक पूरी होने के…
Read Moreवीरभद्र सिंह नेहरू को राजनीतिक गुरु मानते थे, पहली बार महासू लोकसभा सीट से लड़ा था चुनाव, इस नाम से पुकारते थे समर्थक
शिमला हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह अपने जीवन को हमेशा खुली किताब बताते थे। वह हिमाचल प्रदेश के सर्वाधिक अनुभवी नेता थे और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को राजनीतिक गुरु मानते थे। नेहरू ने ही उन्हें राजनीति में भी लाया। इस बात को वीरभद्र सिंह बार-बार दोहराते थे। उसके बाद वह इंदिरा गांधी, मनमोहन सरकार आदि में भी केंद्र में प्रमुख भूमिकाओं में रहे। हिमाचल में सबसे अधिक छह बार मुख्यमंत्री बनने का रिकाॅर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है। 1983 से 1985 पहली बार, फिर…
Read Moreवीरभद्र के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
शिमला हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शोक के दौरान प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम नहीं होंगे। प्रदेश के सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में आठ से 10 जुलाई तक राजकीय शोक रहेगा। रिज पर अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी वीरभद्र की पार्थिव देह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पहले…
Read Moreहिमाचल के कई गांव खूबसूरती में स्विटजरलैंड को भी देते हैं मात, फिल्म सिटी बनाने की कवायद तेज
शिमला हिमाचल में पहली फिल्म सिटी की कवायद तेज हो गई है। अभिनेता अनुपम खेर ने इस ओर प्रयास किया है। प्रस्ताव एक साल के भीतर तैयार होने के बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट मंजूरी के लिए सरकार को सौंपी जाएगी। इससे जहां निर्माताओं को एक छत के नीचे शूटिंग, एक्टिंग, कॉपी और डिस्ट्रब्यूटिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, सरकार को भी इससे आय होगी। अमर उजाला से बातचीत में अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा बीते माह उनके बड़े भाई अनुपम खेर ने प्रदेश में फिल्म सिटी…
Read Moreभाजपा और कांग्रेस उपचुनाव के लिए एक्शन मोड में
शिमला हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है। यह मानकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा में पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, उनके बाद केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश आ चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और सह प्रभारी संजय दत्त भी यहां खूब सक्रिय हो गए हैं। मंडी लोकसभा सीट पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई है। पिछले…
Read Moreजेपी नड्डा के दरबार में टिकट के दावेदारों ने लगाई हाजिरी
कुल्लू दो दिन के दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंडी लोकसभा उपचुनाव के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र भी दिया। नड्डा सभी का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर मंगलवार को दिल्ली लौट गए हैं। करीब एक घंटे तक कुल्लू के देवसदन में चली मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में टिकट के तलबगार मौजूद रहे। बैठक के बाद शाम 5:30 बजे नड्डा अपनी बुआ के घर शास्त्रीनगर पहुंचे तो तलबगार वहां भी पहुंच गए। सोमवार शाम से…
Read Moreकोरोना के चलते फील्ड से बुलाए डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ, छुट्टियां बहाल
शिमला मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से फील्ड में भेजे गए डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को वापस बुलाया जा रहा है। कोरोना के चलते ये डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ करीब पांच महीने से फील्ड में सेवाएं दे रहे हैं। इनकी सेवाएं अब ओपीडी और आपातकालीन विभाग में ली जाएंगी। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन, सर्जरी और ईएनटी ओपीडी में आ रहे हैं। एक सप्ताह में इनकी संख्या आठ हजार से ज्यादा है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते इन डॉक्टरों और…
Read Moreपांच महीने में पौधों ने दे दी सेब की फसल, 150 रुपये प्रति किलो मिले दाम
सुन्नी (शिमला) हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण के बसंतपुर ब्लॉक के तहत धरोगड़ा पंचायत के ऐशा भमनोल के प्रगतिशील बागवन ने सेब के पांच महीने पहले पौधे रोपे और अब उसमें फसल भी तैयार कर दी है। सोमवार को बागवान के डार्क बैरोन बैरून गाला सेब को शिमला भट्ठाकुफर फल मंडी में 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से हाथों हाथ खरीदा। बागवन जवाहर लाल शर्मा ने इटली से सेब के 700 रुपये के हिसाब से 300 फेदर प्लांट मंगवाए और खेतों में उनकी रोपाई की। समय-समय पर मेहनत करने…
Read More