घास खाकर अंग्रेजों से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को निमंत्रण देना ही भूल गया प्रशासन

घास खाकर अंग्रेजों से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को निमंत्रण देना ही भूल गया प्रशासन

चंबा देश से अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए आजाद सिंह फौज में शामिल और ताम्रपत्र से पुरस्कृत चंबा जिला के एकमात्र सिपाही गुरुदित्ता मल पुत्र माधो राम व उनके परिवार को सरकार और प्रशासन शायद भूल चुके हैं। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को समारोह का हिस्सा बनने के लिए एक निमंत्रण पत्र तक नहीं भेजा जा सका है।  गुरुदित्ता मल के पुत्र भूपेंद्र दियोड़ ने कहा कि उनके पिता का जन्म 29 जुलाई 1924 को हुआ। 15 वर्ष की आयु में वह सुभाष चंद्र…

Read More

बाहरी राज्यों से आने वालों को आज से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य

बाहरी राज्यों से आने वालों को आज से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य

शिमला बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वालों को शुक्रवार से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बसें भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ेंगी। कैबिनेट बैठक में फैसले के बाद शुक्रवार से यह व्यवस्था लागू होगी। 15 अगस्त के बाद भीड़ को लेकर भी सख्ती की जा सकती है।  उल्लेखनीय है कि बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आपदा प्रबंधन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 72 घंटे की आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, 24 घंटे के भीतर…

Read More

विधानसभा सत्र: आखिरी दिन स्पीकर को हटाने की मांग पर अड़ा विपक्ष, परिसर में बैठकर काले बिल्ले पहने

विधानसभा सत्र: आखिरी दिन स्पीकर को हटाने की मांग पर अड़ा विपक्ष, परिसर में बैठकर काले बिल्ले पहने

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को विपक्ष के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही में सहयोग नहीं किया। काले बिल्ले पहनकर कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में स्पीकर विपिन सिंह परमार को आसन से हटाने की मांग की। कांग्रेस विधायक काले बिल्ले पहनकर सदन के परिसर में बैठ गए। विपक्ष के सदस्यों ने इस संबंध में विधानसभा सचिव को नोटिस दिया है।  विपक्ष के 19 विधायकों ने एक प्रस्ताव विधानसभा सचिव को दिया है। इसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बिजनेस रूल्स के नियम 274…

Read More

भूस्खलन: तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने निकाले दो और शव, अन्य लापता लोगों की तलाश जारी

भूस्खलन: तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने निकाले दो और शव, अन्य लापता लोगों की तलाश जारी

भावानगर (किन्नौर) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से हुए भूस्खलन के तीसरे दिन शुक्रवार को मलबे से दो ओर शव निकाले गए हैं। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। अभी भी 14 लोग लापता हैं।  गौरतलब है कि नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास हुए भयावह भूस्खलन के दूसरे दिन गुरुवार को रेस्क्यू टीमों ने मलबे से चार शव निकाले थे। हादसे के करीब 20 घंटों बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस के कुछ टुकड़े…

Read More

टूटा पहाड़: चंद्रभागा नदी का बहाव रुका, गांव छोड़ कर भागे लोग, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद

टूटा पहाड़: चंद्रभागा नदी का बहाव रुका, गांव छोड़ कर भागे लोग, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद

केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए इस बार बरसात आफत बन गई है। सूबे के अब जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के नालडा के सामने पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में गिर गया है। जिससे नदी का बहाव रुक गया और क्षेत्र के कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। चंद्रभागा नदी का बहाव रूकने से जूंडा, तडंग और जसरथ गांव की सैकड़ों बीघा जमीन फसल के साथ जलमग्न हो गई है। जसरथ और तंडग गांव के लोग अपनी जान बचाने के…

Read More

धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट बुझाएगा कांगड़ा और हमीरपुर के सैकड़ों गांव की प्यास

धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट बुझाएगा कांगड़ा और हमीरपुर के सैकड़ों गांव की प्यास

हमीरपुर सतलुज जल विद्युत निगम की धौलासिद्ध बिजली परियोजना हमीरपुर और कांगड़ा जिले के सैकड़ों गांव की पेयजल समस्या को भी दूर करेगा। हमीरपुर की ब्यास नदी पर कंपनी 66 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना का काम कर रही है। ब्यास पद पर बनने वाले डैम से नदी का जलक्षतर 20 से 25 फीट ऊपर उठेगा। विशेषज्ञों का दावा है कि जब ब्यास नदी पर विशाल बांध बनेगा तो डैम के दोनों तरफ सटे जिला कांगड़ा और हमीरपुर के इलाकों के पेयजल स्रोत रिचार्ज होंगे। इससे उन कुओं, हैंडपंप और…

Read More

सड़क बनाने के लिए 200 करोड़ फूंक रहा लोनिवि कभी भी जमींदोज होने वाली पहाड़ी पर

सड़क बनाने के लिए 200 करोड़ फूंक रहा लोनिवि कभी भी जमींदोज होने वाली पहाड़ी पर

बिलासपुर जो पहाड़ी कभी भी दरक सकती है, उस पर लोक निर्माण विभाग 200 करोड़ रुपये फूंककर सड़क बनाने जा रहा है। विभाग को भी इस खतरे का अहसास है, बावजूद इसी पहाड़ी से 200 करोड़ की लागत से सलापड़-तत्तापानी वाया मैंदला सड़क निकाली जा रही है। सड़क की लंबाई करीब 60 किमी है । मामला बिलासपुर-सोलन-मंडी की सीमा पर स्थित धन्यारा पंचायत के कांडी गांव का है। साल 2014 में कांडी गांव की पहाड़ी में दरार पड़ गई थी। इससे आठ परिवारों के घर गिर गए। पहाड़ी की दरार…

Read More

जाम: चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे सैकड़ों लोग

जाम: चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे सैकड़ों लोग

मंडी हिमाचल के चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम 50 किलोमीटर से भी लंबा हो चुका है। यह जाम अब मंडी तक पहुंच गया। सैकड़ों गाड़ियां इस जाम में फंसी हैं जिसकी वजह से हजारों लोग परेशान हैं।

Read More

भूस्खलन : घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, अब तक 14 शव बरामद

भूस्खलन : घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, अब तक 14 शव बरामद

शिमला भूस्खलन के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को किन्नौर जिले में निगुलसरी का हवाई निरीक्षण किया। सीएम जयराम का हेलीकॉप्टर एसजेवीएनएल के झाकड़ी स्थित हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हुए।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसरी में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरए व जिला…

Read More

पहली से 12वीं कक्षा के सभी विषय ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी

पहली से 12वीं कक्षा के सभी विषय ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी

सोलन कोविड के बीच हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें हिमाचल शिक्षा बोर्ड के सभी विषय शामिल किए गए हैं। एससीईआरटी सोलन ने दीक्षा पोर्टल अपलोड कर दिया है। विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। इसके लिए अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।  विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से जोडने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य…

Read More