बिलासपुर गोबिंदसागर झील में उतरने वाले शिकारे फाइलों में ही तैर रहे हैं। साहसिक जल क्रीड़ाओं के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की अनुमति न मिलने से यह प्रोजेक्ट लटक गया है। कश्मीर की डल झील की तर्ज पर पर्यटन विभाग ने सालों पहले बिलासुपर की गोबिंदसागर झील में शिकारे चलाने की योजना का खाका बनाया था। इस प्रोजेक्ट के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन बीबीएमसी इसके लिए अनुमति नहीं दे रहा है। इसके लिए बीबीएमबी की दोहरी नीति सामने आई है। ऊना जिले के…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल में अरबों के सेब कारोबार पर संकट
शिमला हिमाचल प्रदेश में सेब के दामों में भारी गिरावट से अरबों के कारोबार पर संकट पैदा हो गया है। बीते 15 दिनों के भीतर सेब के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति पेटी (25 से 30 किलो) तक गिर चुके हैं। मंडियों में रेट गिरने पर बागवान निजी कंपनियों से अच्छे रेट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन सेब खरीद करने वाली अडानी की कंपनी ने इस साल 10 साल पुराने रेट खोले हैं। 2011 में अडानी ने 65 रुपये प्रति किलो रेट पर सेब खरीद की थी। इस…
Read Moreआरक्षण कोटा कॉलेजों में तय नहीं, आज थम जाएगी आवेदन प्रक्रिया
शिमला हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को थम जाएगी लेकिन अभी तक स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऑनलाइन आवेदन का मंगलवार को आखिरी दिन है। बुधवार को तय किए प्रवेश शेड्यूल के अनुसार पहली प्रवेश मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी लेकिन अभी तक सरकार और विवि प्रशासन यह तय नहीं कर पाया है कि खेल, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए…
Read Moreहिमंखड गिरने से पार्वती घाटी में फंसीं 15 हजार भेड़-बकरियां
कुल्लू समुद्रतल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पिन पार्वती घाटी में हिमखंड गिरने से करीब 15 हजार भेड़-बकरियां और 150 से अधिक घोड़े फंस गए हैं। 2014 में पार्वती नदी पर बना पुल बहने के बाद अब हिमखंड गिरने से वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मानतलाई चरागाह में प्रदेश भर से 50 से अधिक भेड़पालक भेड़-बकरियां चराने गए थे। अब मौसम का मिजाज बदलने से यहां कभी भी बर्फबारी हो सकती है। इससे भेड़पालकों की चिंता बढ़ गई है। …
Read Moreकाबुल से घर पहुंचने पर घर में दिवाली सा माहौल, बहन ने गले लगाकर किया स्वागत,
सरकाघाट (मंडी) अफगानिस्तान से सुरक्षित निकलने के बाद कई तरह की परेशानियों को झेलते हुए आखिरकार सोमवार करीब 12.55 बजे नवीन सरकाघाट पहुंच गया। उसके आने का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसके स्वागत की पहले ही तैयारी किए हुए उसकी मां और उसकी दोनों बहनों ने उसकी आते ही आरती उतारी और उसे गले से लगा दिया। मां और बहनों की आंखों में आंसू झलक रहे थे, वहीं नवीन भी इस दौरान भावुक हो गया और उसकी आंखों में भी आंसू झलक रहे थे। उधर, उसके आने…
Read Moreमंत्रिमंडल की बैठक आज, बढ़ सकती हैं कोरोना बंदिशें
शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार बंदिशों को बढ़ा सकती है। खासकर जनसभाओं पर रोक लगाई जा सकती है। शादी, धार्मिक, सामाजिक और अन्य समारोहों में भी भीड़ को कम करने का निर्णय लिया जा सकता है। स्कूलों-कॉलेजों में एक सितंबर से विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगने के आसार भी कम हैं। कोरोना के मामले…
Read Moreदेवभूमि और वीरभूमि के बाद अब हिमाचल को बनाएंगे खेल भूमि : अनुराग
हमीरपुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में कई प्रधानमंत्री रहे, जिनके समय में जब भी टीमें खेलने जाती थीं तो उन्होंने खिलाड़ियों के साथ महज फोटो ही खिंचवाए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उनका न केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि दबाव में नहीं खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया। विजेताओं के साथ-साथ जो खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए उनके साथ भी उतना ही समय बिताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभूमि और…
Read Moreहिमाचल सरकार ने दिए निर्देश, ऐसी गतिविधियों पर तुरंत रोक
शिमला हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते सरकार ने लोगों को भवन बनाने के लिए जमीन की खुदाई न करने के निर्देश दिए हैं। तर्क दिया है कि बरसात के मौसम में अगर जमीन की कटिंग की जाती है तो साथ लगते भवनों के लिए भी खतरा हो सकता है। बीते साल भी कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग, नगर निगमों, नगर निकायों और नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों को तुरंत रुकवा दें। टीसीपी,…
Read Moreकिसान सम्मान निधि, फर्जीवाड़ा हजारों लोगों को पैसे लौटाने का नोटिस
शिमला हिमाचल प्रदेश में फर्जी तरीके से किसान सम्मान निधि पाने वाले हजारों लोगों को राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने तहसीलदारों के माध्यम से रिकवरी नोटिस जारी कर किए हैं। अपात्र और टैक्स देने वाले इन किसानों को 15 दिन के भीतर किसान सम्मान निधि की गलत तरीके से ली गई किस्तें लौटाने के आदेश जारी हुए हैं। केंद्र सरकार से इस संबंध में बार-बार निर्देश जारी होने के बाद प्रदेश सरकार का राजस्व महकमा हरकत में आया। पिछले साल दिसंबर में ही प्रदेश में ऐसे 11,388 आयकर चुकाने वाले…
Read Moreवैक्सीन के बिना नहीं मिलेगा मनरेगा में रोजगार
भरमौर(चंबा) हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की 309 पंचायतों में अब कोरोना वैक्सीन लगवाए बिना किसी को भी मनरेगा में रोजगार नहीं मिलेगा। इसको लेकर जिलाधीश ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने परिक्षेत्र में आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारी भरमौर ने सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी किए हैं कि कोरोना वैक्सीन के बिना किसी को मनरेगा में रोजगार न दिया जाए। इन आदेशों की जो कर्मचारी अनदेखी करेंगे, उन…
Read More