सांगला (किन्नौर) स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर किन्नौर के सेब को भी इस बार मंडियों में वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे बागवानों में मायूसी छाई है। मंडियों में दाम गिरने से हजारों बागवानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। जिले के निचार, कल्पा और पूह खंड से अभी तक सेब की 45862 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। बागवानों को 28 से 30 किलो की सेब पेटी का दाम 1500 से 1800 रुपये मिल रहा है। इससे पहले 2000 से 3200…
Read MoreCategory: Himachal News
पैरालंपिक: बेटे की डाइट कम न हो, पिता ने उगाना शुरू कीं सब्जियां, मां ने बेचा गाय-भैंस का दूध
अंब (ऊना) पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले निषाद का परिवार गरीबी से भी जूझ रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बेटे को खुराक की कमी न हो, इसके लिए पिता ने पैसे कमाने के लिए खेतों में सब्जियां उगानी शुरू कर दीं। माता ने भी मवेशी पालकर गाय-भैंस का दूध बेचने का काम किया। आज उनकी मेहनत का फल मिल गया। रविवार को पैरालंपिक में निषाद के रजत पदक जीतने पर उनके माता-पिता और बहन बेहद खुश हैं। पिता रछपाल सिंह ने कहा कि बेटे की मेहनत और प्रतिभा पर…
Read Moreस्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के चार हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू
शिमला हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में शिक्षकों के चार हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी कर भर्ती करने के निर्देश दे दिए हैं। सीधी भर्ती के अलावा बैचवाइज भी शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। अनुबंध आधार पर विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में भर्तियां की जाएंगी। शिक्षा सचिव ने शिक्षा निदेशकों को जारी पत्र में बैचवाइज भर्तियों के लिए जिला उपनिदेशकों को आदेश देने को कहा है। इसके…
Read Moreचंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 34 घंटे बाद हुआ बहाल
मंडी चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे लगभग 34 घंटे बाद बहाल कर दिया गया है। बीते दिन भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित हो गया था। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
Read Moreअडानी-अंबानी ग्रुप से सतर्क हो जाएं किसान : राकेश टिकैत
सोलन किसान नेता राकेश टिकैत का हिमाचल पहुंचने पर किसान संगठनों ने स्वागत किया। सोलन में टिकैत ने सेब मंडी का निरीक्षण किया व छोटी मंडियों पर किसानों- बागवानों से अपने उत्पाद देने का आग्रह किया। टिकैत कंडाघाट में भी किसानों व पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दावा कर रहे हैं कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम पीएम का समर्थन करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कृषि मंत्रालय नहीं है जिसके चलते किसानो…
Read Moreसमय से क्लेम नहीं देने वाली इंश्योरेंस कंपनियों पर करेंगे कार्रवाई
शिमला फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के किसानों और बागवानों को समय से क्लेम नहीं देने वाली इंश्योरेंस कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल के लीड बैंक यूको बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक एके गोयल ने कहा कि इन मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। हर तीन माह बाद होने वाली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में इन मामलों की समीक्षा की जाती है। कई बार औपचारिकताएं पूरी नहीं होने से क्लेम देने में देरी होती है, लेकिन अगर कोई इंश्योरेंस कंपनी सभी कागजात पूरे होने के…
Read Moreअमृत महोत्सव: हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहा है ब्रिटिशकालीन पुस्तकालय
नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 60 हजार पुस्तकों में छिपा ज्ञान का भंडार हजारों युवाओं के भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। ब्रिटिश काल में राजा अमर प्रकाश ने अपनी बेटी राजकुमारी महिमा की याद में रियासत कालीन राजधानी नाहन शहर में पुस्तकालय की स्थापना की थी। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी महिमा पुस्तकालय युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। हालांकि, युवाओं और पाठकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुस्तकालय के…
Read Moreभटियात में दिखे तीन संदिग्ध, पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन
सिहुंता(चंबा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह तीन संदिग्धों के देखे जाने के बाद क्षेत्र की धुलारा पंचायत के सराली और खिल्ला में दहशत का माहौल बन गया है। धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनकी लंबी दाड़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिखते थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने आसपास के गांवों और जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। स्थानीय पुलिस ने…
Read Moreबोर्ड चलाएगा 20 दिन का विशेष अभियान, 6.32 लाख उपभोक्ता नहीं चुका रहे बिजली बिल
शिमला हिमाचल प्रदेश के कुल 26 लाख उपभोक्ताओं में से 6,32,441 उपभोक्ता समय से बिजली बिल नहीं चुका रहे हैं। घाटे में चल रहे बिजली बोर्ड प्रबंधन की लेनदारी 381 करोड़ तक पहुंच गई है। अब पेंडिंग बिल वसूलने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने 20 दिन का विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। इस बाबत फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में अगर इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरे तो इनके खिलाफ बोर्ड के नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीन महीने बाद भी बिजली बिल…
Read Moreबाजार में उतरेगी स्पूतनिक-वी, बद्दी में तैयार होगी कोविड वैक्सीन
सोलन हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की पनेशिया बायोटेक फार्मा कंपनी जल्द स्पूतनिक-वी कोविड वैक्सीन बाजार में उतारेगी। इसके लिए कंपनी में इन दिनों तेजी से काम चला हुआ है। कंपनी वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए लगातार सैंपल भेज रही है, जिसमें कंपनी को सफलता भी मिल चुकी है। कंपनी ने बीते दिनों वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए सैंपल सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली भेजे थे। जहां पर जांच के दौरान यह सैंपल पास हो गए हैं। सीडीएल कसौली ने वेलिडेशन बैच पास कर कंपनी को भेज…
Read More