धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं में अगर विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आती है तो उन्हें संबंधित विषय का पूरा सिलेबस पढ़ना पड़ेगा। अंक सुधार की परीक्षा के लिए बोर्ड पूरे सिलेबस से पेपर सेट करेगा। वहीं, दो टर्म की परीक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए 50-50 फीसदी सिलेबस से पेपर सेट किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को स्कूल में 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत दो टर्म में…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल सरकार ने एनएचएआई को लिखा पत्र
शिमला शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा है। एनएच की कई जगह टारिंग उखड़ गई है। सड़क पर गड्ढे पड़ने से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने नेशनल हाईवे की दशा सुधारने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचआई) को पत्र लिखकर इसे सुधारने की मांग की है। सरकार ने नेशनल हाईवे के अधीक्षक अभियंता को भी एनएचईआई से लगातार संपर्क करने को कहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने भी इस नेशनल हाईवे का जायजा लिया है। हाईवे पर…
Read Moreनिजी शैक्षणिक संस्थान जांच में बाधक बने तो दर्ज होगा मामला : आयोग
शिमला हिमाचल प्रदेश के 451 निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए गठित टीमों के काम में बाधक बनने वाले निजी संस्थानों पर हाईकोर्ट की अवमानना का केस चलेगा। हिमाचल हाईकोर्ट की वर्ष 2014 में आई जजमेंट के आधार पर राज्य शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मंगलवार से जांच शुरू कर दी है। 12 बिंदुओं पर जांच की जानी है। कुछ संस्थानों पर पैसा लेकर विद्यार्थियों को नकल करवाने और विद्यार्थियों से निजी कार्य करवाने का आरोप भी है। जांच के लिए आयोग की टीम प्रदेश…
Read Moreचारों सीटों पर मजबूत प्रत्याशी, वीरभद्र का नाम भुनाएगी कांग्रेस
शिमला कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट सहित जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीट से मजबूत कार्ड खेल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का नाम भुनाने की पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। वीरभद्र सिंह मंडी से सांसद, जुब्बल-कोटखाई और अर्की से खुद विधायक रहे थे और फतेहपुर में भी उनके प्रभाव के कारण कांग्रेस तीन बार लगातार चुनाव जीती है।मंडी संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के नाम के साथ प्रतिभा वीरभद्र सिंह जोड़कर ही कांग्रेस ने अगली रणनीति स्पष्ट कर दी है। इससे…
Read Moreअगले सप्ताह से नौवीं से 12वीं की कक्षाएं नियमित लगाने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में अगले सप्ताह से नवीं से 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं रोजाना लग सकती हैं। अभी सप्ताह में तीन-तीन दिन ही स्कूलों में दो-दो कक्षाओं के विद्यार्थी बुलाए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने 11 अक्तूबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोजाना स्कूल बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार की मंजूरी लेने के लिए भेजा जाएगा। उधर, पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर दशहरे के बाद फैसला होगा। सरकारी स्कूलों में आठ अक्तूबर तक पहली से…
Read Moreकांग्रेस चुनाव समिति हाईकमान को तीन-तीन नामों का भेजेगी पैनल
शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद उपचुनावों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। चुनाव समिति तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हाईकमान तक लेकर जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र, अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चुनाव समिति कांग्रेस हाईकमान के पास तीन-तीन नामों का पैनल…
Read Moreआठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया रहेगी जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती दिवाली के बाद होगी। उपचुनावों के कारण नियुक्तियां एक माह आगे सरक गई हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते शिक्षा विभाग पांच नवंबर तक नियुक्तियां नहीं दे सकेगा। चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा और शेष चार हजार पद आवेदन आधार पर भरे जाने हैं। शिक्षा सचिव ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के उच्च और शिक्षा निदेशालय को निर्देश बीते दिनों जारी कर दिए हैं। बीते दिनों…
Read Moreअधिसूचना जारी : रजामंदी पर बिना शर्त होंगे जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के तबादले
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अब रजामंदी पर अंतर जिला तबादले बिना शर्त हो सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सूबे के 43 हजार शिक्षकों को राहत देने वाले कैबिनेट फैसले की अधिसूचना जारी कर दी है। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन दोनों श्रेणियों के शिक्षकों के अंतर जिला तबादले के लिए सरकार ने 13 साल की शर्त घटाकर पांच साल की है। तबादलों के लिए निर्धारित तीन फीसदी कोटे को भी घटाकर पांच फीसदी कर दिया है। शिक्षा सचिव की…
Read Moreकर्मचारियों के नियमितीकरण पर आज होगा फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर को तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण पर गुरुवार को फैसला होगा। वैसे तो यह प्रक्रिया हर साल अपनाई जाती है, लेकिन उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब विभाग इस पर फैसला लेगा कि इस सूची को जारी करने के लिए सीईओ कार्यालय से अनुमति ली जाए या नहीं। फिलहाल विभिन्न विभागों ने नियमितीकरण के संबंध में कर्मचारियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। पांच अक्तूबर को प्रस्तावित शिक्षक सम्मान…
Read Moreगृह मंत्री ने सहकारिता मंत्री से जाना हिमाचल की राजनीति का हाल
शिमला केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में मंत्री सुरेश भारद्वाज से हिमाचल प्रदेश की राजनीति का हाल जाना। शाह ने पूछा कि चुनावों को लेकर हिमाचल में माहौल किस तरह का है। उन्होंने प्रदेश में विपक्ष की स्थिति का भी अपडेट लिया। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा बातचीत हुई। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज बुधवार को नई दिल्ली में कुछ केंद्रीय मंत्रियों और आरएसएस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली के दौरे पर गए…
Read More