प्रदेश के अस्पतालों की सुधरेगी स्थिति, विभाग ने सरकार को भेजा यह प्रस्ताव

प्रदेश के अस्पतालों की सुधरेगी स्थिति, विभाग ने सरकार को भेजा यह प्रस्ताव

शिमला प्रदेश में कई ऐसे सामुदायिक और सिविल अस्पताल हैं, जहां डॉक्टरों और फार्मासिस्टों का अतिरिक्त स्टाफ बैठा है। सरकार ने ऐसे स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची मांगी है। हिमाचल प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों का स्टाफ उपलब्ध रहेगा। इसमें एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक नर्स की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा है। हिमाचल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के लिए यह फैसला लिया गया है। प्रदेश में कई ऐसे सामुदायिक और सिविल…

Read More

प्रो. सिकंदर ने राज्य सभा के लिए भरा नामांकन

प्रो. सिकंदर ने राज्य सभा के लिए भरा नामांकन

शिमला राज्य सभा के लिए प्रो. सिकंदर कुमार ने प्रदेश विधानसभा सचिवालय में सोमवार को नामांकन भरा। सिकंदर कुमार के नामांकन के दौरान मुख्ममंत्री, मंत्री और विधायक मौजूद रहे। राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा की सीट खाली हो रही है। भाजपा ने सिकंदर कुमार को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. सिकंदर पुत्र पिता स्वर्गीय रौंफी राम हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत भटेरा के तहत आते गांव ढगोह के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय पाठशाला कांगू और स्नातक की पढ़ाई हमीरपुर कॉलेज से पूरी की…

Read More

श्रदालुओं से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 40 से अधिक घायल

श्रदालुओं से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 40 से अधिक घायल

अंब (ऊना) श्रद्धालु पंजाब के तरनतारन जिला के मुरादपुरा गांव से हैं और मैड़ी मेला समाप्त होने के बाद सोमवार को घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रक पंजोआ में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ऊना जिले के अंब उपमंडल के पंजोआ गांव में मैड़ी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक सोमवार दोपहर एक खाई में गिर गया। इस हादसे में एक महिला समेत दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक घायल हो गए। घायलों में से दो को क्षेत्रिय अस्पताल ऊना रेफर किया…

Read More

रंग की होली के साथ साथ खून की होली भी खेली गयी उत्तराखंड में

रंग की होली के साथ साथ खून की होली भी खेली गयी उत्तराखंड में

चमोली अधिकारियों के साथ गई पारिवारिक महिलाओं पर रंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक आई। लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधिकारियों को लहूलुहान कर दिया गया। होली मनाने परिवार के साथ मंडल घाटी में गए ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा और जिला बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल पर जानलेवा हमला हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अधिकारियों को बुरी तरह मारा गया। अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से किया अधिकारियों को लहूलुहान कर दिया। दोनों…

Read More

भाजपा ने राज्य सभा उम्मीदवार के लिए कुलपति पर खेला दाव

भाजपा ने राज्य सभा उम्मीदवार के लिए कुलपति पर खेला दाव

हिमाचल प्रदेश विश्वविधालय के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए तीन सीटें तय हैं। इनमें से एक सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और एक अन्य पर इंदु गोस्वामी हैं। राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल आगामी दो अप्रैल को पूरा हो रहा है। हिमाचल की राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए 21 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तय की गई है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 24 मार्च नाम…

Read More

गाड़ियों व बाइक से पुलिस ने उतारे प्रतिबंधित झंडे, सैलानियों को दी हिदायत

गाड़ियों व बाइक से पुलिस ने उतारे प्रतिबंधित झंडे, सैलानियों को दी हिदायत

कुल्लू मैदानी इलाकों में गरमी बढ़ते ही अब पड़ोसी राज्यों के सैलानियों व श्रद्धालुओं ने हिमाचल में दस्तक दे दी है। ऐसे में पुलिस भी सतर्क हो गई है। इसके लिए पुलिस ने बजौरा, सब्जी मंडी चौक, भुंतर व मणिकर्ण रोड पर नाकाबंदी कर दी है। पंजाब से आने वाली गाड़ियों व बाइकों में लगाए जा रह प्रतिबंधित झंडों को उतारा जा रहा है। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों से होली महोत्सव को देखते हुए पंजाब के बहुत से सैलानी व श्रद्धालु बाइक पर मणिकर्ण का रुख कर रहे…

Read More

आग लगने से राउगी गांव में जिन्दा जली एक गाय और करीब छः लाख रूपये की सम्पति नष्ट

आग लगने से राउगी गांव में जिन्दा जली एक गाय और करीब छः लाख रूपये की सम्पति नष्ट

कुल्लू अग्निशमन विभाग कुल्लू के सहायक अधिकारी सरनपत बिष्ट ने कहा कि आगजनी में छह लाख का नुकसान और 15 लाख की संपति बचाई गई है। कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के राउगी गांव में एक मकान जलकर राख हो गया है। शुक्रवार देर शाम को काष्ठकुणी शैली के दो मंजिला मकान में आग लगने से एक गाय जिंदा जल गई और दो अन्य गाय झुलस गई हैं। अग्रिशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। टिकम राम के इस मकान में करीब छह लाख…

Read More

धर्म गुरु दलाईलामा ने कोरोना काल के बाद पहली बार दिए अपने अनुयायियों को दर्शन

धर्म गुरु दलाईलामा ने कोरोना काल के बाद पहली बार दिए अपने अनुयायियों को दर्शन

धर्मशाला कोरोना महामारी के चलते दलाईलामा ने दो वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपने अनुयायियों को पहली बार ऑफलाइन टीचिंग दी। उन्होंने कहा कि तिब्बत में पवित्र लोसर पर्व के बाद जातक कथाओं के वाचन की परंपरा रही है। आज मेरा नियमित स्वास्थ्य चेकअप के लिए दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, लेकिन मैं नहीं जा रहा हूं। मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं और अपने डॉक्टर को बॉक्सिंग के लिए भी चुनौती दे सकता हूं। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने शुक्रवार को यह बात अपने शुभचिंतकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति निश्चिंत…

Read More

मुख्यमंत्री ने विख्यात पार्श्व गायक मोहित चौहान की ओर से प्रदान की गई राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने विख्यात पार्श्व गायक मोहित चौहान की ओर से प्रदान की गई राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

शिमला मुख्यमंत्री ने विख्यात पार्श्व गायक मोहित चौहान की ओर से प्रदान की गई राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पीटरहॉफ से कोविड-19 राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने भेंट की है। इससे पूर्व, मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मोहित चौहान के इस परोपकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इस सपूत की उपलब्धियों पर प्रदेशवासियों को गर्व है।…

Read More

प्रदेश में साइबर क्राइम में लगातार हो रहा है इज्जाफा, अढ़ाई माह में हुई 35 लाख की ठगी

प्रदेश में साइबर क्राइम में लगातार हो रहा है इज्जाफा, अढ़ाई माह में हुई 35 लाख की ठगी

शिमला हिमाचल प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फर्जी कंपनियां लोगों को झांसे में लेकर लाखों का चूना लगा रही हैं। ढाई महीने के भीतर इन फर्जी कंपनियों ने 325 लोगों को ठगा है। हिमाचल प्रदेश में फर्जी कंपनियां लोगों को झांसे में लेकर लाखों का चूना लगा रही हैं। ढाई महीने के भीतर इन फर्जी कंपनियों ने 325 लोगों को ठगा है। इनसे 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। साइबर थाने में लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है। 10 लाख 50 हजार की राशि…

Read More