आग लगने से राउगी गांव में जिन्दा जली एक गाय और करीब छः लाख रूपये की सम्पति नष्ट

आग लगने से राउगी गांव में जिन्दा जली एक गाय और करीब छः लाख रूपये की सम्पति नष्ट

कुल्लू
अग्निशमन विभाग कुल्लू के सहायक अधिकारी सरनपत बिष्ट ने कहा कि आगजनी में छह लाख का नुकसान और 15 लाख की संपति बचाई गई है।

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के राउगी गांव में एक मकान जलकर राख हो गया है। शुक्रवार देर शाम को काष्ठकुणी शैली के दो मंजिला मकान में आग लगने से एक गाय जिंदा जल गई और दो अन्य गाय झुलस गई हैं। अग्रिशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। टिकम राम के इस मकान में करीब छह लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

अग्निशमन विभाग कुल्लू के सहायक अधिकारी सरनपत बिष्ट ने कहा कि आगजनी में छह लाख का नुकसान और 15 लाख की संपति बचाई गई है। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र भवन के अलावा प्लम का बगीचा, घास तथा दो गाय को बचाया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

Related posts