चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हैं। कार सवार सभी लोग हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों…
Read MoreCategory: Himachal News
छात्रों की सुबिधा के लिए तकनीकी बोर्ड ने उठाए ये कदम
धर्मशाला आवेदन भरने के दौरान अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत पेश न आए इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस बार इन आवेदनों को भरने की सुविधा प्रदेश भर में चल रहे विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपलब्ध करवाई गई है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट)-2022 के आवेदन प्रदेश भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नि:शुल्क भरने की सुविधा दी है। इस सुविधा में प्रदेश भर में 95 आईटीआई को चिन्हित किया गया है। जहां…
Read Moreप्रदेश बिजली बोर्ड ने 4 एसई, 7 एक्सईन, 23 एसडीओ को थमाए कारण बताओ नोटिस
शिमला बोर्ड प्रबंधन ने ऐसे क्षेत्रों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जहां दो माह बाद बिजली बिल दिए गए हैं। अधिकारियों से जवाब मिलने के बाद प्रबंधन आगामी कार्रवाई करेगा। उपभोक्ताओं को हर माह बिजली बिल न देने पर बोर्ड प्रबंधन ने चार अधीक्षण अभियंताओं, सात अधिशासी अभियंताओं और 23 सहायक अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग की सख्ती के बाद बोर्ड प्रबंधन ने यह कार्रवाई की है। प्रदेश के कई उपमंडलों में बिजली बोर्ड दो माह बाद उपभोक्ताओं को…
Read Moreजल संकट : हिमाचल प्रदेश में 401 पेयजल योजनाओं पर सूखे की मार
शिमला सरकार के पास पहुंची रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में इन पेयजल योजनाओं का जल 25 फीसदी तक घट गया है। मौसम की बेरुखी कुछ और दिन ऐसे ही रही तो तो अन्य पेयजल योजनाओं पर भी सूखे की मार पड़ेगी। लंबे समय से बारिश न होने के कारण हिमाचल प्रदेश की 401 छोटी-बड़ी पेयजल योजनाओं पर सूखे की मार पड़ी है। अभी तक इन परियोजनाओं की स्थिति सामान्य थी। सीजन में पहली बार जल संकट सामने आया है। सरकार के पास पहुंची रिपोर्ट के अनुसार राज्य…
Read Moreप्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत हिमाचल में पांच से 55 रुपये तक महंगी हुई अंग्रेजी शराब, जानें नए रेट
शिमला प्रदेश में अंग्रेजी शराब पांच से 55 रुपये तक महंगी हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत चार फीसदी नवीनीकरण फीस बढ़ने से दामों में बढ़ोतरी हुई है। शराब की दुकानों में तय दामों से अधिक वसूली पर ग्राहक अधिकारियों से शिकायत भी कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब पांच से 55 रुपये तक महंगी हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत चार फीसदी नवीनीकरण फीस बढ़ने से दामों में बढ़ोतरी हुई है। शराब की दुकानों में तय दामों से अधिक वसूली पर ग्राहक अधिकारियों…
Read Moreअधूरे परिणाम ने उलझाए अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
शिमला सेट परीक्षा में बीपीएल अभ्यर्थियों को ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया। उन्हें सामान्य वर्ग से ही कंसीडर कर लिया गया और परीक्षा में असफल घोषित कर दिया गया। अब राज्य लोक सेवा आयोग को ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी का पूरा परिणाम फिर से घोषित करना है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य लोक सेवा आयोग के स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट) 2019 के अधूरे परिणाम ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया है। आयोग ढाई साल बाद भी परीक्षा का पूरा परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। अब अभ्यर्थी हाईकोर्ट जाने की…
Read Moreछात्रवृति घोटाले मामले में अब ईडी करेंगी जाँच, इन सस्थानो पर हो सकती है कार्रवाई
शिमला निजी संस्थानों ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। सीबीआई की ओर से की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते यह मामले ईडी को सौंपे जा रहे हैं। बहुचर्चित 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने सिरमौर जिले के कालाअंब के हिमालयन ग्रुप, चंडीगढ़ के आईटीएफटी और आईसीएल ग्रुप ऑफ कॉलेज हरियाणा की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपने की तैयारी कर ली है। आरोप है कि इन निजी संस्थानों ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में करोड़ों…
Read Moreचिंतपूर्णी मंदिर में एक लाख श्रदालुओ ने टेका माथा, 68 लाख से अधिक का आया चढ़ावा
भरवाईं (ऊना) अष्टमी पर सबसे अधिक 12,15,203 रुपये नकद चढ़ावा श्रद्धालुओं ने चढ़ाया। अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि चैत्र नवरात्र दो से दस अप्रैल तक चले। नवरात्रों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान अष्टमी तक श्रद्धालुओं ने 50 लाख रुपये से अधिक चढ़ावा चढ़ाया है। अष्टमी तक 68.46 लाख रुपये का नकद चढ़ावा श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अर्पित किया है। सोना-चांदी भी माता के दरबार…
Read Moreपर्यटकों ने किया हिमाचल का रुख, होटलो की सैलानी करवा रहे है एडवांस बुकिंग
सोलन गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बाहरी राज्यों से लोग प्रदेश के ठंडे क्षेत्र में आना पसंद कर रहे हैं। इसके तहत पर्यटक कसौली और चायल में छुट्टियां बिता रहे हैं। इसके लिए होटलों में पहले से ही एडवांस बुकिंग भी पर्यटकों ने की है। वीकेंड पर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को भी पर्यटन नगरी चायल 60 और कसौली के होटल 80 प्रतिशत पैक रहे, जबकि 13 से 15 अप्रैल तक होटल सौ फीसदी बुक हो गए हैं। पर्यटकों ने एडवांस ऑनलाइन…
Read Moreमटर की फसल पर पड़ी मौसम की मार, 60 फीसदी फसल बर्बाद, किसानों को उठाना पड़ रहा नुकसान
कुल्लू/खराहल नमी कम होने से फसलें सूखनी शुरू हो गई हैं। अगर कुछ दिन और बारिश नहीं होती है तो नुकसान का आंकड़ा तेजी से बढ़ जाएगा। कुल्लू जिले में पिछले डेढ़ माह से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में खेतों में बिना नमी के रबी फसलें सूखने लगी हैं। एक सप्ताह के भीतर बारिश नहीं हुई तो नुकसान और अधिक हो सकता है। जिले में नगदी फसल मटर का सीजन अमूमन अप्रैल के पहले पखवाड़े में शुरू हो जाता है। इस बार लगभग 60 फीसदी हरे मटर की फसल…
Read More