मानव भारती विवि के फर्जी डिग्री मामले में 700 विद्यार्थियों की मार्क्सशीट का सत्यापन शुरू

मानव भारती विवि के फर्जी डिग्री मामले में 700 विद्यार्थियों की मार्क्सशीट का सत्यापन शुरू

शिमला फर्जी डिग्री मामले में फंसे हिमाचल प्रदेश के मानव भारती विश्वविद्यालय के 700 डिटेल मार्क्स सर्टिफिकेट (डीएमसी) का सत्यापन शुरू हो गया है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। डिटेल मार्क्स सर्टिफिकेट का सत्यापन न होने से कई विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने जांच कमेटी गठित कर दस्तावेजों का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। मानव भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों…

Read More

रेलवे पुल बहने से रोजाना सफर करने वाले 4,000 यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

रेलवे पुल बहने से रोजाना सफर करने वाले 4,000 यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर से पठानकोट रेल मार्ग पर चक्की खड्ड में बने रेल पुल के बह जाने से हजारों यात्रियों की सस्ते और सुलभ सफर की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, रेल लाइन के साथ लगती कई ऐसी पंचायतें भी हैं, जो आवाजाही के लिए आज भी रेल सेवा पर ही निर्भर हैं। डिविजिनल मंडल फिरोजपुर रेलवे की प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर इस वर्ष अप्रैल महीने से लेकर जून महीने तक रोजाना औसतन 4,000 यात्रियों…

Read More

पीएचडी की 60 सीटों के लिए एनआईटी में 31 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा

पीएचडी की 60 सीटों के लिए एनआईटी में 31 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा

हमीरपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। सूची में पात्र और अपात्र दोनों विद्यार्थियों की विस्तृत जानकारी है। अब संस्थान की चयन समिति 31 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से संस्थान में प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार और प्रेजेंटेशन प्रक्रिया को अपनाएगा। आठ सितंबर को परीक्षा परिणाम घोषित होगा। नौ से 12 सितंबर तक दाखिला शुल्क जमा होगा। 13 सितंबर को चयनित विद्यार्थियों का पंजीकरण के साथ संस्थान में कक्षाएं भी शुरू होंगी। संस्थान में सिविल…

Read More

अदालत ने चरस रखने के दोषियों को दस-दस साल की जेल, एक-एक लाख जुर्माना

अदालत ने चरस रखने के दोषियों को दस-दस साल की जेल, एक-एक लाख जुर्माना

हमीरपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश-दो) हमीरपुर ने चरस के मामले में नामजद दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों दोषियों को दस-दस साल के कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में कुल सोलह गवाह अदालत में पेश हुए। तीन मई 2019 को डीएसपी हितेश लखनपाल की अगुवाई में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने हमीरपुर बाईपास रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सुबह के समय पुलिस ने एक वाहन को जांच के लिए…

Read More

साबधान : पुराना दोस्त बताकर की लाखो की ठगी, पुलिस ने किया राजस्थान से गिरफ्तार

साबधान :  पुराना दोस्त बताकर की लाखो की ठगी, पुलिस ने किया राजस्थान से गिरफ्तार

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में एक व्यक्ति से 2.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के धनबाद के झरिया निवासी अफसर अली पुत्र मोहम्मद अली को अजमेर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार इसी वर्ष 18 अप्रैल को नालागढ़ के जीवन कुमार को दलजीत सिंह नाम बताकर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने कहा कि वह…

Read More

भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने दी एक महत्वपूर्ण व्यवस्था, जानिए क्या है यह व्यवस्था ?

भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने दी एक महत्वपूर्ण व्यवस्था, जानिए क्या है यह व्यवस्था ?

शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भर्ती मामले में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने अपने निर्णय में कहा कि चयन सूची में नामित उम्मीदवार नियुक्ति का अधिकार नहीं रखता है। उसके पास केवल नियुक्ति के लिए विचार किए जाने का अधिकार है। नियोक्ता भी अपनी मर्जी से चयन सूची को दरकिनार नहीं कर सकता है। अदालत ने कहा कि यदि नियुक्ति के लिए कई रिक्तियों को अधिसूचित किया जाता है और पर्याप्त सफल उम्मीदवारों की संख्या पाई जाती है…

Read More

मोबाइल सिगनल की नहीं होगी दिक्कत, चीन सीमा से सटे क्षेत्रों में लगेंगे 1,000 फोर जी टावर

मोबाइल सिगनल की नहीं होगी दिक्कत, चीन सीमा से सटे क्षेत्रों में लगेंगे 1,000 फोर जी टावर

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार बीएसएनएल के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा कहां-कहां इन टावरों को लगाया जाना है, यह भी प्रदेश सरकार तय करेगी। सीमा पर तैनात जवानों और स्थानीय लोगों को इसका फायदा होगा। चीन सीमा से सटे और प्रदेश के अन्य दुर्गम क्षेत्रों में अब मोबाइल सिगनल की दिक्कत नहीं होगी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इन क्षेत्रों में 1,000 फोर जी टावर लगाने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार बीएसएनएल के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा कहां-कहां इन टावरों को लगाया जाना है,…

Read More

रक्षा मंत्रालय से हिमाचल की चार छावनियों को मिली 3.90 करोड़ रुपये की राशि

रक्षा मंत्रालय से हिमाचल की चार छावनियों को  मिली 3.90 करोड़ रुपये की राशि

धर्मपुर(सोलन) प्रदेश में कुल सात छावनियां हैं। मांग के अनुसार चार को ही अभी ग्रांट मिली है। बकलोह छावनी को 1.20 करोड, डलहौजी छावनी को एक करोड़, जतोग छावनी को एक करोड़ और डगशाई छावनी के लिए 70 लाख रुपये मिले हैं। देश की 44 छावनियों के लिए रक्षा मंत्रालय ने 177.80 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट जारी की है। इनमें हिमाचल प्रदेश की चार छावनियां भी शामिल हैं, जिन्हें 3.90 करोड़ रुपये मिले हैं। रक्षा मंत्रालय की संपदा शाखा ने छावनियों में नए प्रस्तावित कार्यों और अन्य रुके हुए…

Read More

हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, एक-एक सीट पर होगी मंत्रणा

हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, एक-एक सीट पर होगी मंत्रणा

शिमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अपने कोर ग्रुप की बैठक में एक-एक सीट पर मंत्रणा करेगी कि कहां मजबूत है और कहां कमजोर है। संभावित प्रत्याशियों को लक्षित कर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई जाएगी। कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा आज तमाम मुद्दों पर रणनीति बनाएगी। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी प्रदेश भाजपा के नेताओं को चुनाव प्रचार के बारे में कुछ टिप्स दिए हैं। इन पर विचार-मंथन होगा। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हो रही है।…

Read More

कांग्रेस नेताओं की टोह लेने शिमला पहुंचे आनंद, अध्यक्ष से हॉलीलाज में की भेंट

कांग्रेस नेताओं की टोह लेने शिमला पहुंचे आनंद, अध्यक्ष से हॉलीलाज में की भेंट

शिमला पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की टोह लेने शिमला पहुंचे। दिनभर आनंद से मिलने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू आनंद से मिलने नहीं पहुंचे। सुक्खू गुरुवार को आ सकते हैं। आनंद शर्मा प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने खुद कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन और हॉलीलाज गए। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जूनियर बताकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस में अटूट आस्था का एलान किया।…

Read More