प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करेगी और प्रत्येक चिकित्सा खंड में आधुनिक तकनीक से युक्त अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों की क्षमता 50-100 बिस्तरों की होगी और इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक, पर्याप्त पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ डायग्नोस्टिक लैब उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खंड स्तरीय अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं…
Read MoreCategory: Himachal News
विभागों ने बजट के लिए बढ़ा-चढ़ाकर अनुमान भेजे, असमंजस में वित्त महकमा
हिमाचल प्रदेश सरकार के कई सरकारी विभागों ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के वार्षिक बजट के लिए बढ़ा-चढ़ाकर अनुमान भेजे हैं। इससे वित्त विभाग उलझन में है कि किस तरह बजट प्रबंधन करते हुए इन विभागों की मांगों को पूरा करे। सरकार के वित्त विभाग ने करीब एक महीना पहले सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित मांगों का ब्योरा मांगा था। हालांकि, यह भी कहा था कि सभी विभाग वास्तविक आधार पर ही ये अनुमान भेजें। काल्पनिक आंकड़े प्रस्तुत न करें। बावजूद इसके विभिन्न विभागों ने बिना किसी आधार…
Read Moreपेपर लीक मामले में आयोग के बड़े अफसर की संलिप्तता, मुकदमा चलाने के लिए मांगी मंजूरी
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने प्रदेश सरकार को अंतिम जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के बड़े अफसर की संलिप्तता पाई गई है। इस अफसर पर कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस ने प्रदेश सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी है ताकि मुकदमा चलाया जा सके। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से चार जमानत पर हैं। अभी मुख्य आरोपी आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसके दोनों बेटे और दलाल संजीव…
Read Moreपर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा
हिमाचल प्रदेश और गोवा पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करेंगे और घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के मध्य गोवा में रविवार देर सायं आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त रणनीति पर विशेष बल देते हुए कहा कि हिमाचल और गोवा देश के प्रमुख पर्यटन राज्य हैं और दोनों ही राज्यों…
Read Moreप्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इन क्षेत्रों के लिए बेहतर अधोसंरचना निर्मित करने तथा ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था का मुख्य स्रोत पशुपालन है। प्रदेश सरकार पशु पालकों से 80 रुपये प्रति लीटर गाय का दूध और 100 रुपये की…
Read Moreमुख्यमंत्री ने हारमनी आफ द पाइन्ज़ को बधाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में प्रस्तुति के लिए चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड हारमनी आफ द पाइन्ज़ को बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड के एक दल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि से अवगत करवाया। दल में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) डी.के. यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बैंड के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार शामिल थे। मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस और हारमनी आफ द पाइन्ज़ बैंड दल के…
Read Moreप्रदेश सरकार सीमेंट कंपनी-ट्रक आपरेटरों के बीच गतिरोध शीघ्र समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
सीमेंट कंपनी और ट्रक यूनियनों के बीच माल ढुलाई दरों को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में माल ढुलाई दरों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ट्रक आपरेटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस गतिरोध को इस तरह सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों पक्षों को कोई नुकसान न हो। उन्होंने गतिरोध समाप्त करने पर…
Read Moreक्या हुआ तेरा वादा ? प्रदेश की जनता को 300 यूनिट निशुल्क बिजली का इंतजार
प्रदेश में 300 यूनिट निशुल्क बिजली के इंतजार के बीच हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी नहीं मिल रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को 22 दिन में बिजली बिल जारी हो रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 90 यूनिट के बिल जारी हो रहे हैं। 88 यूनिट की बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं दिए जा रहे हैं। कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिले में जारी हुए फरवरी के बिजली बिलों ने लोगों को डरा दिया है। प्रतिमाह…
Read Moreसोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, मरीजों को झेलनी पड रही भारी परेशानी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में दोबारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी खलनी शुरू हो गई है। वहीं अस्पताल में विभागों में एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक होने से ओपीडी के बाहर काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसी के साथ अस्पताल में मनोचिकित्सक और डरमोटोलोजिस्ट न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को आईजीएमसी शिमला रेफर करना पड़ रहा है। हालांकि इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को…
Read Moreउद्योगों पर नजर रखेंगे उड़नदस्ते, प्रदूषण पर बोर्ड सख्त
परवाणू (सोलन) प्रदेश में प्रदूषण फैला रहे उद्योगों की अब खैर नहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम अब उद्योगों का निरीक्षण करेगी। इसके लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह निर्णय प्रदूषण को लेकर मिल रही शिकायत के आधार पर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश में प्रदूषण फैला रहे उद्योगों की अब खैर नहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम अब उद्योगों का निरीक्षण करेगी। इसके लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह निर्णय प्रदूषण को लेकर…
Read More