हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती मामले में दर्ज चौथी एफआईआर की गहन जांच के लिए विजिलेंस मुख्यालय ने विजिलेंस ब्यूरो मंडी में सेवारत निरीक्षक संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। वह इस मामले की विस्तृत जांच कर चार्जशीट तैयार करेंगे। वहीं विजिलेंस में मामला दर्ज होने के बाद इस मामले में नामजद चारों आरोपी भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि चारों प्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत हासिल करने की फिराक में हैं। इस…
Read MoreCategory: Himachal News
विधानसभा सत्र: सदन में बिजली परियोजनाओं पर वाटर सेस लगाने का विधेयक पेश
शिमला उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को बिजली परियोजनाओं पर वाटर सेस लगाने के विधेयक को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदन में प्रस्तुत किया। विधेयक पेश करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की नदियों और सहायक नदियों में जो पानी बह रहा है, उससे आय हो सकती है। बिजली उत्पादन पर ऐसा कर दूसरे राज्यों में भी लगा हुआ है। प्रदेश पर कर्ज बहुत है, लेकिन टैक्स से आमदनी कम है। इससे चार हजार करोड़ रुपये की आमदनी होगी। यह जो कानून लेकर आए हैं,…
Read Moreहिमाचल हाईकोर्ट ने सुनाया भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले में अहम फैसला, यहां जानें
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले में अहम निर्णय सुनाया है। न्यायधीश विवेक सिंह ठाकुर ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि एक ही उद्देश्य के लिए भूमि का अधिग्रहण करने पर भूमि का एक ही मूल्य तय किया जाएगा। अदालत ने गुजरात अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दाड़लाघाट की ओर से भूमि अधिग्रहण के मामले का निपटारा करते हुए यह निर्णय सुनाया। अदालत ने कहा की भूमि के वर्गीकरण के आधार पर अधिग्रहित भूमि का बाजार मूल्य तय नहीं किया जा सकता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि…
Read Moreराज्यपाल ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर बल दिया
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 12 मार्च से 18 मार्च, 2023 तक नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित किए जा रहे 14वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद व आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से देश की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत, परम्पराओं एवं अर्थव्यवस्था की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ भारत निर्माण के लिए अपने कर्तव्य का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। नेहरू युवा केंद्र…
Read Moreमुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन ने दिया अंशदान
ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन रोहड़ू, जिला शिमला के अध्यक्ष बलबीर बांशटू ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.11 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करने में मदद मिलती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल (सेवानिवृत्त) कुलदीप सिंह बांशटू भी उपस्थित थे।
Read Moreप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की लटकीं 5,000 भर्तियां, 1,500 हैं कोर्ट केस
हमीरपुर चयन आयोग को भंग करने से 5,000 से अधिक पदों पर प्रस्तावित भर्तियों की प्रक्रिया लटकी हुई है। इससे हजारों बेरोजगार अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में लंबित भर्ती प्रक्रिया और कोर्ट केस के बारे में प्रदेश सरकार को स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी गई है। आयोग के ओएसडी अनुपम कुमार ठाकुर इस सिलसिले में प्रदेश कार्मिक विभाग के सचिव से मिले हैं। उन्होंने चयन आयोग की स्टेटस रिपोर्ट समेत अन्य मामलों की जानकारी कार्मिक विभाग को दी है।…
Read Moreहिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के लिए 6 कंपनियां तैनात, 500 जवान संभालेंगे मोर्चा
शिमलाा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर शिमला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी शिमला में विस सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 6 कंपनियों की तैनाती की गई है। पुलिस के 12 उच्च अधिकारी सहित करीब 500 जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। रविवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने विस सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा परिसर में विस सत्र में ड्यूटी पर लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधानसभा बजट सत्र…
Read Moreभाजपा बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए तैयार कर रही है रणनीति
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार शाम को विपक्ष सुक्खू सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगा। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विलीज पार्क में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। पहले दिन ही सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। भाजपा प्रश्नकाल में ही काम रोको प्रस्ताव पर अड़ सकती है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर वित्त मंत्री 17 मार्च को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। 14…
Read Moreचेरी के बगीचे में बागवान ने प्रयोग के तौर पर शुरू की केसर के फूल की खेती
शिमला शिमला जिले के कोटगढ़ के बागवान ने कश्मीरी केसर की खेती करने में सफलता हासिल की है। बाजार में 5 से 8 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकने वाले केसर की खेती में सफलता मिलने से सूबे के किसान-बागवानों के लिए अब आय का एक नया जरिया खुल गया है। कोटगढ़ के आल्डी निवासी शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केंद्र सांगला किन्नौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र कुमार शर्मा की प्ररेणा से उन्होंने अपने 8000 फीट की ऊंचाई पर चेरी के…
Read Moreनर्सिंग प्रशिक्षु छात्राओं के लिए भवन न होने पर हॉस्टलों में लग रहीं कक्षाएं
शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में सुषमा ठाकुर ने बताया कि 2010 में 5 करोड़ रुपये का बजट टीचिंग ब्लॉक बनाने के लिए मंजूर किया गया था। साल 2016-17 में मेडिकल कॉलेज के पास जगह भी देख ली गई थी लेकिन, आज तक इस बजट का इस्तेमाल नहीं हो पाया है। सिस्टर निवेदिता राजकीय नर्सिंग कॉलेज का टीचिंग ब्लॉक 13 साल बाद भी नहीं बन पाया है। अध्यापन कार्य के लिए भवन की व्यवस्था न होने के कारण नर्सिंग प्रशिक्षु छात्राओं को हॉस्टल में ही क्लासें लगाने पड़ रही है। एचपी…
Read More