लोकतांत्रिक मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें वीरभद्र

शिमला। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, राजीव सहजल, पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त और चंद्रमोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सलाह दी है कि वह एक लोकतांत्रिक प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें न कि एक रजवाड़े की तरह। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें धूमल को जेल में डालने की बात कही गई थी। भाजपा नेताओं ने वीरभद्र सिंह को सलाह दी है कि वह अपना समय प्रदेश के विकास की ओर लगाएं न कि धूमल…

Read More

दो विषयों में फेल छात्रों को बड़ी राहत

शिमला। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए दो अंतिम विशेष अवसर दिए जाएंगे। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम में असफल रहे छात्र-छात्राओं को पिछली कक्षा मेें प्रवेश नहीं लेना होगा। उन्हें फेल हुए दो विषयों को पास करने के दो मौके दिए गए हैं। कंपार्टमेंट की परीक्षाओं के साथ ऐसे छात्र अपनी परीक्षाएं दे सकेंगे। वे सितंबर 2013 और मार्च 2014 में परीक्षाएं दे सकेंगे। प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने कहा कि नया सेमेस्टर सिस्टम शुरू होने से पुराने सिस्टम के छात्र-छात्राओं को…

Read More

दूध वाले से लीजिए बस किराये में छूट का कार्ड

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में किराये में छूट दिलाने वाला ‘यलो कार्ड’ अब दूध बेचने और अखबार बांटने वाले भी बेचेंगे। कारोबारी और कंडक्टरों से भी इन कार्डों को खरीदा जा सकेगा। फिलहाल इस योजना को राजधानी शिमला में शुरू किया गया है। यलो कार्ड बनाने के लिए बस स्टैंड में लगने वाली भीड़ को छांटने और मुसाफिरों को आसानी से कार्ड उपलब्ध कराने के लिए एचआरटीसी ने यह पहल की है। यलो कार्ड बेचने के इच्छुक लोगों को अपना पंजीकरण बतौर डिस्ट्रिब्यूटर एचआरटीसी कार्यालय में…

Read More

पूर्व बीडीसी चेयरमैन के घर लाखों की चोरी

गोहर (मंडी)। सराजघाटी के सलाहर गांव में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने लाखों के गहनों सहित हजारों की नकदी और लैपटॉप पर हाथ साफ कर लिए। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सदस्य द्रंग क्षेत्र के चामुंडा मंदिर में दर्शनों के लिए गए थे। मंदिर से वापस लौटने पर वारदात का पता चल सका। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। करीब तेरह लाख की…

Read More

लक्ष्य तक नहीं घूम सकीं टरबाइनें

सुंदरनगर (मंडी)। राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के करीब डेढ़ दर्जन पनविद्युत प्रोजेक्टों में अगस्त माह में निर्धारित लक्ष्य से 577 लाख यूनिट कम विद्युत उत्पादन हुआ। अगस्त में केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग ने परिषद के पनविद्युत प्रोजेक्टों में 3116 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन करने का लक्ष्य रखा था। जबकि, इस दौरान 2539 लाख यूनिट उत्पादन हो सका है। यह निर्धारित लक्ष्य से 577 लाख यूनिट कम है। प्रदेश में बरसात के दौरान आई बाढ़ के उपरांत नोगली, चाबा तथा भावा आर्गुमेंटेशन में उत्पादन बंद है। वहीं, लारजी प्रोजेक्ट में एक…

Read More

पावर हैमर से लोहा कूट हो रही चांदी

मंडी। जिले की थाची पंचायत के चौहड़ी गांव में लोहगिरी के परंपरागत व्यवसाय को नाबार्ड की मदद से नई दिशा मिली है। इससे सदियों पुराने व्यवसाय को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने वाले कारीगरों में नए आत्मविश्वास का संचार हुआ है। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति ने सदियों से लोहारगिरी के काम में लगे लोगों के समूह को तकनीक में सुधार करने के लिए न केवल प्रेरित किया। बल्कि इसके लिए स्वयं सहायता समूह का गठन कर नाबार्ड से शेड बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मदद दिलवाई।…

Read More

सरगना को ढूंढने पंजाब जाएगी पुलिस

मंडी। जाली करेंसी मामले में सदर थाना पुलिस गहन छानबीन में जुटी है। जाली करेंसी तैयार करने वाले गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ कर रही है। आरोपियों से पुख्ता सबूत मिलने पर जिला पुलिस टीम ने जांच के लिए पंजाब जा सकती है। शनिवार को सदर थाना पुलिस ने पंडोह के समीप नाका लगा कार बुलेरो जीप से 72 हजार 500 रुपये की जाली करेंसी के साथ तीन युवक तथा एक युवती को गिरफ्तार किया था। सभी पंजाब के रहने वाले हैं। अदालत…

Read More

कर्मचारियों को डरा हैं जोगटा, हेम सिंह

मंडी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मनकोटिया गुट की बैठक जिला प्रधान देवराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले की सभी इकाइयों के प्रधान एवं महासचिवों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव अमरजीत शर्मा ने कहा कि मंडी के तमाम कर्मचारी मनकोटिया गुट में आस्था रखते हैं लेकिन कुछ छुटभैया एवं स्वयंभू नेता आए दिन सुर्खियों में रहने के लिए अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसा कर वे कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश…

Read More

गुस्साए ग्रामीणों ने ठप करवाया काम

बरोट (मंडी)। बरोट-लोहारडी सड़क के बीच थूजी गांव के पास भूस्खलन से हो रही समस्या पर लोग उग्र हो गए हैं। सोमवार को थूजी गांव के बाशिंदों ने समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बार-बार की इस परेशानी से तंग आकर सड़क बहाली का कार्य रोक दिया। प्रशासन तथा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेताया कि अब जब तक सड़क की समस्या का स्थायी हल नहीं किया जाता सड़क को बहाल नहीं करने दिया जाएगा। इस बीच सड़क को बहाल करने आए विभागीय मजदूराें को…

Read More

झंडूता कॉलेज में विद्यार्थियों का हल्ला बोल

झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता के केंद्रीय छात्र संघ के बैनर तले छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने कहा कि झंडूता कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य छह साल में पूरा नहीं हुआ है। कॉलेज की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन में चल रही हैं। यहां कॉलेज के लिए छह कमरे मुहैया करवाए गए हैं। इनमें से एक प्राचार्य के लिए है। एक कमरा स्टाफ और एक लिपिकों के लिए है। ऐसे में छात्रो को बैठने के लिए दिक्कतें पेश…

Read More