सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में मैरिज पैलेस के लिए नगर पंचायत जल्द ही भूमि की तलाश करेगी। लोगों की मांग के मद्देनजर नगर पंचायत ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। मैरिज पैलेस बनने से नगर पंचायत को अतिरिक्त आय का साधन भी मुहैया हो सकेगा। स्थानीय लोगों रमन, रविंद्र, रमेश, श्रवण, अमित, सुमन, राहुल और मुनीष का कहना है कि शहर में कोई भी मैरिज पैलेस न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मैरिज पैलेस बनने से शहर की सरकारी, गैर…
Read MoreCategory: Himachal News
बद्दी से ग्रेट इंडियन ट्रैक्टर यात्रा शुरू
बद्दी से ग्रेट इंडियन ट्रैक्टर यात्रा शुरू बद्दी (सोलन)। 75 एचपी इंडो फार्म ट्रैक्टर को सोमवार को बद्दी स्थित इंडो फार्म फैक्टरी परिसर से बद्दी से कन्याकुमारी तक की ‘ग्रेट इंडियन ट्रैक्टर जर्नी’ के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वही ट्रैक्टर है जो शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस में अपने स्टाइलिश लुक्स के साथ दिखाया गया है। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएन धर ने हरी झंडी दिखा कर ट्रैक्टर को रवाना किया। भारत में ट्रैक्टर पर किया जाने वाला ये सबसे लंबा सफर होगा और इसे लिम्का बुक…
Read Moreनालागढ़ में सम्मानित होंगे स्टार खिलाड़ी
नालागढ़ में सम्मानित होंगे स्टार खिलाड़ी नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के राजपुरा में 16 अक्तूबर से 3 दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी शुरू होगी। इसमें करीब 36 टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान प्र्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पा चुके खिलाड़ियों को भी नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वहीं, एक महीने का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। पुरुष वर्ग में 15 टीमें और महिला वर्ग में करीब 16 टीमों के अलावा हिमाचल पुलिस, वन विभाग, साई हॉस्टल धर्मशाला, साई हॉस्टल बिलासपुर, बिजली…
Read Moreनालागढ़ में दौड़ेंगे एक हजार युवा
नालागढ़ में दौड़ेंगे एक हजार युवा नालागढ़ (सोलन)। भारत जागो दौड़ में नालागढ़ शहर में 18 से 40 आयु वर्ग के करीब एक हजार युवा दौड़ लगाएंगे। स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर सार्ध शती समारोह में के तहत 11 सितंबर को इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए 5 सितंबर तक पंजीकरण होगा। वहीं टी शर्ट व टोपी लेने के लिए 100 रुपये शुल्क रखा गया है। नालागढ़-स्वारघाट हाइवे पर दत्तोवाल से वाया रड़ियाली होकर रोपड़ चौक से करीब 3 किलोमीटर तक की यह दौड़ आयोजित…
Read Moreचोकि मृगवाल गांव में पेयजल संकट
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के बड़वास पंचायत के अंतर्गत गांव चोकि मृगवाल के लगभग 50-60 परिवार पिछले चार दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की समस्या पंप हाउस पर विद्युत आपूर्ति न होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के एक लाइनमैन को इस बारे में सूचित भी कर दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ग्रामीण कपिल, भगवान सिंह, बाबूराम, रामेश्वर, दिनेश कुमार, खजान सिंह आदि ने बताया कि तीन दिन पहले रात को अचानक मौसम के खराब…
Read Moreबापू आसाराम को कड़ी सजा दी जाए
नाहन (सिरमौर)। आसाराम के खिलाफ विरोध की चिंगारी कालेज कैंपस तक पहुंच गई है। सोमवार को नाहन कालेज की एनएसयूआई इकाई ने आसाराम के खिलाफ मोर्चा खोला। एनएसयूआई ने शहर इकाई अध्यक्ष ईशान राव के नेतृत्व में महिला शोषण तथा अत्याचारों के खिलाफ आसाराम का पुतला फूंका। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक इकाई कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही एसएफआई ने नाहन कालेज छात्र संघ अध्यक्ष अमित कुमार की अगुवाई में आसाराम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध रैली निकाली थी। सोमवार को एनएसयूआई…
Read Moreतीसरे दिन देवीनगर में 8 अवैध कब्जे गिराए
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देईजी मंदिर भूमि पर अवैध कब्जे हटाने की मुहिम के तहत सोमवार को आठ अवैध कब्जों को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों के गुस्से के कारण देवीनगर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम का अभियान काफी देर तक प्रभावित रहा। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। हाईकोर्ट की सूची में शामिल 53 में से करीब 28 कब्जों को हटाया गया या फिर तालाबंदी कर दी गई है। सोमवार को तहसीलदार पांवटा बीएस गर्ग, नायब तहसीलदार मोही राम चौहान, पटवारी…
Read Moreपच्छाद में बीएसएनएल सेवाएं ठप
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक पंचायताे में पिछले आठ घंटों से बीएसएनएल की सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हुई हैं। टावर मे बिजली की आपूर्ति पर्याप्त न होने के चलते ऐसी समस्या सामने आई है। बीएसएनएल के टावर में पूरी बिजली सप्लाई न होने के चलते पूरे पच्छाद क्षेत्र की तकरीबन एक दर्जन पंचायताे के उपभोक्ता परेशानी में हैं। टावर ठप होने के चलते सराहां स्थित कोआपरेटिव बैंक, तहसील कार्यालय, बीडीओ कार्यालय जैसे विभागों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इन कार्यालयों में…
Read Moreअपनी राजनीति में भूले कर्मचारियों के मुद्दे
शिमला। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के दो गुटों में चली लड़ाई अब आम कर्मचारियों पर भारी पड़ने लगी है। सरकारी मान्यता से लेकर आफिस की जंग में कर्मचारी नेता पूरी तरह से उलझ गए हैं। राज्य कार्यकारिणी के चुनावों के बाद अब दोनों ही गुट अपने फेडरल हाउस करवाने की तैयारी में है। सरकारी मान्यता का फैसला दोनों ने ही सरकार पर छोड़ दिया है, महज राजनीतिक स्तर पर गोटियां फिट कर रहे हैं। मनकोटिया गुट के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि शीघ्र ही उनका फेडरल हाउस मंडी में…
Read Moreमॉडल बनेगा प्रदेश का हर कॉलेज
शिमला। प्रदेश के सभी छोटे और बड़े कॉलेज मॉडल कॉलेज बनेंगे। इनमें विभाग की ओर से हर विषय मुहैया करवाया जाएगा। कॉलेज में किसी संकाय का विषय न होने पर दूरदराज के छात्र-छात्राओं को शहरों के कॉलेजों का रुख नहीं करना पडे़गा। अब हर कॉलेज में यह सुविधा दी जाएगी। रूसा के तहत हर कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय मुहैया करवाया जाएगा। इनके अलावा बीसीए और बीबीए से लेकर अन्य प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू होंगे। शिक्षा विभाग का दावा है कि इससे निजी कॉलेजों और अन्य प्रोफेशनल शिक्षण…
Read More