ऊना। स्थानीय विश्राम गृह में मंगलवार को युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए तैनात किए गए एलआरओ मनोज तिवारी ने युकां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस का प्रदेश भर में सदस्यता अभियान को शुरू किया है। इसके तहत 29 सितंबर तक 18 से 35 वर्ष की आयु के युवक-युवतियों को युवा कांग्रेस का सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मनोज तिवारी ने कहा कि दो से 29 सितंबर 2013 तक सदस्यता अभियान में ओपन मेंबरशिप भी की जाएगी। इसमें इस अवधि में…
Read MoreCategory: Himachal News
ठठल के प्रधान से फिरौती मांगने वाला दबोचा
मैड़ी (ऊना)। ठठल के पंचायत प्रधान को जान से मारने एवं फिरौती मांगने के आरोपी को अंब पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी को पुलिस ने बड़सर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसे मंगलवार को अंब अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आठ सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि उपमंडल अंब के तहत ठठल पंचायत के प्रधान एवं राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर सीताराम ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति फोन…
Read Moreट्रक यूनियन के अध्यक्ष गिरफ्तार
टाहलीवाल (ऊना)। द बीत एरिया ट्रक आपरेटर यूनियन टाहलीवाल के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिल्लो को गुंडा टैक्स वसूलने के आरोप में हरोली पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिल्लो पर नंगल पंजाब के दीक्षित कुमार राजवीर पुत्र गुलशन कुमार ने उन पर जबरन गाड़ी रोक कर गुंडा टैक्स वसूलने एवं गाड़ी को जबरन छीनने के आरोप लगाते हुए हरोली थाना में एफ आईआर दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिल्लो…
Read Moreसड़क हादसे के दोषी चालक को कैद
ऊना। सीजेएम ऊना प्रदीप सामयाल की अदालत ने मंगलवार को एक मामले पर फैसला चुनाते हुए क्षेत्र के थानाकलां में वर्ष 2012 के दौरान एक ट्रक ड्राइवर की ओर से लापरवाही से ट्रक चलाते हुए एक मेडिकल स्टोर में टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने दोषी चालक को कारावास और नकद जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक शरद लगवाल ने बताया कि 19 मई 2012 की रात लगभग 11 बजे ट्रक नंबर एचपी 22 4732 के चालक रमेश कुमार…
Read Moreसंतोषगढ़ में अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाएं शुरू
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं की अंडर-14 जिला स्तरीय 42वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इसमें हिमफेड के निदेशक एवं कांग्रेस नेता राजीव गौतम बतौर मुख्यातिथि पधारे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी छात्र जीवन में विशेष महत्व है। गौतम ने कहा कि स्कूली स्तर के खेलों के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने एवं अपनी प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है। राजीव ने इस अवसर पर 51 सौ रुपये की राशि भी स्कूल…
Read Moreसैंज में मिला घाघड़ गांव के युवक का शव
ठियोग (शिमला)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते सैंज में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या हुई या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगाें और मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर कर लिए है। पुलिस को सुबह पांच बजे थाने में सूचना मिली कि सैंज में सड़क पर किसी का शव पड़ा है। युवक की पहचान राजेंद्र पुत्र…
Read Moreहोमगार्ड की भर्ती रद, आवेदक हुए परेशान
सुन्नी (शिमला)। होमगार्ड की भर्ती के लिए आए सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को निराश होना पड़ा। मंगलवार को प्रस्तावित भर्ती अचानक रद कर दी गई। इस कारण दूर-दूर से भर्ती के लिए आए युवाओं ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। जब संबंधित अधिकारियों ने इसके बारे में बात की गई तो उनका जवाब था कि प्रशासनिक कारणों के कारण भर्ती रद करनी पड़ी है। सुन्नी मैदान में थर्ड बटालियन में 29 पदों के लिए भर्ती होनी थी। सुबह से अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। 761 आवेदन आ चुके थे।…
Read Moreनवंबर के अंतिम हफ्ते में दूसरा सेमेस्टर
हमीरपुर। रूसा प्रणाली के तहत कॉलेजों में नवंबर के अंतिम सप्ताह में दूसरा सेमेस्टर शुरू होगा। उससे पहले प्रथम सेमेस्टर की सत्रांत परीक्षाएं होंगी। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में प्रैक्टीकल परीक्षाएं ली जाएंगी। रूसा प्रणाली लागू होने के पश्चात सितंबर में अनुपूरक परीक्षाओं के दौरान होने वाली छुट्टियां नहीं होंगी। दिवाली पर चार छुट्टियां होंगी तथा जनवरी में अवकाश होगा। विवि प्रशासन ने रूसा प्रणाली के तहत कॉलेजों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि रजिस्ट्रार की ओर से समस्त प्राचार्यों को पत्र जारी कर सूचित किया गया है।…
Read Moreएनएच-88 और 70 बदहाल
हमीरपुर। बरसात के मौसम में हमीरपुर की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-70 और 88 के साथ-साथ संपर्क मार्गों की दशा भी बदतर है। लोग सड़कों की दशा को सुधारने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई का इंतजार है। राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर जगह-जगह से टारिंग उखड़ गई है। यहां तक कि मार्ग में कई जगह ल्हासे गिरे हुए हैं। एनएच-88 पर भी गड्ढे पड़ गए हैं। नादौन चौक पर हालत बदतर हो गई है। वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी दिक्कतों…
Read Moreनिजी बस आपरेटरों ने दिखाई तल्खी
हमीरपुर। डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से निजी बस आपरेटर भड़क गए हैं। किराए में बढ़ोतरी न होने और डीजल के दाम आसमान छूने से निजी बस आपरेटर कंगाली की कगार पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में डीजल के दाम 51.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है। निजी बस आपरेटरों ने किराए में बढ़ोतरी करने के लिए जल्द ही रणनीति तय करने का निर्णय लिया है। निजी बस आपरेटर यूनियन हमीरपुर के प्रधान नरेश कुमार दर्जी की मानें तो सरकार डीजल के दामों में मामूली बढ़ोतरी बता रही है।…
Read More