बरठीं (बिलासपुर)। जिले भर के ट्रैक्टर चालकों को सरकार के उस फैसले का इंतजार है, जिसमें सरकार ने जिला की खड्डों को रेत व बजरी उठाने के लिए बहाल करने की बात कही थी। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी नहीं की है। इससे ट्रैक्टर मालिकों और चालकों में सरकार के प्रति रोष है। देवभूमि ट्रैक्टर यूनियन झंडूता के प्रधान लखबीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों मनी राम, प्रकाश चौधरी, ओंकार चौधरी, बंसी राम, संजीव कुमार, मेहर सिंह व रवि कुमार सहित अन्य ट्रैक्टर मालिकों ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर बैंकों से…
Read MoreCategory: Himachal News
बिलासपुर में बनेंगे दो नए पटवारखाने
बिलासपुर। बिलासपुर सदर खंड के तहत पटवारखानों का कायाकल्प होने जा रहा है। सदर के तहत आने वाले 32 पटवारखानों की मरम्मत के लिए प्रशासन ने साढ़े 25 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया है। इस बजट से इन पटवारखानों की मरम्मत की जाएगी। दो नए पटवारखानों का भी निर्माण किया जा रहा है। घंवास्ल और माकड़ी में पटवारखानों के नए भवन बनाए जाएंगे। बिलासपुर सदर के अधिकतर पटवारखानों की हालत खस्ता हो गई है। कई पटवार खाने तो किराये पर चल रहे हैं। वर्षों से मरम्मत नहीं होेने के…
Read Moreवन रक्षक का व्यक्तिगत साक्षात्कार 19-20 को
चंबा। चंबा वन वृत्त में वन रक्षकों के पद के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार चार सितंबर से नौ सितंबर तक मुख्य अरण्यपाल के कार्यालय में निर्धारित किया गया था।अब यह साक्षात्कार किसी कारणवश इन तिथियों के अनुसार नहीं हो पाएगा। अब चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार 19 और 20 सितंबर को सुबह दस बजे से मुख्य अरण्यपाल के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। मुख्य अरण्यपाल एआरएम रेड्डी ने बताया कि उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से अलग से भेजा जा रहा है। उन्हाेने कहा…
Read Moreनुरपुर में दबोचा बिलासपुर से फरार कैदी
सिहुंता (चंबा)। जिला बिलासपुर की ओपन एयर रघुनाथन जेल से फरार कैदी को सिहुंता पुलिस ने पकड़ने में कामयाब हासिल की है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को तहसील नुरपुर के चौंकी गांव से कैदी सुभाष चंद को दबोच लिया। यहां पर वह अपने जीजा सुशील कुमार के घर में छिपा हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपने पड़ोसी की हत्या के आरोप में सुभाष चंद पुत्र गोरखू राम निवासी जोनला उम्र कै द की सजा काट रहा है। शुरुआती समय में उसे चंबा जेल में रखा गया…
Read Moreचंबा में ब्राडबैंड सेवा कई घंटे रही ठप
चंबा। जिला चंबा में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा चरमरा गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न इलाकों में ब्राडबैंड सेवा पूरी तरह से ठप रही। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता प्रवीन कुमार, रमेश कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, दीपक कु मार, राकेश कुमार, हेम राज, दिनेश सिंह व विनीत ने बताया कि ब्राडबैंड सेवा ठप होने के कारण बैंकों में सारा दिन कामकाज ठप रहा। इसके अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि यह समस्या पिछले कई…
Read Moreजिले के 1553 स्कूलों को मिले 19 करोड़ 34 लाख रुपये का बजट
चंबा। जिला चंबा में 1553 स्कूलों के लिए लगभग 19 करोड़ 34 लाख रुपये का बजट मिला है। यह बजट सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत हुआ है। इसमें से स्कूल ग्रांट व मेनटेनेंस ग्रांट के बजट को स्कूलों के लिए जारी कर दिया गया है, जबकि अन्य बजट समय-सयम पर जारी किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला भर के 1553 स्कूलों की रिपेयर व उचित रख रखाव के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत एक करोड़ 13 लाख रुपये के बजट का प्रावधान हुआ है। इससे क्षतिग्रस्त स्कूलों…
Read Moreयुवतियों को सप्लाई करने में महिला दलाल का नाम
धर्मशाला। जिला पुलिस सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह तक पहुंचने वाली है। नूरपुर के एक निजी होटल में पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ में एक महिला दलाल का नाम सामने आया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त महिला नौकरी का झांसा देकर युवतियों को कांगड़ा समेत अन्य जगहों में सप्लाई करती रही है। दोनों युवतियों ने पुलिस के समक्ष माना है कि महिला ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर नूरपुर भेजा था। अब पुलिस ने महिला के बताए गए ठिकानों में तलाश करनी शुरू कर दी है।…
Read Moreआधार को नहीं आ रहा नंबर
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने के लिए सोमवार को पूरा दिन खूब मारामारी रही। सैकड़ों लोग किराया खर्च कर आधार कार्ड बनाने धर्मशाला पहुंचे, मगर पूरे दिन में 80 के करीब लोगों के लिए आधार कार्ड बन पाए। सुबह ही लोग लाइनों में खड़े होकर बारी का इंतजार करने लगे। दोपहर के बाद बारिश शुरू होने के बावजूद लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। देर शाम तक नंबर न आने के कारण कई लोगों को फिर खाली हाथ घर लौटना पड़ा। उधर, आधार कार्ड बनवाने पहुंचीं दो…
Read Moreपांवटा साहिब मे दबिश देगी पालमपुर पुलिस
पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले दिनों पालमपुर में एक बैंक से जाली ड्राफ्टों के जरिये लाखों रुपए उड़ाने वाले शातिरों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पालमपुर में शातिरों द्वारा एक बैंक से दो जाली ड्राफ्टों के माध्यम से करीब 14 लाख रुपये निकाले गए। इस मामले को लेकर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज देख पता लगाएगी कि किस व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि यह पुख्ता नहीं है कि पैसे निकालने वाले शातिर की सीसीटीवी फुटेज बैंक में आई…
Read Moreअदालत ने युवतियों को भेजा नारी निकेतन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के समीप डिफेंस रोड पर एक निजी होटल में संदिग्धावस्था में पकड़ी गई तीन युवतियों को सोमवार को नूरपुर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों युवतियों को शिमला स्थित नारी निकेतन में भेजने के आदेश दिए। एसएचओ नूरपुर बृजमोहन शर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर तीनों युवतियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। जबकि इस मामले में वांछित उक्त निजी होटल के मालिक व प्रबंधक की तलाश जारी है। सूत्रों की मानें तो होटल के मालिक व मैनेजर के अलावा पुलिस…
Read More