जोगिंद्रनगर (मंडी )। उहल प्रोजेक्ट में अवीर कंपनी के पास कार्यरत मजदूरों ने गैरकानूनी ले ऑफ को तुरंत वापस लेने और पिछले दो माह के बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मजदूरों ने ऋतुरंग कला मंच से लेकर एसडीएम कार्यालय तक हिमाचल किसान सभा के राज्य सहसचिव कुशाल भारद्वाज, सीटू के मंडी जिला सचिव भूपेंद्र सिंह, यूनियन के प्रधान टेक सिंह, मच्छयाल साइट के सचिव नारायण सिंह के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की और रैली निकाली। सीटू जिला…
Read MoreCategory: Himachal News
दहकते अंगारों पर कूदे माता के गूर
मंडी। पुरानी मंडी स्थित माता महाकाली एवं माता चतुर्भुजा के मंदिर में वार्षिक जाग आयोजित की गई। जिसमें हजारों लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया। जाग के दौरान माता के गूर खेल में अग्नि पर कूदे। मंदिर कमेटी के प्रधान रवि शर्मा ने बताया कि इस जाग होम में माता महाकाली पुरानी मंडी, नैणा माता बीर और माता काली चामुंडा स्कूल बाजार ने विशेष रूप से शिरकत की। रात 12 बजे माता की जाग शुरू हो गई। जिसमें देवी रथों के साथ आए कारिंदों और गूरों ने दहकते हुए अंगारों…
Read Moreवन विभाग के दैनिक भोगी कर्मियों को वेतन के लाले
करसोग (मंडी)। वन विभाग करसोग के दैनिक भोगी कर्मचारी पिछले सात माह से वेतन न मिलने से खफा हैं। महंगाई के दौर में कर्मचारियों को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। भुगतान न होने की सूरत में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ करसोग इकाई ने आंदोलन की चेतावनी दी है। सनारली वन विश्राम गृह में दैनिक भोगी मजदूर संघ करसोग इकाई की बैठक में वेतन न मिलने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। बैठक की अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ करसोग इकाई के अध्यक्ष धर्म सिंह ने…
Read Moreज्यादा किराया वसूला तो रद होगा लाइसेंस
बिलासपुर। गोबिंदसागर में अब बोट चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। यदि कोई बोट चालक प्रशासन के नियमों को अनदेखा करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बोट चालक का लाइसेंस भी रद हो सकता है। गोबिंदसागर में बोट चालकों द्वारा मनमाने तरीके से वसूले जा रहे किराये का मुद्दा ‘अमर उजाला’ ने उठाया था। 28 अगस्त के अंक में ‘सौ नहीं, 500 रुपये की वसूली’ शीर्षक से खबर छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त बिलासपुर डा. अजय शर्मा ने मंगलवार को गोबिंदसागर झील में चलने वाली मोटर…
Read Moreविवेकानंद के आदर्श अपनाने का संकल्प लिया
बिलासपुर। प्रदेश के आठ जिलों का दौरा करने के बाद बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं की अलख जगाने के बाद स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा मंडी जिला रवाना हो गई। मातृ वंदना संस्थान की स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का समापन शिमला में होगा। गुरुवार को बिलासपुर जिले की सीमा में पहुंचने पर लखनपुर में लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया। संदेश यात्रा रौड़ा सेक्टर से होते हुए बिलासपुर शहर की परिक्रमा की। इसके बाद शहर के चंपा पार्क में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शहर के कई…
Read Moreकोहिनूर सभा के प्रधान ने दिया इस्तीफा
मलोखर (बिलासपुर)। बागा सीमेंट उद्योग से ढुलान का कार्य कर रही कोहिनूर सर्व हितकारी परिवहन सहकारी सभा रानीकोटला के अध्यक्ष ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसे सभा में कथित वित्तीय अनियमितताओ तथा गाड़ियों के पंजीकरण को लेकर उपजे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में सभा के कुछ अन्य नुमाइंदे भी ऐसा ही कदम उठा सकते हैं। जानकारी के अनुसार कोहिनूर सभा के ट्रक ऑपरेटरों ने कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कार्यकारिणी के खिलाफ मोरचा खोल रखा…
Read More45 फीसदी उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद !
बिलासपुर। डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना (डीबीटी) उपभोक्ताओं के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। गैस एजेंसी और बैंक में आधार लिंक नहीं होने की वजह से उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर कैंची लग गई है। एक सितंबर से जिला में योजना लागू है। अब गैस सिलेंडर पूरी कीमत पर ही लेना पडे़गा। जिले भर में लगभग 45 फीसदी उपभोक्ताओं की सब्सिडी आधार लिंक नहीं होने के कारण स्वत: ही बंद हो गई है। बिलासपुर जिला में 5650 गैस उपभोक्ता है। इनमें से कइयों के आधार कार्ड अभी तक बने…
Read Moreआईपीएच में फंसे विद्युत बोर्ड के 5 करोड़
बिलासपुर। विद्युत बोर्ड बिलासपुर की सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में बिजली बिल के तौर पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि फंसी है। लंबे समय से इस राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। बजट के अभाव में आईपीएच विभाग को अपनी कई पेयजल योजनाओं के बिल जमा करना मुश्किल हो गया है। उधर, विद्युत बोर्ड ने आईपीएच विभाग को नोटिस जारी किए हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की दबट स्कीम का बिल ही करीब ढाई करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अन्य कई स्कीमों का भी यही…
Read Moreआधार नंबर नहीं तो छात्रवृत्ति भी नहीं मिलेगी
चंबा। डिग्री कॉलेज चंबा में बिना आधार कार्ड वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ई-पास सॉफ्टवेयर बिना आधार नंबर वाले विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने आए करीब 20 विद्यार्थियों को आधार नंबर न होने के चलते बेरंग लौटना पड़ा है। इन विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन ने आधार कार्ड नंबर लाने के आदेश दिए हैं। सॉफ्टवेयर में आधार कार्ड की पंजीकरण संख्या डालने के बाद भी आवेदन नहीं हो रहा है। कॉलेज प्रशासन की भी मजबूरी है जिस…
Read Moreट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग
चंबा। स्थानीय चौगान नंबर दो में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से डोगरा बाजार में एक बिजली के खंभे में भी शार्ट सर्किट हो गया और खंभे से लोगों के घरों को जा रही बिजली की सर्विस वायर जल गई। शार्ट सर्किट से लगी आग को देखते ही स्थानीय लोगों ने अगिभनशमन विभाग को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही अगिभनशमन विभाग के कर्मचारी अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गए और उन्होंने समय रहते आग पर…
Read More