आरडी धीमान नए उद्योग सचिव

शिमला। हिमाचल सरकार ने शीर्ष स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। शिक्षा विभाग देख रहे आरडी धीमान को अब उद्योग विभाग दिया गया है। वह अब प्रधान सचिव उद्योग होंगे और शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव तरुण श्रीधर को अब वन विभाग का जिम्मा दिया गया है। विनीत चौधरी अब आईपीएच, बागवानी और आईटी विभाग देखेंगे। भारती सिहाग के नई दिल्ली जाने के बाद इन्हें वन विभाग भी दिया गया था। आयुर्वेद विभाग के प्रधान सचिव संजय गुप्ता का काम सरकार ने सुबह बढ़ाया…

Read More

ऑफिस से नदारद मिले बीईईओ, वरिष्ठ सहायक

शिमला। ठियोग खंड शिक्षा अधिकारी के ऑफिस से कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायत पर मंगलवार को एलीमेंटरी उप निदेशक टीसी वर्मा ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। ऑफिस में कर्मचारी तो थे पर खुद बीईईओ और एक वरिष्ठ सहायक नदारद मिले। हाजिरी रजिस्टर खंगाला तो दोनों के कॉलम खाली मिले। उप निदेशक ने दोनों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है। उपनिदेशक ने टीम सदस्यों हरजीत और जय भारत के साथ बीआरसी एलीमेंटरी, मतियाना शिक्षा खंड कार्यालय, ठियोग प्राथमिक पाठशाला और मतियाना प्राथमिक…

Read More

पीटीए शिक्षकों के लिए बदले जाएंगे रेगुलर टीचर

शिमला। हिमाचल मंत्रिमंडल ने पीटीए शिक्षकों के स्थान पर लगाए गए उन सभी अनुबंध और नियमित अध्यापकों को शॉर्ट स्टे में छूट देते हुए बदलने का निर्णय लिया, जहां पीटीए शिक्षकों को दोबारा बहाल करने के बाद तैनात किया जाना है। सरकार ने 61 पीटीए को दोबारा नौकरी पर बुलाया था। इन्हें पूर्व सरकार के समय हटा दिया गया था। पद रिक्त न होने के कारण इनकी नियुक्ति उन स्कूलों में नहीं हो पा रही थी, जहां से इन्हें हटाया गया था। पंजाबी-उर्दू शिक्षकों के मामले में बुधवार को फैसला…

Read More

सवा करोड़ की मजदूरी का भुगतान लटका

पांगणा (मंडी)। करसोग वन मंडल में सरकार की ओर से चलाई जा रही वाटरशेड योजना नौ पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कारण, एक साल पहले की गई मजदूरी का पैसा अभी तक ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है। योजना के तहत नौ पंचायतों में एक करोड़ 81 लाख 27 हजार 4 सौ का काम तो वन विभाग ने करवा दिया। बजट की पहली किस्त 67 लाख 25 हजार 8 सौ 88 रुपये खर्च करने के बाद अभी तक वन विभाग को नौ पंचायतों…

Read More

चोरी की घटनाओं के बाद बढ़ी पुलिस गश्त

सुंदरनगर (मंडी)। शहर में मंगलवार रात हुई चोरी की वारदातों का चौबीस घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस बुधवार को सुंदरनगर से मंडी तक जगह-जगह भटकती रही, मगर कुछ भी हाथ नहीं लगा। शहर में चोरी की वारदातों में इजाफा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने गश्त बढ़ाने तथा रात के समय क्षेत्र की नाकाबंदी करने का निर्णय लिया है। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के पास स्थित यातायात नियंत्रण कक्ष पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने का निर्णय लिया…

Read More

महिलाओं ने संतान के लिए फैलाया आंचल

पधर (मंडी)। 20 भादो पर पधर क्षेत्र की हिमरी गंगा में पवित्र स्नान के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही आस्था की डुबकी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर तक स्नान करने के लिए भारी भीड़ दिखाई दी। मां हिमरी गंगा नि:संतान को संतान सुख की प्राप्ति देती है। संतान सुख प्राप्ति के लिए मां की ममता किस कद्र पिघल जाती है, ऐसे अनेकों दृश्य भादो बीस को हिमरी गंगा मां के सरोवर के पास देखने को मिले। संतान सुख प्राप्ति के लिए महिलाओं…

Read More

चेक बाउंस मामले में दोषी को कारावास

गोहर (मंडी)। उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर मोहित बंसल ने चेक बाउंस मामले में आरोपी पर दोष साबित होने पर उसे चेक राशि के अलावा दो लाख साठ हजार रुपये जुर्माना और छह माह कारावास की सजा सुनाई है। गोहर के कुठेहड़ गांव के फतेह सिंह (पूर्व उपप्रधान) ने जमीन खरीदने के लिए सोहन लाल निवासी भलवाड़ को दो लाख पचास हजार रुपये दिए थे। जमीन का सौदा न होने पर फतेह सिंह ने अपने पैसे वापिस मांगे। बार-बार सूचित करने के बाद सोहन लाल ने फतेह सिंह को आईडीबीआई बैंक…

Read More

एससीए के पदाधिकारी 6 को लेंगे पद की शपथ

मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में छह सितंबर को नवनिर्वाचित एससीए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. एमएस जम्वाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में एससीए पदाधिकारी, कक्षा प्रतिनिधियों के अलावा एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद, सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। एससीए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष गीताजंलि ठाकुर, सचिव कोमल गुलेरिया, सह सचिव डिंपल शर्मा शपथ लेंगे। कक्षा प्रतिनिधियों में किरण देवी, नवीन कुमार, विक्की वर्मा, नैंसी देवी, पंकज कुमार, दिनेश कुमारी, प्रिया गुलेरिया, मधुरिका, आशीष कुमार, भारत…

Read More

तीन माह से नहीं मिला सस्ता राशन

सरकाघाट (मंडी)। सधोट पंचायत के रोसो गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजाक बन कर रह गई है। लोगों को सस्ते राशन के डिपो से गेहूं, चावल, दालें, तेल और चीनी पिछले तीन माह से नहीं मिल रही है। गांव में सस्ते राशन का एकमात्र डिपो है। स्थानीय निवासी आरएस वर्मा, कश्मीर सिंह, केहर सिंह, बख्शीराम, दुनीचंद, भूप सिंह, आत्मा राम, प्रताप सिंह, ध्यान चंद, विधिचंद, बांका राम और सुरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि जब भी वे राशन के डिपो में जाते हैं तो उन्हें बैरंग लौटा दिया जाता…

Read More

तेज शोर बना सकता है बहरा : वर्मा

चौंतड़ा (मंडी)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग लडभड़ोल के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निमेलरी में बहरेपन पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। खंड स्वास्थ्य शिक्षक बीरबल वर्मा ने कहा कि बहरापन कोई बीमारी नहीं है। बल्कि, एक शारीरिक कमी है। जो कई लोगों में देखी गई है। व्यक्ति के सुनने की क्षमता 85 डेसिमल तक की होती है। 85 डेसिमल से ज्यादा आवाज हमें बहरेपन की ओर ले जाती है। कुछ दवाइयों स्ट्रोप्टोमाइसिन,आईव्यूप्रोफेन, एंटीबायोटिक्स का आवश्यकता से अधिक सेवन भी बहरेपन की ओर ले जा सकता है। आज…

Read More